मिशन कर्मयोगी योजना का मुख्य उदेश्य क्या है, मिशन कर्मयोगी योजना का लाभ देश के कसी वर्ग को मिलेगा, केंद्र सरकार का मिशन कर्मयोगी योजना शुरू करने का मुख्य लक्ष्य क्या होगा, मिशन Mission Karmayogi Yojana के बारे में अधिक जानकारी कैसे देखे |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में मिशन कर्मयोगी योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | Mission Karmayogi Yojana को 2 सितम्बर 2020 को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की देख-रेख में सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।
इसके ज़रिए सरकारी ऑफिसरों को स्किल डेवलप करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का कंटेंट ऑनलाइन दिया जाएगा, लैपटॉप, मोबाइल, इत्यादि के द्वारा। यह कौशल निर्माण हेतु एक कार्यक्रम है, जो सरकारी ऑफिसरों के कार्य करने की जो शैली है, उसे सुधारने हेतु एवं उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए आरंभ की गई है।
ऐसे चेक करे PM Kisan Samman Nidhi Yojana में पैसा मिला या नहीं मिला | |
इस योजना में कुछ चुने गए केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री जी एवं एचआर परिषद शामिल होगी तथा इसके अध्यक्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी होंगे। निर्देशित और स्व-चालित, इस योजना के 2 मार्ग रहेंगे। इसका बजट (5 वर्षों का), 510.86 करोड़ रूपयों का होगा, जो कि 46,00,000 (लगभग) केंद्रीय कर्मचारियों को प्राप्त होगा।
आज इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको Mission Karmayogi Yojana से संबंधित जानकारी देंगे, जैसे कि इस योजना से संबंधित तथ्य, उद्देश्य, लाभ, इत्यादि के बारे में आज हम आप सभी को बताएँगे। इसीलिए सभी जानकारी प्राप्त करने हेतु कृपया इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें।
मिशन कर्मयोगी योजना से संबंधित कुछ तथ्य:
Mission Karmayogi Yojana से संबंधित कुछ तथ्य नीचे दिए गए हैं-
योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया- केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किया गया।
योजना को कब शुरू किया गया- वर्ष 2020 में 2 सितम्बर को शुरू किया गया।
योजना के लाभार्थी कौन होंगे- योजना के लाभार्थी सरकारी ऑफिसर होंगे।
योजना का उद्देश्य क्या है- सरकारी ऑफिसरों के कौशल में विकास लाना।
मिशन कर्मयोगी योजना का संस्थागत ढाँचा:
इस योजना में मुख्यमंत्री जी एवं केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे, और साथ ही क्षमता निर्माण आयोग, स्पेशल परपज व्हीकल, प्रधानमंत्री जी के मानव संसाधन परिषद (सार्वजनिक), सामान्य इकाई जिसके अध्यक्ष कैबिनेट सचिव होंगे एवं iGOT तकनीकी मंच (ऑनलाइन परीक्षण हेतु) शामिल होगी। इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी होंगे।
मिशन कर्मयोगी योजना का मुख्य उद्देश्य:
Mission Karmayogi Yojana के उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
सरकारी ऑफिसरों को स्किल डेवलप करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान करना।
ऑफिसरों को कंटेंट ऑनलाइन देना ताकि वे अपने घरों से ही प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
इसके अलावा सरकारी ऑफिसरों के कार्य करने की शैली को सुधारना भी इस योजना का उद्देश्य है।
इस योजना का उद्देश्य उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने का प्रयास करना भी है।
इस योजना का एक उद्देश्य उनकी जो क्षमता है उसको बढ़ाने की कोशिश करना भी है।
