रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा रात्रि भत्ते का लाभ, रेलवे कर्मचारियों को फिर से मिलेगा Night Duty Allowance, Latest Updates of Rajasthan Railway Night Duty Allowance, रेलवे के 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को रात्रि भत्ते का लाभ मिलेगा, जिन कर्मचारियों को वेतन 43600 रूपये से कम है उनको ही लाभ मिल सकेगा |

जब हमारे देश में कोरोनावायरस ने दस्तक दी थी तो उस समय देश के लोगों के साथ-साथ सरकारी विभागों को भी काफी नुकसान सहना पड़ा था। इसी के चलते सरकारी विभागों के द्वारा अपने कर्मचारियों का कुछ वेतन भी कम कर दिया गया था जिस वजह से कर्मचारियों को भी काफी परेशानी हो रही थी। अब एक अच्छी खबर सामने आई है जो कि राजस्थान राज्य में रेलवे में नौकरी कर रहे कर्मचारियों को लेकर हैं।

इस बात को हम सभी जानते हैं कि कोरोनाकाल में राजस्थान रेलवे के द्वारा Night Duty Allowance को बंद कर दिया गया था। परंतु अब रेलवे के हालात भी पहले से काफी अच्छे हो चुके हैं। इसीलिए Night Duty Allowance को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है जिससे रेलवे कर्मचारियों को भी काफी फायदा होने वाला हैं। आगे हम आपको Night Duty Allowance को लेकर इस बड़े फैसले के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं।

फिर से शुरू कर दिया गया हैं, कर्मचारियों को दिए जाने वाला Night Duty Allowance

• हाल ही में यह खबर सामने आई है कि रेलवे के द्वारा अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाला Night Duty Allowance फिर से शुरू कर दिया गया है। अब सभी कर्मचारियों को फिर से नाईट ड्यूटी अलाउंस मिल सकेगा।

Railway employees will get the benefit of night allowance

• बता दें कि रेलवे के कर्मचारी एनडीए को लेकर काफी दिनों से मांग कर रहे थे। क्योंकि जो कर्मचारी रात में ड्यूटी करते हैं, तो उन्हें हमेशा ही Night Duty Allowance मिलता है परंतु कोरोनाकाल में इस अलाउंस को बंद कर दिया गया था। इसी वजह से अब फिर से एनडीए को शुरू कर दिया गया हैं।

सितंबर 2020 में DOPT के द्वारा दिए गए थे, रेलवे को आदेश

• DOPT के द्वारा रेलवे को सितंबर 2020 में यह आदेश दिए गए थे कि 7वें वेतन आयोग के तहत जिन कर्मचारियों का वेतन 43,600 रुपए से कम हैं, तो केवल उन्हें ही Night Duty Allowance दिया जाएगा। इस आदेश के पश्चात रेलवे के द्वारा तुरंत ही इससे अधिक वेतन वाले कर्मचारियों का अलाउंस रोक दिया गया था।

8th Pay Commission लागु होने से केंद्रीय कर्मचारियों की Salary में होगी बढ़ोतरी-

PM Kisan Saman Nidhi Yojana 12वीं Installment के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

• सभी कर्मचारी इसी अलाउंस को लेकर काफी लंबे समय से परेशान थें, क्योंकि इतना वेतन पाने वाले ज्यादातर कर्मचारी नाइट ड्यूटी भी करते हैं। इसी वजह से उन्हें NDA की भी जरूरत हैं।

यूनियन के संयुक्त सचिव के द्वारा दी गई, अलाउंस को लेकर जानकारी

• AIRF के सहायक महामंत्री मुकेश माथुर तथा यूनियन के संयुक्त सचिव सुभाष पारीक के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि, जिन कर्मचारियों का वेतन 43,600 रुपए प्रति माह से अधिक है तो अब उन्हें भी NDA दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अलाउंस को लेकर AIRF के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा तथा JCM के सेक्रेटरी की मांग पर Railway Board के द्वारा वित्त मंत्रालय को भी मंजूरी के प्रस्ताव भेजे गए थें।

• अब इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के द्वारा भी मंजूरी दे दी गई हैं। इसीलिए अब हर महीने सभी कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी भत्ता भी मिल सकेगा।

राजस्थान रेलवे के 8 हजार कर्मचारियों को मिलेगा, 125 करोड़ रुपए का एरियर

सूचना सब के मुताबिक यदि सभी कर्मचारियों को मिलने वाला Night Duty Allowance अक्टूबर 2022 से लागू होता हैं, तो राजस्थान रेलवे में तकरीबन 8 हजार कर्मचारियों को लगभग 125 करोड़ रुपए का एरियर मिलेगा।

रेलवे कर्मचारियों को इस हिसाब से मिलता हैं, Night Duty Allowance

• यूनियन के संयुक्त सचिव सुभाष पारीक के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि जो भी Railway Employees रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक की ड्यूटी करते हैं, तो उन्हें अन्य भत्तों के अलावा रात्रि भत्ते का भुगतान भी किया जाता है।

• Night Duty Allowance में उन्हें हर 1 घंटे की ड्यूटी का 10 मिनट का वेटेज देते हुए प्रति घंटा दर के अनुसार भुगतान किया जाता है।