मध्यप्रदेश पेंशन आपके द्वार योजना जानकारी हिंदी में – MP Pension Aapke Dwar Yojana, Madhya Pradesh Pension Aapke Dwar Scheme 2021, Pension Aapke Dwar Yojana Open Saving Account in Post Office (pensions.samagra.gov.in)
मध्यप्रदेश की नयी गठित सरकार ने बजुर्गो एवं निःशक्तजनो को पेंशन के लिए हो रही तकलीफों को काम करने का प्रयास करते हुए पेंशन आपके द्वार योजना का शुरू की है। मध्यप्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री कमल नाथ सिंह द्वारा की गयी यह पहल बुजुर्गो एवं निःशक्तजनो के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। अभी तक पेंशन के लिए इन लोगो को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित बैंको में आना पड़ता था।
कई गाँव शहर से अधिक दूरी पर होने के कारण इन लोगो को प्रतिमाही पेंशन प्राप्त करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। परन्तु अब मध्यप्रदेश पेंशन आपके द्वार योजना (MP Pension Aapke Dwar Yojana 2021) के जरिये
ये सभी लोग अपने घर बैठे ही हर महीने समय से पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। आइये अब आपको बताते है की किस प्रकार से आप भी “Madhya Pradesh Pension Aapke Dwar” पेंशन आपके द्वार योजना से जुड़ कर घर पर रह कर भी अपने पेंशन प्राप्त कर सकेंगे।
Madhya Pradesh Pension Aapke Dwar Scheme 2021
मध्यप्रदेश पेंशन आपके द्वार योजना से अब बुजुर्गो एवं निःशक्त जनो को बैंको की लम्बी कतार में लगने की जरूरत नहीं है। सरकार ने पेंशन का काम अब बैंक की डाक घरो में स्थानांतरित कर दिया है। इससे संबंधित आदेश डाकघरों को भी जारी कर दिए गए है।
चूंकि डाकघर हर छोटे बड़े गांव में भी है इसको ध्यान में रखते हुए यह काम अब डाक घरो को सौंपा गया है। MP Pension Aapke Dwar Yojana 2021 का लाभ लेने के लिए आपको अपने निकटवर्ती डाक घर नया बचत खाता खुलवाना होगा।
अगर आप नया खाता नहीं खुलवाना चाहते है तो आप अपने बैंक के पुराना बचत खाते को भी डाक घर में ट्रांसफर करवा सकते है। पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने के बाद या अपने पुराना खाते को स्थानांतरित करवाने के बाद आप घर पर ही हर माह अपनी पेंशन प्राप्त कर सकेंगे।
इसके लिए थंब मशीन (Thumb Machine) द्वारा पेंशनर्स को घर जा कर पेंशन पहुँचायी जाएगी। इसके बाद आप भी मध्यप्रदेश पेंशन आपके द्वार योजना (Madhya Pradesh Pension Aapke Dwar Scheme) का लाभ ले सकेंगे।
MP Pension Aapke Dwar Yojana 2021
आधार कार्ड
समग्र आईडी
अगर बैंक में पुराना बचत खाता है तो उसकी सामान्य जानकारी
How to Get Benefit of MP Pension Aapke Dwar Scheme 2021
इसके लिए आपको अपने निकटवर्ती डाक घर में जा कर नया बैंक खाता खुलवाने की आवश्यकता होगी। आप अपने पुराने खाते को भी डाक घर में ट्रांसफर करा सकते है। ऐसा करने के लिए आपको अपनी आधार कार्ड एवं समग्र आईडी
की आवश्यकता रहेगी।
खाता खुलने के बाद आप पेंशन आपके द्वार योजना (Madhya Pradesh Pension Aapke Dwar Yojana 2021) के तहत घर पर ही प्रतिमाह पेंशन प्राप्त कर पाएंगे। अभी तक योजना मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लागू नहीं की गयी है लेकिन जल्द ही यह सभी जगह शुरू होने की सम्भावना है।
Click Here to Visit Official Website for Madhya Pradesh Pension Aapke Dwar Yojana 2021
इस पेज पर हमने मध्यप्रदेश पेंशन आपके द्वार योजना 2021 (MP Pension Aapke Dwar Yojana 2021) से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां आपके साथ साझा करने का प्रयास किया है। उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
Disclaimer: इस पोस्ट में दी गयी Madhya Pradesh Pension Aapke Dwar Scheme की जानकारी सोशल मीडिया एवं अन्य मीडिया सोर्सेज से प्राप्त जानकारी के आधार पर दी गई है। वेबसाइट www.www.resultuniraj.co.in का इस योजना से परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। यह जानकारी सिर्फ आपकी मदद के लिए है। अधिक जानकारी के लिए आप संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य चेक करे।



