Omicron के XE Variant ने दी दस्तक, भारत में कोरोना की चौथी लहर ने अपनी दस्तक दे दी है, Omicron के XE Variant से बच्चों को ज्यादा असर होने की संभावना है, जानिए Omicron के XE Variant से आप किस प्रकार से बच सकते हो |
पिछले 2 वर्षों से कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर बरसाया हुआ था l भारत भी कोरोनावायरस के प्रकोप से काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है l पिछले कुछ महीनों में भारत में कोरोना वायरस के मामले कम हो चुके थे, लेकिन हाल ही में ही Covid-19 का साया दोबारा से भारत में मंडराता हुआ नजर आ रहा हैl
Computer Teacher Notes PDF
कोरोना की चौथी लहर से बचने के लिए इन चीजों का सेवन कर अपनी Immunity को Strong बनाए
हाल ही में ही दिल्ली, गाजियाबाद, गुड़गांव समेत भारत के कई बड़े शहरों में कोविड-19 की चौथी लहर की शुरुआत हो चुकी है l बताया जा रहा है कि कोरोनावायरस बच्चों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक होने वाली है l इतनी खतरनाक की इस लहर से बच्चों को दिल का दौरा भी पड़ सकता है l

चलिए आपको बताते हैं कि कोविड-19 की चौथी लहर के आने के किन राज्यों से संकेत मिले हैं और अब कोरोना का कौन सा नया वेरिएंट तबाही मचाने वाला है l
Omicron XE और BA 2 मचा रहा देश के बड़े राज्यों में कहर
हाल ही में ही देश के कई राज्यों से कोरोना वायरस की चौथी लहर के पुख्ता संकेत मिले हैं l भारत की राजधानी दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा, एनसीआर समेत कई शहरों में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से संक्रमित मरीज मिले हैं l
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
कोविड-19 के नए संक्रमण के मामलों से दूसरे राज्य जैसे कि बिहार, झारखंड, राजस्थान जैसे कई बड़े राज्यों में बच्चों को कोरोनावायरस से बचाने के लिए अभिभावक काफी परेशान है l अगर कोरोना का नया वेरिएंट ज्यादा तेज गति से फैला तो बच्चों के स्वास्थ्य पर तो प्रभाव पड़ेगा ही इसी के साथ-साथ स्कूल भी बंद किए जा सकते हैं l जिससे बच्चों की पढ़ाई का भी काफी ज्यादा नुकसान होगा I
भारत में Corona XE Variant के नए मामले आये
बताया जा रहा है कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में Covid-19 New Case पहले से भी ज्यादा स्पीड से बढ़ रहे हैं l होम आइसोलेशन के मामलों में लगभग 48% की वृद्धि एक दिन में ही दर्ज कर ली गई थी, जिस कारण इन आंकड़ों से देश के बड़े राज्यों में हड़कंप मच गया है l
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 के मामलों में हुई है बढ़ोतरी
केंद्र सरकार के द्वारा हाल ही में एडवाइजरी जारी करते हुए यह कहा गया है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के नए वेरिएंट से कोरोना संक्रमण के मामलों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है l
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के लिए काफी चिंताजनक स्थिति बताई गई है l दिल्ली में कोविड-19 की चौथी लहर के बारे में अभी कोई अधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है l लेकिन लोगों को यह डर जरूर लग रहा है कि दिल्ली में जिस प्रकार से कोरोना के नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं l उससे दिल्ली के साथ-साथ दिल्ली से सटे राज्यों में भी Covid के नए Variant से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है l
अगस्त तक हाई लेवल पर पहुंच सकती है कोरोना की चौथी लहर
आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने पहले ही यह जानकारी दे दी थी कि कोरोना की चौथी लहर देश में मई के अंत तक आ सकती है l कुछ विशेषज्ञ यह भी जानकारी दे रही है कि कोरोना की चौथी लहर काफी भयानक हो सकती है l लेकिन अभी Situation अधिक भयानक नहीं है l
कोरोना का नया Variant Omicron XE और BA 2 के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि यह वेरिएंट पुराने के मुकाबले में 70 गुना अधिक तेजी से फैल सकता है lपिछले सप्ताह के अंत में देशभर में आइसोलेशन के मामलों की संख्या हजार पार कर चुकी है l देश में 325 नई कोरोनावायरस मामले दर्ज किए गए हैं l
विशेषज्ञों के अनुसार सरकार को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि सरकार सुरक्षा संबंधी सभी पर्याप्त इंतजाम पहले ही कर देता कि बाद में कोई परेशानी का सामना ना करना पढ़े l आम जनता को भी अपनी सुरक्षा के लिए मास्क का उपयोग तब तक करना होगा, जब तक कोरोनावायरस पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता l
दिल्ली समेत कई बड़े राज्य में लग सकता है फिर से Lockdown
बताया जा रहा है कि कोरोनावायरस की चौथी लहर का बच्चों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने वाला है l यह भी संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली के अलावा कई राज्यों में स्कूल फिर से कुछ समय के लिए बंद किए जा सकते हैं l जानकारी के मुताबिक यदि कोरोना की चौथी लहर का प्रभाव अधिक होता है, तो आने वाले समय में दिल्ली समेत कई बड़े राज्यों में फिर से Lockdown लग सकता है l
अगर फिर से Lockdown लगता है, तो आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है l अब देखना यह है कि आगामी समय में कोरोनावायरस के नई Variant के कारण आम जनता का जनजीवन इतना प्रभावित होता है l
