ओडियन स्मिथ कि छींक से 10 सेंकड में उड़ी पंजाब की पूरी टीम, आईपीएल 2022 में पंजाब की टीम कुछ खास नहीं कर पाई, खिलाड़ी की एक छींक के साथ ही पूरी टीम धरासाई हुई, दर्शको ने जमकर मजाक बनाया |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के प्ले ऑफ में पहुंचने की टेंशन हर टीम को है। इसी टेंशन को दूर करते हुए नजर आए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी। जहां ओडियन स्मिथ की एक छींक से पूरी की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ये वीडियो पंजाब किंस ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है। जिसे अब लाखों लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। हांलाकि ये वीडियो 15 मई को ट्विटर पर शेयर किया गया था।

एक छींक से पंजाब की पूरी टीम धराशाई

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले एक मजेदार वीडियो शेयर कर टेंशन को दूर करने की कोशिश की है। प्ले ऑफ के इस घमासान में टॉप 4 में जगह बनाना आसान नहीं है ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ओडियन स्मिथ के मस्ती भरे अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया है।

IPL क्वॉलिफायर से पहले मौत के मुंह में फंसी राजस्थान रॉयल्स

जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। ओडियन स्मिथ की एक छींक से पंजाब की पूरी की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह एक दूसरे के ऊपर गिरती चली गई।

Punjab Team 2022 Match News

10 सेंकड में उड़ी पंजाब की पूरी टीम

सोशल मीडिया पर वायरल 10 सेकंड के इस वीडियो में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी की भरपूर मस्ती देखने के मिल रही है। ओडियन स्मिथ की एक छींक के बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे के ऊपर गिरते चले जा रहे हैं। असल में इस वीडियों में ओडियन स्मिथ आराम से चलते हुए आते हैं और फिर सामने आकर जोर से छींकते हैं।

29 मई को तय समय पर नहीं खेला जाएगा

उनके आगे खड़े बाकी खिलाड़ी एक के बाद एक गिरते चले जाते हैं। हांलाकि ये सभी खिलाड़ी पहले से ही एक बड़ा गद्दा लिए हुए खड़े हैं जिस पर ये गिरते हैं। पंजाब ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि- Odean be like: Kyun hila dala na! ?

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

लेकिन इस वीडियो के बाद यूजर्स ने ट्वीट किए गए वीडियो को देखने के बाद पंजाब किंग्स के जमकर मजे भी लिए। एक फैंस ने कहा कि जैसे यहां पर खिलाड़ी गिर रहे हैं, वैसे ही आपके विकेट्स भी गिरते चले जाते हैं। इस शख्स की कही हुई बात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में सही साबित हुई और पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अहम मुकाबला हार बैठी।

ओडियन स्मिथ का प्रदर्शन

6 करोड़ में रिटेन किए गए ओडियन स्मिथ ने अभी तक आईपीएल के इस सीजन में सिर्फ 6 मैच ही खेले हैं। गेंदबाज ओडियन स्मिथ का प्रदर्शन इस बार अच्छा नहीं रहा और उन्होंने सिर्फ 6 विकेट ही चटकाए। इन 6 मैचों में उन्होंने 15 ओवर में 178 रन लुटाए जिसमें उनका बेस्ट 4/30 रहा। इस दौरान ओडियन स्मिथ का इकॉनामी रेट 11.87 का रहा। इस गेंदबाज ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 6 मैचों में 51 रन भी बनाए है। जिसमें नाबाद 25 इनका बेस्ट रहा है।

फाइनल मैच

आपको बता दें कि आईपीएल का फानइल मैच 29 मई 2022 को खेला जाएगा। ipl final match अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन उससे पहले नॉक आउट स्टेज के मैच कोलकाता में खेले जाएंगे। जहां पर प्ले ऑफ में पहुंचने वाली टीम फाइनल मैच में पहुंचने के लिए अपना दम दिखाती हुई नजर आएंगी।