एक और देश कोरोना की मार झेल रहा है लेकिन कुछ बाबा और झाड़ फुंक वाले कोरोना का इलाज करने का दावा कर रहे है, सोशल मीडिया पर एक वीडिओ वायरल हुआ जिसमे कोरोना का इलाज 24 घंटे में करने का दावा किया जा रहा है, PIB Fact Check के मुताबिक वीडियो में किया जा रहा दावा फर्जी है।
COVID-19 के मुश्किल समय में बहुत लोग ऐसे हैं, जो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं I कोरोनावायरस की दूसरी लहर के आतंक के कारण पूरे विश्व में डर का माहौल बन गया है I कोरोनावायरस एक ऐसा संक्रमण है जिससे अभी तक भारत को किसी भी तरह की राहत मिलती नजर नहीं आ रही है l दिन प्रतिदिन कोरोनावायरस के मामले बिगड़ते ही जा रहे हैं l देश में कुछ बड़े-बड़े राज्य ऐसे हैं जहां पर हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज करने के लिए Bed Avilable नहीं है l
कुछ मरीज ऐसे हैं जिनके पास पैसों की तंगी होने के कारण वह अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं और वह घर में ही दम तोड़ रहे हैं l कोरोनावायरस से बचने के लिए हर तरफ सरकार के द्वारा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, परंतु कोरोनावायरस पर कब तक नियंत्रण किया जा सकेगा यह कहना बहुत ज्यादा मुश्किल है l ऐसे में अफवाहों का बाजार भी गरम हो रहा है l
एक गोली लेने से ऑक्सीजन लेवल बढ़ जायेगा
आए दिन हमें कुछ ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं जिसमें यह दावा किया जाता है कि वीडियो में जो जानकारी दिखाई जा रही है उससे कोरोनावायरस संक्रमण से छुटकारा मिल जाएगा l ऐसी खबरों को सुनने के बात मन में एक आशा भी होती है और एक डर की भावना भी होती है, कि यदि यह खबर झूठी निकली तो इसके परिणाम भी हमें भुगतने पड़ सकते हैं l आइए जानते हैं खबर के सच और झूठ के बारे में l
मरीज का इस तरह से ट्रीटमेंट किया गया तो 24 Hour के अंदर कोरोना संक्रमित मरीज हो जाएगा बिल्कुल स्वस्थ l
जब से कोरोनावायरस ने अपनी रफ्तार पकड़ी है तभी से ही पूरे देश में चारों तरफ हालात बहुत भयंकर हो गए हैं l कोरोनावायरस से परिस्थितियां इतनी गंभीर हो चुकी है, कि अब देश को मदद लेने के लिए विदेशों से सहायता लेनी पड़ रही है l काफी देश ऐसे हैं जिनसे भारत को पूरी मदद मिल रही है l इस कोरोनावायरस के समय में कुछ लोग ऐसे हैं, जो निरंतर गरीब लोगों की मदद कर रहे हैं l
कुछ लोग ऐसे हैं, की जो लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैंl अभी हाल ही में हुई एक वीडियो Social Media Platform पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है l इस वीडियो में एक व्यक्ति के द्वारा कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों को बचाने के लिए यह दावा किया जा रहा है, कि अगर कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति वायरल वीडियो में व्यक्ति से अपना इलाज करवाता है तो व्यक्ति पूरी तरीके से स्वस्थ हो जाएगा l यदि कोई कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति ऐसा है, जो कमजोरी के कारण अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा है, तो वह व्यक्ति 2 घंटे के अंदर अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा l
नाक में नींबू रस डालने से कोरोना वायरस जड़ से खत्म होगा
Viral Video के माध्यम से वीडियो में बोलने वाले व्यक्ति ने बकायदा अपना फोन नंबर भी जारी किया है l व्यक्ति ने वीडियो में यह भी कहा है, कि वह पहले कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज का इलाज करेगा जब मरीज को पूरे तरीके से आराम आ जाएगा तभी वह अपनी फीस लेगा l
यह मुश्किल भरा दौर ही ऐसा है, की अफवाह भी बहुत तेजी से हवा में जहर की तरह फैल रही हैं l काफी लोगों के द्वारा यह कहा जा रहा है, कि यह खबर बिल्कुल सही है और कुछ के द्वारा यह दावा किया जा रहा है, कि इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है यह सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए वायरल की गई है l
PIB FACT Report के द्वारा Social Media पर वायरल वीडियो के बारे में लगाया गया है सच और झूठ के बारे में पता l
PIB FACT Report के द्वारा ऐसी सभी सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों के बारे में जांच की जाती है जिसमें सच और झूठ के बारे में पता लगाया जाता है l आइए जानते हैं इस खबर के सच और झूठ के बारे में –
PIB FACT Report के द्वारा सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बारे में रिसर्च की गई है l रिसर्च के बाद यह खबर सामने निकल कर आई है, कि यह खबर पूरे तरीके से सिर्फ एक अफवाह है l इस खबर में जो व्यक्ति दावा कर रहा है वह कोई विशेषज्ञ नहीं है इसीलिए इस खबर पर विश्वास करके कोई भी दिए गए नंबर पर कॉल ना करें और ना ही इस व्यक्ति के द्वारा अपना इलाज करवाएं l
PIB FACT REPORT के अनुसार यदि गलत इलाज के कारण आपको कुछ हो जाएगा, तो आपके परिवार के लिए बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी l इसीलिए इस कोरोनावायरस के समय में विशेषज्ञ से ही राय ले और सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार घर से बाहर कम से कम निकले l यदि आपको कुछ जरूरी काम होता है तभी आप अपने घरों से बाहर निकले l Social Distance का पूरी तरीके से ध्यान रखें और अपने हाथों को बार-बार Senitize जरूर करें l
