PM Fasal Bima Yojana के मुख्य फायदे क्या है, अगर आप भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने की सोच रहे हो तो यहाँ आपको सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी,What Is PM Kisan Fasal Bima Scheme 2022
हमारे देश की सरकार के द्वारा किसानों के हित में बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की गई है ताकि देश के किसानों को किसी भी तरह का कोई नुकसान ना हो। आपको इस बात का तो पता ही होगा कि हमारे देश में जितने भी किसान है उनमें से ज्यादातर सभी केवल कृषि पर ही निर्भर रहते हैं। जब किसी कारणवश उनकी कृषि नष्ट हो जाती है तो फसल नष्ट हो जाने के बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
Computer Teacher Notes PDF
11वीं किस्त लेने से पहले नए नियमों की जानकारी जरूर देखे
हमारे देश में हर साल किसी ना किसी राज्य में प्राकृतिक आपदा तो आती ही है l जिसके कारण किसानों का काफी बड़ा नुकसान होता है। इसके अलावा जब ज्यादा बारिश हो जाती है या फिर ज्यादा ओले पड़ जाते हैं, तो उसके कारण भी किसानों की फसल खराब हो जाती है। सरकार ने इसी समस्या को देखते हुए Fasal Bima Yojana की शुरुआत की है ताकि फसल बीमा योजना की सहायता से किसानों की फसल खराब हो जाने के पश्चात उन्हें पैसे दिए जा सकें।
आगे हम आपको PM Fasal Bima Yojana 2022 से संबंधित पूरी जानकारी देंगे ताकि देश का हर एक किसान फसल बीमा योजना का लाभ ले सकें।
What Is PM Kisan Fasal Bima Scheme 2022 In Hindi
Kisan Fasal Bima Yojana की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश में की गई थी l इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसल नष्ट हो जाने के पश्चात उन्हें राहत पहुंचाना है l जब प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाती है तो ऐसे में उन्हें काफी नुकसान होता है।
यदि वह पहले ही फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा करवा लेंगे तो फिर उन्हें फसल नष्ट हो जाने के पश्चात सरकार के द्वारा बीमा की राशि दी जाएगी। PM Fasal Bima Yojana के माध्यम से अब तक 36 करोड़ से भी अधिक किसानों की फसलों का बीमा किया जा चुका है।
जो भी किसान फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा करवाता है तो उसे प्रीमियम भी देना होता हैं। यदि किसी किसान ने फसल बीमा लिया हुआ है और वह अब फसल बीमा योजना को आगे भविष्य में नहीं लेना चाहता, तो उसे इसकी सूचना विभाग में देनी होती हैं।
यदि किसान यह सूचना विभाग में नहीं देगा तो उसके बैंक खाते से फसल बीमा योजना का प्रीमियम कटता रहता है, जिसकी वजह से किसानों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता हैं। इसीलिए यदि आपने एक बार फसल बीमा योजना लिया है और अगली बार आप इसे नहीं लेना चाहते तो इसकी सूचना तुरंत ही विभाग को दें।
E KYC करवाना का आसान तरीका जाने
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के उद्देश्य क्या हैं?
PM Fasal Bima Yojana का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को होने वाले नुकसान से बचाना हैं। जब प्राकृतिक आपदाएं आती है तो उनकी फसलों का काफी ज्यादा नुकसान होता हैं। इसी वजह से किसानों के पास अगली बार फसल उगाने के पैसे भी नहीं बचते हैं।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Kyc New Updates
खास तौर पर छोटे किसानों को तो फसल नष्ट होने पर काफी ज्यादा परेशानी होती है परंतु अब किसानों को इस प्रकार की किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि फसल नष्ट हो जाने के पश्चात उन्हें उनकी फसल का बीमा उनके बैंक खातों में मिलेगा l इसीलिए वह अगली बार फिर से खेती कर सकेंगे।
Fasal Bima Yojana 2022 New Update
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022 के तहत एक बड़ा बदलाव किया गया है जिसके बाद अब किसानों की खुद की मर्जी हैं कि वह फसल बीमा करवाएंगे या नहीं। अब से पहले सरकार ने किसानों के लिए अपनी फसलों का बीमा करवाना अनिवार्य कर दिया था लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैंlअब सभी किसान पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। यदि उन्हें ऐसा लगता है कि फसल बीमा करवाने से उनका फायदा हैं तो वह बीमा करवा सकते हैं।
Benefits Of Fasal Bima Yojana 2022 In Hindi
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अनेकों फायदे हैं जैसे –
यदि किसी के सामने अपनी फसल का बीमा लिया हुआ हैं, तो प्राकृतिक आपदाओं के कारण उसकी फसल खराब हो जाने के पश्चात उस किसान को फसल बीमा की राशि दी जाती हैं। इस राशि की सहायता से किसानों को फसल बर्बाद हो जाने के पश्चात भी नुकसान नहीं होता हैं।
जब प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं, तो उसके बाद बिना किसी समस्या के बीमा की राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है।
Fasal Bima Yojana के तहत किसान केवल 2000 रुपए में 1 लाख तक की फसल को सुरक्षित कर सकते हैं।
फसल खराब होने के बाद किसे और कैसे सूचित करें?
यदि किसी के सामने अपनी फसल का बीमा करवाया है और उसकी फसल प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब हो जाती हैं, तो किसानों को फसल के खराब होने के केवल 72 घंटे के भीतर ही फसल के नुकसान की रिपोर्ट बीमा कंपनी को देनी होती है।
खबर बीमा कंपनी तक पहुंचते ही बीमा कंपनी से एक व्यक्ति आकर आपकी फसलों की जांच करता हैं। जांच के बाद पुष्टि हो जाने पर आपको केवल कुछ ही दिनों के भीतर बीमा की राशि दे दी जाती है जो कि आपके बैंक खाते में दी जाती है।
यदि किसी किसान की फसल मानव कारण से नष्ट हुई हैं तो उसे फसल बीमा योजना का लाभ नहीं दिया जाता हैं। क्योंकि फसल बीमा योजना के तहत केवल बाढ़, आंधी, तूफान, बारिश, ओले पड़ना आदि स्थिति में ही बीमा की राशि दी जाती हैं।
फसल बीमा योजना के तहत किन फसलों का बीमा कराया जा सकता है?
फसल बीमा योजना के तहत विभिन्न फसलों का बीमा करवाया जा सकता है जैसे कि –
खरीफ सीजन में धान, मक्का, बाजरा, कपास आदि का बीमा लिया जा सकता है।
रबी सीजन में गेहूं, सरसों, चना, जौ तथा सूरजमुखी फसल का बीमा लिया जा सकता है।
Important Documents For Fasal Bima Yojana 2022 In Hindi?
किसान का आधार कार्ड
खेती से संबंधित सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी
आवेदन करने वाले किसान की पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक खाता विवरण
मूल निवास प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
खेती की जमीन किराए पर होने की स्थिति में खेत के मालिक से NOC प्राप्त होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन कैसे दें
जितने भी किसान Fasal Bima Yojana का फायदा लेना चाहते हैं, तो वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।
फसल बीमा योजना का लाभ ऑनलाइन लेने के लिए आप Official Website-https://pmfby.gov.in/ के माध्यम से आसानी से Kisan Fasal Bima Yojana 2022 का लाभ ले सकते हैं l आपको वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
इसके अतिरिक्त ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी कृषि विभाग में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
फिर आवेदन फॉर्म को भरने के पश्चात सभी जरूरी दस्तावेज उसके साथ अटैच करने हैं और फिर कृषि विभाग में ही जमा करवा देना है।
