सोशल मीडिया पर एक बाबा ने दावा किया कि नाक में निम्बू रस की दो बूंद डालने से कोरोना जड़ से खत्म हो जायेगा, Pib fact check के अनुसार पता चला की यह सूचना बिल्कुल गलत है, यदि आप यह नुस्खे अपनाते हैं तो आपको अपनी जान भी गंवानी पड़ सकती है, निम्बू वाले नुस्खे का पूरा सच क्या है |
हमारे देश में कोरोनावायरस का संक्रमण पहले से बहुत अधिक बढ़ता जा रहा है l कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए हमारे देश के लोगों में काफी डर का माहौल बना हुआ है। कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है, कि अब तो देश के अस्पतालों में Oxygen Bed तथा अन्य प्रकार की Medical Facilities में भी कमी आ रही है। मरीज ज्यादा है और सुविधाएं कम है इसीलिए डॉक्टर कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की जान भी नहीं बचा पा रहे हैं।
Cowin Covid-19 Vaccine Online Registration
Social Media पर वायरल वीडियो में नींबू के इस्तेमाल से कोरोनावायरस को भगाने का किया जा रहा है दावा l
कोरोनावायरस के दौर में अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया है l Social Media पर एक वीडियो बहुत अधिक वायरल हो रहा है l उस वीडियो में यह दावा किया जा रहा है, कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोरोनावायरस है यदि वह व्यक्ति अपने नाक में नींबू के रस की दो-तीन बूंदे डालता है, तो सिर्फ 5 सेकेंड के अंदर-अंदर उस व्यक्ति को कोरोनावायरस से छुटकारा मिल जाएगा।
इस वीडियो के माध्यम से यह भी बताया गया कि, जब किसी भी व्यक्ति को कोरोनावायरस के शुरुआती लक्षण बुखार, खांसी, जुखाम, बंद नाक आदि दिखते हैं, तो उसे तुरंत ही इस नुस्खे को आजमा लेना चाहिए ताकि उस व्यक्ति को कोरोनावायरस से छुटकारा मिल सके l इस पोस्ट में हम आपको विस्तार से इस खबर के बारे में बताएंगे, कि वाकई में ही यह नुक्सा फायदेमंद रहेगा या नहीं l
आइए जानते हैं PIB FACT CHECK के अनुसार इस खबर के सच और झूठ के बारे में l
हम आपको बता दें, कि PIB Check Fact ने सोशल मीडिया पर वायरल इस न्यूज़ के बारे में रिसर्च की है l PIB Check Fact सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के बारे में रिसर्च करती है l रिसर्च के दौरान यह पता लगाया जाता है, कि सोशल मीडिया पर जो खबर फैल रही है क्या वह सच है या फिर खबर झूठी है l
PIB Check Fact रिसर्च के बाद यह खबर सामने आई है, कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर का कुछ भी आधार नहीं है l यह खबर पूरे तरीके से अनुमान पर आधारित है l Social Media पर Viral Video का कोई भी Scientific Evidence नहीं है l इसीलिए आप इस प्रकार की गलत जानकारियों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के पश्चात देश के लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। कुछ लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने इस वीडियो को देखने के बाद यह नुक्सा अजमा भी लिया होगा l क्योंकि कोरोनावायरस के दौर में हर कोई यही चाह रहा है, कि किसी तरह वह कोरोनावायरस से अपना पीछा छूटा ले l
आप इस प्रकार की किसी भी जानकारी पर भरोसा करके उसका इस्तेमाल अपने शरीर पर ना करें क्योंकि बहुत बार बिना सोचे समझे किसी नुस्खे का इस्तेमाल हमारे लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। यदि आपको कुछ समस्या है, तो आप नजदीकी डॉक्टर से जाकर सलाह लीजिए l परंतु ऐसे वीडियो देखकर आप यह नुस्खे ना अपनाएं l PIB Check Fact के अनुसार यदि आप यह नुस्खे अपनाते हैं, तो हो सकता है कि आपको अपनी जान भी गंवानी पड़ जाए l
