केंद्र में भी Old Pension Scheme लागू होने की संभावना, Old Pension Scheme, केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को जल्दी खुशखबरी दी जा सकती है, पुरानी पेंशन बहाल को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है, 2004 के बाद ओल्ड पेंशन योजना खत्म करके National Pension Scheme को लागू कर दिया गया था, यहाँ से जानिए OPS के बारे में सम्पूर्ण जानकारी |

Old Pension Scheme : केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग करते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और झारखंड सरकार के द्वारा राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है।

अब तो विभिन्न राज्यों के Election में भी पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने जैसे मुद्दे भी शामिल हो रहे हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है, कि केंद्र सरकार भी लोगों की मांग को देखते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर सकती है।

जो भी केंद्रीय कर्मचारी पुरानी पेंशन फिर से लागू होने का इंतजार कर रहे है, उनके लिए जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है‌। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको Old Pension Yojana के संबंध में पूरी जानकारी देने वाले है। यह भी आपको बताएंगे कि सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन को फिर से लागू किया जा सकता है या नहीं। चलिए इस पोस्ट के माध्यम से पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

कानून मंत्रालय से सलाह ली जा रही है।

परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह द्वारा बताया गया है कि पुरानी पेंशन को फिर से लागू करने के लिए विचार किया जा रहा है। क्योंकि Old Pension Scheme का मामला काफी महत्वपूर्ण है। इसके बारे में कोई भी जल्दबाजी में फैसला नहीं लिया जा सकता है।

रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को केवल NPS कटौती का पैसा मिलेगा

Rajasthan Old Pension Scheme 1 अप्रैल 2022 लागु 

इसलिए कानून मंत्रालय से विचार विमर्श किया जा रहा है, ताकि कोई भी फैसला आने से पहले कानून की बारीकियों को समझा जा सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुरानी पेंशन Last Drone Salary के आधार पर बनती थी, जिसमें कर्मचारियों को महंगाई भत्ता भी अलग से जोड़ कर दिया जाता था।

Old Pension Scheme likely to be implemented in the center as well

लेकिन 2004 में Old Pension Scheme को समाप्त कर दिया गया था। पुरानी पेंशन योजना को समाप्त करने के बाद काफी बवाल भी हुआ था। जिसके बाद से सरकारी कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम के अनुसार पेंशन मिलती है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ी घोषणा हो सकती है।

बताया जा रहा है कि मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले Old Pension Scheme को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। क्योंकि Old Pension Yojana को बहाल करने की काफी लंबे समय से मांग की जा रही है।

विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लोगों को बता रहा है कि जब हमारी सरकार आएगी, तो हम ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेंगे। ऐसे में Government के ऊपर दबाव बन रहा है।

हालांकि केंद्र सरकार द्वारा कानून मंत्रालय से राय ली जा रही है l इसके बाद यही सामने आ रहा है, कि Parliament Election से पहले सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है। हालांकि अभी कुछ भी इस बारे में नहीं बोल रहे हैं l क्योंकि अभी इस मुद्दे पर सरकार चर्चा करना चाहती है ताकि पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही कोई बड़ा Decision लिया जा सके।

वित्त राज्य मंत्री भागवत ने किया मना।

मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड से जब Old Pension Scheme को दोबारा लागू करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कोई भी चर्चा नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं लगता कि सरकार इतने संवेदनशील मुद्दे पर कोई भी काम ना करें।

क्योंकि Opposition Parties इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच सरकार को गिर रहा है, जिससे सरकार पर भी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का दबाव है। आजकल जितने भी राज्य के चुनाव हो रहे हैं, सभी में Old Pension Scheme को बहाल करने से संबंधित मुद्दा काफी चर्चा में है। क्योंकि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य के Employees भी ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करवाने की मांग कर रहे हैं।

इन्हीं को ध्यान में रखते हुए, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य में ओल्ड पेंशन योजना को फिर से लागू कर दिया गया है।

New Pension Yojana क्या है?

नई पेंशन योजना जिसको राष्ट्रीय पेंशन योजना( NPS) भी कहा जाता है। इसमें उम्मीदवारों को अपनी Basic Salary और महंगाई भत्ते मे से 10% हिस्सा काटा जाता है। ऐसा हर महीने किया जाता है।

इस पैसे को शेयर बाजार में लगाया जाता है। यानी Share Market के आधार पर ही आप की पेंशन निर्धारित होती है। जब आप 60 साल के हो जाते हैं, तो आपके द्वारा प्राप्त की गई राशि का 40% NPS Fund मे निवेश करना पड़ता है। जबकि बाकी का 60% फंड मे आपको पेंशन दी जाती है।

लेकिन एनपीएस के अंतर्गत यह जरूरी नहीं है, कि आप को Pension मिलेगी ही मिलेगी। ऐसा भी हो सकता है कि आपको पेंशन ही ना मिले। क्योंकि यह शेयर मार्केट के अनुसार ही निर्धारित होता है। जिसमें आपको Benefit भी हो सकता है और घाटा भी।

अटल बिहारी के कार्यकाल में Old Pension Yojana बंद की गई थी l

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब अटल बिहारी भारत सरकार के प्रधानमंत्री थे, तब उनके कार्यकाल में ही Old Pension Scheme को बंद करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद जनवरी 2004 में राष्ट्रीय पेंशन स्कीम(NPS) को लाया गया था।

ओल्ड पेंशन योजना को बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया था, क्योंकि सरकार पर अनावश्यक वित्तीय बोझ था। सरकार को अपना राजस्व घाटा कम करना था। इसलिए सरकार ने पेंशन स्कीम में बदलाव करने का निर्णय लिया।

हालांकि वित्तीय विशेषज्ञओ की माने तो यह निर्णय बिल्कुल सही था। क्योंकि उस समय Indian Government पर ऋण का बोझ काफी ज्यादा हो चुका था। सरकार ऐसे फैसले ले रही थी, जिससे उनके ऋण को कम से कम किया जा सके। उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ही National Pension Scheme लाई गई। जो कि अंशदान पर आधारित पेंशन योजना है। जिसमें आपको महंगाई भत्ता नहीं दिया जाता है।

पंजाब में One MLA-One Pension Scheme लागु

Delhi Widow Pension Scheme 2022

2004 से बाद वाले सरकारी कर्मचारियों पर National Pension Scheme लागू है l

राष्ट्रीय पेंशन स्कीम, 2004 के बाद से सरकारी नौकरी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए लागू की गई है। अगर आप 2004 से पहले Government Job में शामिल हैं, तो आपको ओल्ड पेंशन स्कीम का ही लाभ मिलेगा। आपको फिर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जिन भी लोगों की सरकारी नौकरी 2004 के बाद लगी है, उनको National pension scheme मे शामिल किया गया है।