NEET UG परीक्षा NTA द्वारा 17 जुलाई 2022 को करवाया जाएगा, NTA द्वारा NEET 2022 के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गए, NEET UG 2022 Fake Notice, नीट परीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में देखे |
NEET UG की परीक्षा भारत की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है जिसके माध्यम से हर साल हजारों छात्र विभिन्न Medical Courses में दाखिला लेते हैं। NEET UG की परीक्षा एक प्रवेश परीक्षा हैं इसके माध्यम से भारत के विभिन्न Medical Universites के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिल पाता हैं। सत्र 2022-23 के लिए NEET UG की परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में होना हैं।
NTA NEET Admit Card 2022
इस प्रवेश परीक्षा के तहत आवेदन करने के लिए 20 मई 2022 तक का समय दिया गया था। इसके बाद अब प्रवेश परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी है परंतु प्रवेश परीक्षा की तिथि को लेकर बहुत सी झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। इसी के चलते National Testing Agency के द्वारा छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।

NTA के मुताबिक छात्र, झूठी खबरों पर ना करें भरोसा
• NEET UG Exam का आयोजन हर साल National Testing Agency के द्वारा ही करवाया जाता है। नीट यूजी की परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित होनी है। अब इस परीक्षा के आयोजन में तो ज्यादा दिन शेष नहीं बचे हैं परंतु बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने NTA का नाम लेकर इस परीक्षा से संबंधित एक नोटिस जारी किया हैं।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
National Test Abhyas app for NEET
• जानकारी के मुताबिक Fake Notice के माध्यम से यह खबर फैलाई जा रही है कि NEET UG की परीक्षा 17 जुलाई की जगह 4 सितंबर को होगी। बहुत से छात्र तो ऐसे हैं जिन्होंने इस सूचना पर भी भरोसा कर लिया था। इसीलिए परीक्षा एजेंसी के द्वारा अब अलग से सूचना जारी की गई है ताकि कोई भी छात्र इस नोटिस के झांसे में ना आए।
NTA के द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जाती हैं, परीक्षा की सूचना
• इस खबर के सामने आते ही National Testing Ageuncy के द्वारा सभी छात्रों को सूचित कर दिया गया है कि, वह किसी भी Fake Notice के झांसे में ना आए। यदि NTA के द्वारा परीक्षा से संबंधित कोई भी सूचना दी जाएगी, तो वह अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जाएगी।
• इस बात को हम सभी जानते हैं कि, जब किसी भी बड़ी परीक्षा का आयोजन होने वाला होता हैं, तो इस परीक्षा से संबंधित झूठी खबरें जानबूझकर फैलाई जाती हैं ताकि सभी परीक्षार्थियों का ध्यान परीक्षा से हटाया जा सकें।
• आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल NEET UG की परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र रजिस्टर्ड हुए हैं। इसलिए Exam Agency को तैयारियां भी छात्रों की संख्या को देखते हुए करवाई जाएगी ताकी परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हो सकें।
