Post Office MIS Scheme 2022, अगर आप पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने की सोच रहे हो तो आपके लिए Savings Monthly Income Account वाली Scheme फायदेमंद रहेगी, भारतीय डाक विभाग ग्राहकों के लिए बहुत सी स्कीम लेकर आई है |
Post-office के द्वारा समय-समय पर देश के लोगों के लिए बहुत सी ऐसी योजनाएं लांच की जाती हैं जिनसे हर एक आयु वर्ग के लोगों को काफी ज्यादा फायदा होता है। वैसे तो पहले ही Post Office की ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं जो खासतौर पर बच्चे व बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए ही चलाई गई हैं।
Post Office ने किसानों के लिए Kisan Vikas Patra Yojana शुरू की
हाल ही में पोस्ट ऑफिस के द्वारा एक नई योजना शुरू की गई है जो खासतौर पर 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ही हैं। आज के समय में महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि हर एक व्यक्ति को अपने बच्चों के भविष्य की काफी ज्यादा चिंता हैं।

यदि आप हमेशा के लिए इस चिंता से मुक्त होना चाहते हैं, तो Post Office MIS Scheme 2022 आपके लिए बड़ी ही फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आगे हम आपको Post Office के द्वारा शुरू की गई इस नई योजना की संपूर्ण जानकारी देते हैं।
Post Office Scheme का लाभ लेने के लिए खुलवाना होगा, MIS Account
• यदि आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए Post Office कि इस नई योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में जाकर MIS Account खुलवाना होगा। MIS का मतलब Monthly Income Scheme होता हैं।
PM Kisan 11th Instalment लेने से पहले 31 मई 2022 तक Ekyc करवानी होगी
• इस योजना के अंतर्गत आपको केवल एक बार पैसा लगाना है और उसके बाद आपको हर महीने ब्याज मिलता रहेगा। आप Post Office MIS Scheme 2022 में जितना भी पैसा लगाएंगे, तो उसके ऊपर आपको हर महीने 6 6% के हिसाब से ब्याज मिलेगा।
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बेहतर विकल्प हैं, Post Office MIS Scheme 2022
• यदि आपके पास पैसे हैं और आप उन पैसों को सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो आप Post Office MIS Scheme 2022 में अपने बच्चे के नाम से खाता खुलवा सकते हैं। आप MIS Account खुलवा कर उसमें अपने पैसे को निवेश कर सकते हैं जिस पर आपको हर महीने ब्याज भी मिलता रहेगा।
• यदि आपके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं तो फिर यह योजना आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं, क्योंकि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की फीस का भुगतान भी हर महीने किया जाता हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana पैसा वापसी List जारी हुई
• यदि आप इस योजना में निवेश करते हैं तो आपको ब्याज की जो राशि हर महीने मिलेगी उससे अपने बच्चों की फीस भी भर सकते हैं। इसी वजह से आपको अपने बच्चे के स्कूल की फीस की चिंता भी नहीं होगी।
Calculation Of Post Office MIS Scheme 2022 In Hindi
• यदि आप यह सोच रहे हैं कि आपको Post Office MIS Scheme 2022 का फायदा कैसे मिलेगा, तो बता दें कि सबसे पहले आपको इसी योजना के अंतर्गत एमआईएस अकाउंट खुलवा कर उसमें पैसे जमा करवाने होंगे। आप जितनी भी राशि जमा करवा दें हैं तो उस राशि पर आपको हर महीने ब्याज मिलता रहता हैं।
• इस योजना के अंतर्गत आपको अपना पैसा 5 साल के लिए जमा कराना पड़ता हैं। जब 5 साल पूरे हो जाते हैं, तो उसके पश्चात आपको आपकी पूरी राशि वापस मिल जाती हैं।
• मान लीजिए कि आपने Post Office MIS Scheme 2022 के अंतर्गत 4 लाख रुपए का निवेश किया हैं, तो आपको इतनी राशि पर हर महीने 6.6% ब्याज दर के हिसाब से 2200 रुपए मिलेंगे।
PM Fasal Bima Yojana के मुख्य फायदे क्या है
• इतना ही नहीं जब इस योजना की Maturity का समय आ जाएगा, तो उस समय आपको आपकी मूल राशि जोकि 4 लाख रुपए थी वह भी वापस मिल जाएगी। यदि हम 5 सालों के हिसाब से 4 लाख रुपए के ब्याज का हिसाब लगा कर देखें, तो आपको 5 सालों में कुल मिलाकर 1.32 लाख रुपए ब्याज की राशि के रूप में मिलेंगे।
• Post Office MIS Scheme निवेश करने के लिए बहुत ही अच्छी योजना हैं, क्योंकि इसमें आपको हर महीने ब्याज भी मिलता रहेगा। जबकि Maturity के समय पर आपको पूरा पैसा भी वापस मिल जाता हैं।
Post Office MIS Scheme 2022 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें
• Post Office की इस योजना के अंतर्गत जिस खाते को खोला जाएगा, तो उसमें हमेशा ही आपको कम से कम 1000 रुपए रखने होंगे। यदि आप इतनी राशि खाते में नहीं रखते हैं, तो आपको इस वजह से जुर्माना भी भरना पड़ सकता हैं।
• Post Office MIS Scheme 2022 के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता हैं।
• आप इस खाते को किसी भी बच्चे के नाम पर खुलवा सकते हैं मगर बच्चे की उम्र 10 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। जिन बच्चों की आयु 10 वर्ष से कम है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
PM Awas Yojana में अपात्र लोगों ने भी लाभ उठाया
• इस योजना की मैच्योरिटी 5 वर्ष की होती है। यदि आप इसके बाद इस योजना को बंद करना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से बंद कर सकते हैं।
Post Office MIS Scheme 2022 का लाभ कैसे लें
• देश के जो भी व्यक्ति Post Office की इस योजना के अंतर्गत निवेश करना चाहते हैं, तो वह देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से MIS account को खुलवा सकते हैं।
• खाता खुलवाने के लिए आपको अपने बच्चे और अपने से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज लेकर Post Office की किसी भी शाखा में जाना होगा। वहां जाकर इस अकाउंट को खुलवाकर उसमें अपने बजट के अनुसार पैसे जमा करा देने हैं।
