Khatu Shyam मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया, Khatu Shyam मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कमेटी ने कुछ दिनों के लिए बंद का निर्णय लिया है, Khatu Shyam मंदिर परिसर में कई निकास द्वार बनाए जायेंगे, अगले साल 2023 में फाल्गुन माह में मंदिर खोले जाने की संभावना है |
राजस्थान राज्य के सीकर जिले में खाटू श्याम जी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। जिसको 13 नवंबर की रात से अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। मंदिर कमेटी द्वारा इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें अनिश्चित काल के लिए khatu Shyam Mandir बंद करने की बात कही गई है।
खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए राजस्थान से ही नहीं बल्कि पूरे देश से लोग हमेशा आते रहते हैं l यदि आप भी खाटू श्याम जी के दर्शन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होगी l चलिए इस पोस्ट के जरिए हम आपको यह पूरी जानकारी देते हैं कि खाटू श्याम जी का मंदिर कब तक के लिए बंद किया गया है और मंदिर के दरवाजे फिर से कब तक खोले जा सकते हैं l
क्यों किया गया है, खाटू श्याम जी का मंदिर बंद।
मंदिर कमेटी द्वारा अपने पत्र में श्रद्धालुओं को बताया गया है, कि खाटू श्याम जी का मंदिर बंद क्यों किया गया है? पत्र में साफ-साफ लिखा है, कि भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था ओर अच्छी करने के लिए ही खाटू श्याम जी का मंदिर कुछ समय के लिए बंद किया गया है। यानी मंदिर में प्रवेश व निकासी द्वार पर निर्माण कार्य चलेगा।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
Khatu Shyam Ji Daily Darshan Online Booking & Registration
खाटू श्याम लक्खी मेला
अब इस काम में कितना समय लगेगा, यह mandir committee द्वारा नहीं बताया गया है। बस मंदिर कमेटी द्वारा यही बताया गया है, कि Khatu Shyam Mandir को भक्तों की सुविधा के लिए ही बंद किया जा रहा है ताकि कोई अनहोनी ना हो। क्योंकि मंदिर में दर्शन करने के लिए इन दिनों काफी भीड़ हो रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले भगदड़ की वजह से मंदिर परिसर में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। क्योंकि खाटू श्याम जी मंदिर मे दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा होती है। जिसका आने का द्वार और बाहर जाने का द्वार दोनों काफी छोटे हैं। इसलिए exit gate को काफी अच्छा बनाया जाएगा।
कई सारे बनाए जाएंगे निकास द्वार।
बता दें कि अभी मंदिर में एक ही निकास द्वार है, जहां से श्रद्धालु खाटू श्याम जी के दर्शन करने के बाद निकलते हैं। लेकिन जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है, उससे आगामी समय में कुछ ऐसा ना हो, जिसके लिए पछताना पड़े। इसलिए मंदिर कमेटी द्वारा कई सारे निकाल द्वारा बनाए जाएंगे।
इसके अलावा लखदातार ग्राउंड में zigzag भी बनाये जाएंग। जिससे मंदिर परिसर में होने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही फतेहाबाद धरमशाला के सामने रास्ते पर कृष्णा सर्किट, कमरों की संख्या, शौचालय और आवास भी श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार बनाए जाएंगे।
फाल्गुन मास के बाद मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
13 नवंबर की शाम को मंदिर बंद होने से पहले लगभग 5 लाख लोगों ने Khatu Shyam Mandir के दर्शन किए, यानी मंदिर में श्रद्धालुओं की बहुत बड़ी भीड़ आती है। जिसको लेकर कई बार जिला प्रशासन ने भी मंदिर कमेटी से बात की है। कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए इस वजह से ही मंदिर कमेटी के द्वारा एक मीटिंग की गई और उसके बाद खाटू श्याम मंदिर को बंद करने का निर्णय लिया गया।
जो भी श्रद्धालु यह सोच रहे हैं कि अब खाटू श्याम जी के दर्शन कब होंगे? उनको घबराने की जरूरत नहीं है। मंदिर कमेटी ने बताया है, कि श्रद्धालु khatu Shyam ji के दर्शन फाल्गुन मास के बाद कर सकेंगे, तभी मंदिर के कपाट भी खोले जाएंगे।
कुछ महीनों बाद आयोजित होगा लक्खी मेला।
जिला प्रशासन द्वारा कुछ महीने बाद लक्खी मेला को लेकर अभी से सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। लक्खी मेला मे श्रद्धालुओं की बहुत भारी भीड़ होती है, जिसको लेकर जिला प्रशासन पहले से ही सचेत है। उन्होंने lakhi mela के सफल आयोजन के लिए मंदिर कमेटी से भी बात की थी। क्योंकि खाटू श्याम मंदिर में लक्खी मेले की वजह से कोई दुर्घटना हो सकती है।
इसी वजह से मंदिर कमेटी द्वारा खाटू श्याम मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। ताकि जब तक मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन की सुलभ व्यवस्था ना हो सके, तब तक कपाट बंद ही रहेंगे।
