राजस्थान सरकार 23 मई 2020 से प्रदेश के 55 मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन करेगी, रोडवेज बस से केवल ग्रीन और ऑरेंज जॉन में ही चलेंगे, रेड जोन वाले क्षेत्र में बसे नहीं जाकर बाईपास मार्ग से निकलेगी, टिकट की बुकिंग एप निगम की वेबसाइट मोबाइल है या ईमित्र के जरिए कर सकते हैं |
23 मई 2020 से इन मार्गों पर चलेंगी रोडवेज बसें-
नमस्कार दोस्तों- हमारी टीम आपको इस पेज में राजस्थान सरकार द्वारा 23 मई 2020 से प्रदेश के लगभग 55 मार्गों पर चलाई जाने वाली रोडवेज बसों के बारे में जानकारी बताएगी | देश में 31 मई 2020 तक लॉकडाउन 4.0 लगा हुआ है | लेकिन इस बीच राजस्थान सरकार ने प्रदेश के लोगों की परेशानी को समझते हुए कुछ महत्वपूर्ण मार्गों से रोडवेज बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है |
अगर आप इन मार्गो से यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको बस की टिकट ऑनलाइन माध्यम से खरीदनी होगी | इसके लिए आपको बुकिंग अग्रिम ऑनलाइन करानी होगी |इन बसों में यात्रियों की संख्या सीमित मात्रा में होगी | लॉक डाउन में चलने वाली रोडवेज बसों की संपूर्ण जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक जरूर पढ़ें |
लॉक डाउन में कौन-कौन से मार्गो से बसों का संचालन होगा-
राजस्थान सरकार ( अशोक गहलोत) ने लॉक डाउन केबी राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों को सीमित संख्या में चलाने का फैसला लिया है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 23 मई 2020 से ग्रीन और ऑरेंज उनके क्षेत्र में इन बच्चों का संचालन किया जाएगा |
जो जिले रेड जोन क्षेत्र में आते हैं उन जिलों में बसों का संचालन नहीं होगा | अगर फिर भी बसों के मार्ग के बीच में रेड जोन वाला जिला आता है, तो बस को बाईपास मार्ग से निकाला जाएगा | यहां पर हमारी टीम आपको जिन जिन रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा उनको एक सारणी के द्वारा आपको समझा रही है |
क्रम संख्या | इन मार्गो पर चलेगी बसें |
01 | ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर से धौलपुर, करौली, झालावाड़ वापसी जयपुर | |
02 | दुर्गापुरा जयपुर से सवाई माधोपुर वापसी जयपुर | |
03 | 200 फीट बाईपास जयपुर से बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, वापसी जयपुर | |
04 | चोमू पुलिया जयपुर से चोमू वापसी जयपुर | |
05 | कोटपूतली से अलवर वापसी भी | |
06 | शाहजहांपुर से कोटपूतली, वापसी शाहजहांपुर | |
07 | शाहजहांपुर से चोमू वापसी भी | |
08 | दौसा से शाहपुरा, वापसी दौसा | |
09 | दुर्गापुरा जयपुर से टोंक, वापसी जयपुर | |
10 | चोमू पुलिया जयपुर से सीकर, झुंझुनू, चूरू हनुमानगढ़ और गंगानगर | |
11 | हनुमानगढ़ से गंगानगर | |
12 | घड़साना से गंगानगर | |
13 | गंगानगर से भादरा | |
14 | भादरा से हनुमानगढ़ | |
राजस्थान रोडवेज बसों की ऑनलाइन टिकट ऐसे बुक करें-
अगर आप 23 मई 2020 से राजस्थान प्रदेश में चलने वाली रोडवेज बसों में यात्रा करना चाहते हैं, इसके लिए आपको ऑनलाइन टिकट ही लेनी पड़ेगी | राजस्थान सरकार ने इसके लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अधिकारिक वेबसाइट पर टिकट बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है |
इसके अलावा आप मोबाइल ऐप से भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं या फिर आप किसी मित्र के माध्यम से भी टिकट बुक करवा सकते हैं | यहां पर हमारी टीम आपको कुछ बिंदु बता रही है जिससे आप आसानी से अपने टिकट बुक करवा सकते हैं|
सबसे पहले आप राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें-http://transport.rajasthan.gov.in/rsrtc/#
उसके बाद आपको राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के होम पेज दिखाई देगा |
होम पेज पर आपको E-Ticketing/ Bus Enquiry का ऑप्शन दिखाई देगा |
आपको E-Ticketing/ Bus Enquiry पर क्लिक करना है, क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
उसने पेज पर आप पूछी गई सभी जानकारी भरें |
आपके द्वारा सभी जानकारी भरने के बाद आप अपनी यात्रा की टिकट बुक कर सकते हैं |
अपनी टिकट की प्रतिलिपि अपने पास जरूर रखें
यहाँ से बुक करे-RSRTC Online Ticket Book
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें-
अगर आप राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों मैं यात्रा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको टिकट ऑनलाइन माध्यम से लेनी होगी | यहां पर आप अपने मोबाइल से भी अपनी टिकट बुक कर सकते हैं | इसके लिए राजस्थान पथ परिवहन निगम ने एक मोबाइल ऐप बनाया है, जिसके जरिए आप आसानी से अपनी यात्रा की टिकट बुक कर सकते हैं |
आप किस प्रकार इस मोबाइल एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं, हमारी टीम आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बता रही है जिससे आप आसानी से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं, और अपनी यात्रा की टिकट भी ऑनलाइन माध्यम से बुक करवा सकते हैं |
सबसे पहले आप अपने मोबाइल का प्ले स्टोर खोलें |
मोबाइल के प्ले स्टोर में आप आरएसआरटीसी रिजर्वेशन ऐप को सर्च करें |
उसके बाद आपके सामने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा बनाया गया मोबाइल एप दिखाई देगा |
उस मोबाइल ऐप हो आप, अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें |
इंस्टॉल करने के बाद आप राजस्थान रोडवेज बस की टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं |
यहाँ से डाउनलोड करे-RSRTC Mobile App
नोट- अगर आपको राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की रोडवेज बसों की टिकट बुक करने में किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो, आप नीचे कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हैं- धन्यवाद
