भारत में Corona XE Variant के नए मामले आये, मुंबई में COVID-19 के नए XE Variant के मामले सामने आए, एक्सपर्ट के अनुसार XE Variant Omicron के Sub वेरिएंट BA.2 की तुलना में 10 गुना तक ज्यादा संक्रमित कर सकता है |

कोरोनावायरस के कारण पिछले 2 वर्षों से भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में हालात काफी बिगड़ गए थे l कोरोना वायरस के बाद अलग-अलग राज्यों में कोरोनावायरस के नए Variant देखने को मिले थे l हाल ही में ही मुंबई से एक ऐसा ही मामला सामने आया है l

Procedure to Link Covid-19 Vaccination Certificate with Passport Number

मुंबई से कोविड- 19 का नया वेरिएंट(Covid-19 New Variant) सामने आया है l जिसके कारण भारत में कोविड-19 के इस नए वेरिएंट के कारण फिर से समस्याएं खड़ी हो सकती है l बताया जा रहा है कि कोरोनावायरस का यह नया वेरिएंट अब तक का सबसे खतरनाक वेरिएंट हो सकता है l

Corona XE Variant News

इसीलिए भारत सरकार को इस मामले पर गंभीरता दिखानी होगी, नहीं तो जिस प्रकार कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने हर तरफ हालात बिगाड़ दिए थे इस से भी भयानक स्थिति नए वेरिएंट के कारण देखने को मिल सकती है l चलिए जानते हैं कि कोरोनावायरस का यह नया वेरिएंट कौन सा है और एक्सपर्ट की इस बारे में क्या राय है l

Covid -19 New Variant XE के बारे में एक्सपर्ट का यह है कहना

हाल ही में ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि दक्षिण अफ्रीका से फरवरी में एक महिला मुंबई में आई थी l यह महिला ओमिक्रोन के इस उपरूप से संक्रमित थी l लेकिन अब महिला में किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं है और महिला पूरी तरीके से स्वस्थ हो चुकी है l

मुंबई में पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं l अधिकारी ने यह भी बताया कि जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में 11वीं बैठ के 676 नमूनों के अनुक्रमण में परिणाम का पता लग पाया है l मुंबई में भी कप्पा स्वरूप के मामले पहले भी सामने आए थे l

COVID वैक्सीन का Certificate कैसे डाउनलोड करे

सीरो सर्वेक्षण के अनुसार मुंबई से कुल 230 नमूने टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे, जिसमें से एक नमूना XE ग्रुप का मिला है l 228 नमूने ओमिक्रोन के और एक नमूना कप्पा का था l

डब्ल्यूएचओ व अन्य स्वास्थ्य एजेंसी ने कोविड-19 XY Variant के बारे में दी अपनी राय l

कई एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोनावायरस का यह वेरिएंट अब तक का सबसे खतरनाक वेरिएंट हो सकता है l यह वेरिएंट Omicron के Sub वेरिएंट BA.2 की तुलना में 10 गुना तक ज्यादा संक्रमित हो सकता है l

UK स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसियों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुसान ने इस बारे में यह कहा है कि इस नए तरह के वेरिएंट को Recombinant के रूप में जाना जाता है l इस तरह का वेरिएंट जल्दी ही खत्म हो जाता है l

19 जनवरी को यूके में पहली बार इस तरह के वेरिएंट का पता चला था, जिसमें करीब 637 लोग इस वायरस से संक्रमित थे l

Cowin Covid-19 Vaccine Online Registration

यूके की हेल्थ एजेंसी वर्तमान में XD, XE और XF का अध्ययन कर रहा है I XD BA. 1 Omicron वेरिएंट का हाइब्रिड है और XF डेल्टा और BA. 1 का संयोजक वेरिएंट है l

थाईलैंड और न्यूजीलैंड में भी एक्स वाई वैरीएंट के बारे में पता चला है l Who के अनुसार इस मामले में कुछ कहने से पहले डाटा होना जरूरी है, तभी इस वैरीएंट के बारे में कुछ कहा जा सकता है l