मोदी सरकार जल्द बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता, केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढाकर तोहफा दिया जा सकता है, जानिए इस बार महँगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में कितना फायदा हो पाएगा,
केंद्र सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए समय-समय पर कई बदलाव किए जाते हैं ताकि सरकारी कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो l पिछले कुछ समय में सरकारी कर्मचारियों के द्वारा लगातार महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की जा रही थी l सरकार की ओर से इस बारे में कोई भी घोषणा नहीं की गई थी l लेकिन अब सरकारी कर्मचारियों को Dearness Allowance की बढ़ोतरी को लेकर परेशान नहीं होना होगा, क्योंकि Central Government के द्वारा बहुत जल्द Dearness Allowance में बढ़ोतरी की जा सकती है l चलिए जान लेते हैं कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी क्या है l
March में ही केंद्र सरकार ने बढ़ाई थी महंगाई भत्ते की दर l
जानकारी के मुताबिक मार्च में ही केंद्र सरकार के द्वारा 7th Pay Commission के आधार पर महंगाई भत्ते में 4% तक बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई थी l 4% बढ़ोतरी के पश्चात महंगाई भत्ता Basic Pay का लगभग 34 % तक हो चुका था l जिससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में काफी ज्यादा Increment हुआ था l

एक उदाहरण के जरिए हम आप को समझाते हैं l यदि कर्मचारी की Basic Salary ₹56900 है तो 34% DA Rate से कुल DA ₹19346 बनेगा l लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा यदि 4% बढ़ोतरी और की जाती है, तो महंगाई भत्ता 38% तक पहुंच जाएगा l
जिसका मतलब 56900 बेसिक सैलेरी पर ₹21622 महंगाई भत्ता मिलेगा l जो कि पुराने Dearness Allowance की तुलना में ₹2276 अधिक होगा l
यदि हम इसी Basic Salary पर पूरे वर्ष के लिए 4% बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता कैलकुलेट करें, तो सालाना ₹27312 कर्मचारी की सैलरी बढ़ जाएगी l जो किसी भी सरकारी कर्मचारी के लिए बहुत अच्छी बात होगी l
मार्च में जब केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था, तो इस बढ़ोतरी से 50 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशन धारकों को फायदा हुआ था l
अगले महीने Central Government बढ़ा सकती है महंगाई भत्ते की दर
जो भी सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं, उनको बता दें कि साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जा सकती है l केंद्र सरकार के द्वारा अगले महीने तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जा सकती है और यह बढ़ोतरी लगभग 4% की होगी l
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा रात्रि भत्ते का लाभ
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जल्द बढ़ाया जाएगा
सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है रुका हुआ एरियर
जहां एक तरफ सरकारी कर्मचारियों के लिए Dearness Allowance में बढ़ोतरी की जा सकती है, वहीं दूसरी ओर रुका हुआ 18 महीने का एरियर भी कर्मचारियों को मिल सकता है l जनवरी 2020 से 1 जून 2021 तक लगभग 18 महीने का DA अभी भी सरकार पर बकाया है I अब देखना है यह होगा कि केंद्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों को रुका हुआ Arear दिया जाता है या फिर नहीं I जैसे ही Dearness Allowance से संबंधित कोई भी अपडेट हमें मिलती है, हमारे द्वारा आपको सबसे पहले जानकारी दे दी जाएगी l
