Patwar 2021 का Result Normalization प्रक्रिया से जारी होगा, RSMSSB ने पटवारी परीक्षा परिणाम से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, राजस्थान पटवारी परीक्षा का नतीजा दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में वेबसाइट पर अपलोड करने की संभावना है |

Rajasthan Patwari Exam Result 2021: राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 की परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा किया जा चुका है l राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 23 अक्टूबर 2021 और 24 अक्टूबर 2021 को करवाया गया था l जानकारी के अनुसार राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 परीक्षा में लगभग 10 लाख उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया था l

RRB ने NTPC CBT-2 का Exam Pattern & Syllabus जारी किया

उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन चार चरणों में करवाया गया था l राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब बोर्ड के द्वारा पटवारी भर्ती 2021 के परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है l

Patwari 2021 Result Normalization process

लेकिन राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 के पश्चात उम्मीदवारों के द्वारा लगातार पटवारी भर्ती रिजल्ट 2021 के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को अपनाने की मांग की जा रही थी l बोर्ड के द्वारा अभ्यर्थियों की मांग पर विचार किया जा रहा था l हाल ही में ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Rajasthan Patwari Exam Result 2021  से संबंधित एक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है l यदि आप पटवारी भर्ती की परीक्षा में शामिल थे तो आपके लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है l 

Rajasthan Patwari Exam Result 2021 के लिए Normalization Formula करवाने के लिए कर रहे थे मांग

दरअसल पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर 2021 और 24 अक्टूबर 2021 को करवाया गया था l जिसमें 4 चरणों में इस परीक्षा को आयोजित किया गया था l पटवारी भर्ती के छात्र लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 का परिणाम Normalization Formula के आधार पर तैयार किया जाए l Candidates की माने तो अलग-अलग दिन और अलग-अलग चरणों में परीक्षा होने के कारण परीक्षा का स्तर सभी चरणों में एक जैसा नहीं था l

Stenographer Phase-2 की Exam January 2022 में करवाई जाएगी

Candidates का मानना है कि बोर्ड के द्वारा सभी चरणों के लिए Same Level का पेपर बनाना चाहिए था l लेकिन बोर्ड के द्वारा परीक्षा का स्तर अलग-अलग बनाया गया था l जिस कारण आसान पेपर वाले छात्र परीक्षा में अधिक अंक लाएंगे और इसीलिए वह कटऑफ में भी आगे रहेंगे l जिस कारण ऐसे छात्रों का नुकसान हो जाएगा जिनका पेपर मुश्किल आया था l इसीलिए सभी Candidates चाहते थे कि पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 में Normalization Formula इस्तेमाल किया जाए ताकि किसी भी उम्मीदवार को नुकसान ना हो l

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम से संबंधित दी एक अहम जानकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद ने बीते सोमवार को यह जानकारी दी है कि बोर्ड ने राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम Normalization के आधार पर जारी करने का फैसला ले लिया है l बोर्ड अध्यक्ष की माने तो पटवारी परीक्षा का परिणाम जनवरी में जारी कर दिया जाएगा l

Rajasthan Police Constable Handwritten Notes

पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले कमेटी के द्वारा यह निर्णय लिया जाएगा कि किस चरण की परीक्षा सरल थी और किस चरण की परीक्षा मुश्किल थी l मूल्यांकन के बाद अंत में नॉर्मलाइजेशन के आधार पर पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा l बोर्ड अध्यक्ष का कहना है कि नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से सभी उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा l