Nipun Bharat Mission 2022, केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई निपुण भारत मिशन 2022 से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी देखे, Nipun Bharat Mission के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या रहेगी, Nipun Bharat Mission 2022 शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है, Nipun Bharat Mission 2022 के कितने भाग है |

Nipun Bharat Mission 2022 | निपुण भारत मिशन 2022 | इसके जरिए आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को छात्रों तक पहुंचाया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी नई पहल कर रही है। जिससे राज्य के छात्रों के लिए अच्छी शिक्षा दी जा सके। इसी वजह से Nipun Bharat Mission 2022 की शुरुआत की गई है, जिससे छात्रों तक ज्ञान की बुनियादी समझ तथा संख्यात्मक ज्ञान को पहुंचाया जा सके। चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको निपुण भारत मिशन योजना 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से देते हैं।

Nipun Bharat Mission 2022 in hindi

निपुण भारत मिशन 2022 को देश के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 5 जुलाई को शुरू किया गया है, जिसके जरिए बच्चों को आधारभूत शिक्षा और संख्यात्मक ज्ञान दिया जाएगा। यानी Nipun Bharat Mission 2022 के जरिए बच्चों के लिए ऐसा प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा ताकि प्रत्येक बच्चा तीसरी कक्षा तक पढ़ने, लिखने तथा अंकगणित की शिक्षा प्राप्त कर पाए।

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2022

Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

राजस्थान अनुप्रति योजना 2022 स्कॉलरशिप (1 लाख) आवेदन एवं योग्यता 

निपुण भारत योजना का यह लक्ष्य 2026-27 तक रखा गया है। बता दें कि इस योजना का कार्यान्वयन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Nipun Bharat Mission 2022

Nipun Bharat Mission 2022 overview

योजना

Nipun Bharat Mission 2022

योजना किसके द्वारा लांच की गई

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा

योजना की शुरुआत कब की गई

5 जुलाई

योजना का उद्देश्य

बच्चों को तीसरी क्लास तक आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान देना

योजना के लाभार्थी

छात्र एवं छात्राएं

Official website link

https://www.education.gov.in/en

Nipun Bharat Mission 2022 मे आधारभूत साक्षरता तथा संख्यात्मकता का ज्ञान क्या होता है?

जैसा कि आपको बताया गया है, कि निपुण भारत मिशन 2022 में बच्चों को आधारभूत साक्षरता तथा संख्यात्मक ज्ञान दिया जाएगा। अब आप यह सोच रहे होंगे कि यह क्या होता है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें छात्रों को पढ़ने, लिखने, बोलने तथा व्याख्या करने के लिए सक्षम किया जाता है।

क्योंकि बच्चे की नीव अच्छी करना बहुत जरूरी है। अगर आप उसका भविष्य बेहतर बनाना चाहते हैं। इस वजह से बचपन से ही उसको ऐसी शिक्षा दी जाती है, ताकि आने वाली कक्षाओं में वह अपने पाठ्यक्रम को आसानी से समझ सके।

इन्हीं उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ही भारत के शिक्षा मंत्रालय द्वारा Nipun Bharat mission 2022 की शुरुआत की गई है। इससे छात्रों पर बेहतर ध्यान दिया जाएगा, जिससे बच्चे को सीखने पर बल दिया जाएगा ना कि रटने पर।

Nipun Bharat Mission 2022 के जरिए आधारभूत साक्षरता तथा संख्यात्मकता के प्रकार क्या है?

निपुण भारत मिशन 2022 मे 2 तरह से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता देने की बात कही गई है, जिसमें बच्चों को पहले मूलभूत भाषा एवं साक्षरता तथा उसके बाद मूलभूत संख्यात्मकता और गणित कौशल की शिक्षा दी जाएगी। आइए विस्तार से इस बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

मूलभूत संख्यात्मकता और गणित कौशल

  •  पूर्व संख्या अवधारणा

  •  नंबर एंड ऑपरेशन ऑन नंबर

  •  गणितीय तकनीकें

  •  मापन

  •  आकार एवं स्थानिक समाज

  •  पैटर्न

मूलभूत भाषा एवं साक्षरता

  •  मौखिक भाषा का विकास

  •  ध्वन्यात्मक जागरूकता

  •  डिकोडिंग

  •  शब्दावली

  •  रीडिंग कंप्रीहेंशन

  •  पठन प्रवाह

  •  प्रिंट के बारे में अवधारणा

  •  लेखन

  •  कल्चर ऑफ रीडिंग

Nipun Bharat Mission 2022 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

निपुण भारत मिशन 2022 का उद्देश्य बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास करना है। इसलिए विकास को बचपन से ही जोड़ा जाना चाहिए। क्योंकि अगर बीज अच्छी तरह बोएंगे, तो पेड़ से फल भी अच्छी तरह ही प्राप्त होंगे।

इसलिए Nipun Bharat Mission 2022 के जरिए बच्चों को शारीरिक तथा मानसिक रूप से निपुण बनाया जाएगा। जिससे बच्चे संख्या, माप और तर्क को भी समझ पाएंगे। क्योंकि पहले बच्चों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था।

LIC Saral Pension Yojana में 12000 रूपये के बदले में जीवनभर पेंशन मिलेगी

सरकारी योजना 2022

बच्चों की शिक्षा को पहले रटने पर ज्यादा फोकस किया जाता था, जिससे बच्चा बचपन से ही चीजों को समझता नहीं था। उसका मकसद बस क्लास में ज्यादा से ज्यादा नंबर लाना था। जबकि निपुण भारत मिशन 2022 मे करके सिखने पर बल दिया गया है।

 Nipun Bharat mission 2022 मे बच्चे कैसे सीख पाएंगे?

निपुण भारत मिशन 2022 में छात्र 3 तरीके से सीख पाएंगे। सबसे पहले छात्रों के सीखने पर ध्यान दिया जाएगा। उसके बाद स्कूल मॉडल को देखा जाएगा। फिर बच्चों के सीखने का आकलन किया जाएगा। इन तीनों चीजों का इस्तेमाल करके बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जाएगी। आइए एक-एक करके इन सीखने के तरीकों पर चर्चा करते हैं।

 छात्र के सीखने पर ध्यान  :

 हमारे देश में ज्यादातर छात्र सीखने की पुरानी पद्धति पर ही चलते हैं क्योंकि उनके घरों का एनवायरमेंट ऐसा ही होता है। जिस प्रकार उनके मां बाप द्वारा शिक्षा को ग्रहण किया गया था। उन पर भी ऐसे ही शिक्षा प्राप्त करने का दबाव डाला जाता है, जो कि बिल्कुल भी सही बात नहीं है।

बच्चों को शिक्षा देते वक्त लिंग भेद से मुक्त किताबों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी प्रकार उनको खिलौने पोस्टर इत्यादि देने चाहिए। क्योंकि अक्सर बच्चों को बचपन में ही है बता दिया जाता है कि तुम लड़की हो या लड़का है। उसी अनुसार उनको कपड़े दिए जाते हैं, खेल खिलाए जाते हैं।

यानी हमारे समाज और घर का वातावरण ही उनको लड़का और लड़की बना देता है। शिक्षकों द्वारा भी लड़कों तथा लड़कियों में सामान्य भूमिका अपनानी चाहिए। क्योंकि छात्र शिक्षक और माता-पिता को देखकर ही बहुत कुछ सीखते हैं।

इसके अलावा बच्चों के लिए कविताओं का चयन ऐसी पुस्तकों से करना चाहिए, जिसमें लड़का और लड़की के बीच समानता की बात की गई हो।

 स्कूल मॉडल :

विद्यालय में जाने से पहले बच्चों को पहले से कुछ बुनियादी शिक्षा होनी चाहिए ताकि वह स्कूल में होने वाली पढ़ाई से अपने आप को जोड़ सकें। यही नेशनल एजुकेशन पॉलिसी मे कहा गया है।

इसमें बच्चों को स्कूल जाने से पहले फ्री स्कूलिंग मे अच्छी शिक्षा दी जाएगी, जिससे बच्चे स्कूल जाने पर पहले से ही चीजों को समझने की कोशिश करें। न्यूनतम कौशल एवं ज्ञान होना जरूरी है।

 सीखने का आकलन :

जब छात्र कुछ चीजें सीखता है, तो यह नहीं पता होता कि वह किन चीजों में सही है तथा किन चीजों में गलत है। यह उसका आकलन नहीं हो पाता है। किसी भी चीज को सीखते वक्त उसका आकलन होना बहुत जरूरी है ताकि सीखते वक्त होने वाली कमियों को दूर किया जा सके।

इसके लिए लगातार सीखने में होने वाली कमियों को ढूंढा जाता है। इसलिए ऐसी बहुत सारी तकनीक हैं जिनके जरिए जिन से बच्चों की सीखने की रूचि का पता चलता है।

क्योंकि जिस चीज में बच्चों की रुचि है उसी चीज में उनको भेजा जाना चाहिए। वही करने के लिए उनको प्रोत्साहित करना चाहिए। कभी-कभी कुछ बुनियादी चीजें सीखते हुए भी बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में इन कठिनाइयों को दूर करने के लिए बच्चों का आकलन बहुत जरूरी है। इसलिए आकलन के साथ-साथ इन कठिनाइयों को दूर किया जाता है ताकि भविष्य में बच्चे के साथ सीखने में आने वाली समस्याओं को दूर किया जा सके।

Nipun Bharat mission 2022 के कितने भाग हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निपुण भारत योजना 2022 को सरकार द्वारा 17 भागों में विभाजित किया गया है। आइए इस के कुछ भागों को देखते हैं।

  •  मूलभूत भाषा और साक्षरता को समझना

  •  परिचय

  •  मूलभूत संख्यात्मकता और गणित कौशल

  •  शिक्षा और सीखना: बच्चों की क्षमता और विकास पर ध्यान

  •  योग्यता आधारित शिक्षा की ओर स्थानांतरण

  •  शिक्षण अधिगम प्रक्रिया: शिक्षक की भूमिका

  •  स्कूल की तैयारी

  •  राष्ट्रीय मिशन: पहलू एवं दृष्टिकोण

  •  मिशन कार्यान्वयन में विभिन्न हित ग्राहकों की भूमिका

  •  SCERT और DIET के माध्यम से शैक्षणिक साहित्य

  •  दीक्षा /NDEAR का लाभ उठाना। डिजिटल संसाधनों का भंडार।

  •  माता पिता एवं सामुदायिक जुड़ाव

  •  निगरानी और सूचना प्रौद्योगिकी ढांचा

  •  मिशन की स्थिरता

  • अनुसंधान, मूल्यांकन एवं दस्तावेजी करण की आवश्यकता। इत्यादि।

निपुण भारत मिशन 2022 मे कौन-कौन हित धारक हैं?

निपुण भारत मिशन 2022 को लागू करने के लिए बहुत सारे हित धारकों को इसमें शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि इस योजना में कौन-कौन से हित धारक शामिल है।

  •  National Council of Education Research and training( NCERT)

  •  State and UTs

  •  Central Board of Secondary Education ( CBSE)

  •  Kendriya Vidyalay Sangathan(KVS)

  •  State Council of Education Research and training (SCERT)

  •  District Institute of Education and Training(DIET)

  •  District education officer and block education officer

  •  Block resource centre and cluster resource centre

  •  Head teacher

  •  Non government organisation

  •  Civil society organisation

  •  School management commity

  •  Volitanter

  •  Community and parents

  •  Private schools

 Nipun Bharat mission 2022 को लागू कैसे किया जाएगा?

निपुण भारत मिशन 2022 में कहीं सारे मिशन शामिल है। जिसमें नेशनल मिशन, स्टेट मिशन, डिस्ट्रिक्ट मिशन, ब्लॉक या क्लस्टर लेवल मिशन, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी तथा कम्युनिटी पार्टिसिपेशन इत्यादि शामिल है। आइए इन सभी मिशन को विस्तार से चर्चा करते हैं।

  •  नेशनल मिशन

नेशनल मिशन के जरिए मिशन की स्टेटस, डाक्यूमेंट्स बनाना, फ्रेमवर्क तैयार करना, लर्निंग मैट्रिक्स बनाना, लर्निंग गैपस को पहचानना तथा शिक्षकों की क्षमता को बढ़ाना इत्यादि शामिल है।

  •  स्टेट मिशन

डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन निपुण भारत मिशन को स्टेट लेवल पर आयोजित करेगा। स्टेट लेवल पर एक कमेटी भी गठित की जाएगी। जिसका का हेड सेक्रेटरी लेवल का अधिकारी होगा। यह कमेटी की राज्य स्तर पर निपुण योजना को सुचारु रूप से संचालन करेगी।