मिशन कर्मयोगी योजना का प्रमुख लाभ:
Mission Karmayogi Yojana के लाभ यह हैं-
सरकारी ऑफिसरों को स्किल डेवलप करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी, एवं कंटेंट उन्हे ऑनलाइन ही दी जाएगी, iGOT तकनीकी मंच के माध्यम से।
उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी।
सरकारी ऑफिसरों के कार्य करने की शैली में सुधार लाने का कार्य भी इस योजना के तहत होगा।
उनकी जो क्षमता है उसको बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
मिशन कर्मयोगी योजना मुख्य विशेषताएँ:
Mission Karmayogi Yojana की विशेषताएँ नीचे दी गई हैं-
इस योजना के लाभ 46,00,000 (लगभग) केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगे।
इस योजना के तहत iGOT तकनीकी मंच का प्रयोग ऑनलाइन परीक्षण हेतु होगा।
निर्देशित एवं स्व-चालित, इस योजना के तहत 2 मार्ग होंगे।
इस योजना के तहत 5 वर्षों का बजट 510.86 करोड़ रूपए होगा।
प्रशिक्षण की प्रक्रिया में बदलाव के बारे में माननीय प्रधानमंत्री जी ने 2017 में चर्चा की थी, जब वे सिविल सर्विस के ऑफिसरों का जो प्रशिक्षण केंद्र है मसूरी में वहाँ पर गए थे।
इस योजना के तहत विशेषतः आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारियों को लाभ मिलेंगे।
मिशन कर्मयोगी योजना के तहत जो कौशल विकसित होंगे उनकी सूची:
Mission Karmayogi Yojana के तहत जो कौशल विकसित होंगे उनकी सूची निम्नलिखित हैं-
इनोवेटिव (Innovative),
सक्षम (Able),
क्रिएटिविटि (Creativity),
पारदर्शी (Transparent),
प्रगतिशील (Progressive),
कल्पनाशीलता (Imaginative),
प्रोएक्टिव (Pro-active),
तकनीकी हिसाब से दक्ष (Technically Able),
ऊर्जावान (Energetic), इत्यादि।
iGOT कर्मयोगी प्लैट फॉर्म से जुड़ी जानकारी:
iGOT कर्मयोगी प्लैटफॉर्म के ज़रिए ई लर्निंग का जो भी कंटेंट होगा उसे सरकारी ऑफिसरों के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इसके अलावा तैनाती, रिक्तियों की सूचना, परिवीक्षा समय के पश्चात की पुष्टि, कार्य निर्धारण, इत्यादि जैसी और भी कई सुविधाएँ उन्हे प्राप्त होंगी।
ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु iGOT प्लैटफॉर्म:
तैनाती,
रिक्तियों की सूचना,
परिवीक्षा समय के पश्चात की पुष्टि,
कार्य निर्धारण,
अन्य कई सेवाएँ।
Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana Registration | |
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आया होगा। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा यह आप हमें अपने कमेंट के माध्यम से ज़रूर बताइएगा।
मिशन कर्मयोगी योजना से संबंधित कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर (FAQs):
मिशन कर्मयोगी योजना का समय काल क्या है?
मिशन कर्मयोगी योजना का समय काल 5 साल का है।
मिशन कर्मयोगी योजना कब से कब तक कार्यरत रहेगी?
मिशन कर्मयोगी योजना साल 2020-21 से साल 2024-25 तक कार्यरत रहेगी।
इस योजना के तहत जो विशेष प्रोयोजन बाहन की गठन की जाएगी उसको कोनसी अधिनियम के अंतर्गत लागू होगा?
इस योजना के तहत जो विशेष प्रोयोजन बाहन की गठन की जाएगी उसको 2013 की जो धारा 8 है उसके अंतर्गत लागू होगा।
इस योजना का आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
इस योजना का ऑफिसियल वेबसाइट अभीतक लांच नहीं क्या गया है, पर जल्द ही कर दिए जायेंगे। ऑफिसियल वेबसाइट जब भी लॉच होगा आपको हमारे वेबसाइट के माध्यम से पता चल जायगा, आपको सिर्फ हमारे वेबसाइट को हर रोज विजिट करना होगा ताकि आपको सही वक्त पे सही जानकारी प्राप्त हो सके।