  •  डिस्ट्रिक्ट मिशन

जिला स्तर पर निपुण भारत मिशन को लागू करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसका हेड district magistrate या जिलाधिकारी होगा। इस कमेटी में जिलाधिकारी के अलावा सीईओ, जिला परिषद, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर फॉर हेल्थ, पंचायती राज सोशल वेलफेयर ऑफिसर इत्यादि शामिल होंगे। इसका काम जिला स्तर पर निपुण भारत मिशन को सफल तरीके से लागू करना होगा।

  •  ब्लॉक या क्लस्टर लेवल मिशन

ब्लॉक लेवल पर भी निपुण योजना को ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर द्वारा संचालित किया जाएगा। रानी ब्लॉक ऑफिसर के द्वारा इस योजना की पूरी तरीके से निगरानी की जाएगी।

  •  स्कूल मैनेजमेंट कमिटी एंड कम्युनिटी पार्टिसिपेशन

निपुण योजना के सफल संचालन के लिए अंतिम कार्यान्वयन कमेटी है। जिसके द्वारा स्कूल लेवल पर निपुण मिशन योजना को सफल बनाना है। यह कमेटी स्कूल और कम्युनिटी लेवल पर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। जिससे बच्चों के माता-पिता और समाज के लोगों को इस मिशन से होने वाले लाभ के बारे में बताएगी।  

निपुण भारत मिशन 2022 के लिए कितना बजट तय किया गया है?

निपुण भारत मिशन 2022 को पूरे देश में लागू किया गया है जिसमें सभी राज्य तथा केंद्र-शासित प्रदेश शामिल है। इसलिए इस योजना के सफल होने के लिए एक बड़ा बजट तय किया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा लगभग 2688.18 करोड़ रुपए का बजट निपुण भारत योजना के लिए निर्धारित किया गया, जिसका उपयोग बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए किया जाएगा ताकि बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जा सके। क्योंकि बचपन में काफी बच्चे बोझ मानकर बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं।

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2022

Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2022

हालांकि उनका पढ़ाई में मन लगता है। लेकिन पढ़ाई के तरीके उनके सही नहीं होते हैं। इसलिए निपुण भारत मिशन भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक नई क्रांति लाने जा रहा है। जहां पर बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को नई शिक्षा नीति के अनुसार तय किया गया है। जिसमें बच्चों को मार्च पर आधारित ना करके, उनके सीखने पर बल दिया गया।

FAQs for Nipun Bharat Mission 2022

Nipun Bharat Yojana 2022 का पूरा नाम क्या है?

निपुण भारत योजना 2022 का पूरा नाम National initiative for proficiency in reading with understanding and numeracy है।

निपुण भारत योजना के अंतर्गत कौन सी कक्षाएं चलती है?

निपुण भारत योजना के अंतर्गत प्रीस्कूल, प्री स्कूल 1, प्रीस्कूल 2, प्री स्कूल 3(बाल वाटिका ), ग्रेड वन, ग्रेड 2 तथा ग्रेड 3 की कक्षाएं आती है।

Nipun Bharat mission लोगो क्या है?

नेपाल भारत मिशन में लोगो मे एक लड़का और एक लड़की दिखाई देते हैं। जो आपस में हाथ मिलाकर सीखते हुए भाव प्रस्तुत करते हैं। जिसमें पीछे की तरफ सूर्य की तरह की लालिमा है।

निपुण भारत मिशन के कितने स्तर हैं?

निपुण भारत मिशन में पांच स्तर है। जिसमें केंद्र, राज्य, जिला, ब्लॉक और स्कूल स्तर है।

निपुण भारत मिशन योजना क्या है?

निपुण भारत मिशन योजना बच्चों के लिए शिक्षा के स्तर को सुधारने की एक योजनाएं है। जिसके जरिए कक्षा तीन तक के बच्चों को बुनियादी और संख्यात्मक ज्ञान देना है।

 निपुण शब्द का अर्थ क्या होता है?

 निपुण शब्द का अर्थ माहिर होता है।

Nipun Bharat mission कब शुरू हुआ था?

निपुण भारत अभियान की शुरुआत 5 जुलाई 2021 को की गई थी। जिसका उद्देश्य छोटे बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना था।

निपुण योजना का लाभ कैसे लें ?

निपुण योजना का लाभ आपको अपने स्कूल स्तर पर ही दिया जाएगा। आप इस संबंध में अपने स्कूल में मालूम कर सकते हैं।