Mehandipur Balaji Dham Online Booking for Darshan has been started from 24th November 2020. Check out Mehandipur Balaji Temple Latest News, Aarti, and Darshan Timing on this page. मेहन्दीपुर बालाजी दौसा मंदिर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

कोरोना के बाद सभी लोग यही सवाल कर रहे है कि “Mehandipur Balaji Mandir Kab Khulega? Mehandipur Balaji Ki Aaj Ki Latest News Kya hai? ” |

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में Mehandipur Balaji दर्शन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | कोरोना महामारी की वजह से सभी मंदिर, मस्जिद, स्कूल, कॉलेज आदि बंद कर दिए गए थे | लेकिन अब सरकार वापस उन्हें खोलने पर विचार कर रही है |

इससे पहले राज्य सरकार द्वारा Salasar Balaji व Khatu Shyam Baba के पट खोलने के निर्देश दिए गए थे | सालासर बालाजी के पट 05 नवम्बर को खोले गए थे | इसके लिए मंदिर कमेटी व उच्च अधिकारियों ने कहा कि मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओ को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा | श्रद्धालु द्वारा वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करवाने के बाद उनको दर्शन के लिए तिथि बताई जाती है |

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

Salasar Balaji Darshan Online Booking via Mobile App

उक्त दिनांक को श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आ सकते है | इसके अलावा सेवादारों व मंदिर में काम करने वालों की समय समय पर जाँच भी की जा रही है | इसी प्रकार अगर आप अगर Mehandipur Balaji के दर्शन करना चाहते हो तो इसके लिए आपको ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

24 नवम्बर से खुलेंगे मेहन्दीपुर बालाजी के कपाट-

Mehandipur Balaji मंदिर के पट 24 नवम्बर 2020 से श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे | इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अनुमति जारी कर दी गई है | जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने बताया कि मेहन्दीपुर बालाजी मंदिर के कपाट खुलने के समय केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना की जाएगी |

इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट के समस्त पुजारियों एवं सेवादारों तथा समस्त स्टाफ की समय-समय पर कोरोना जाँच करवाई जाएगी | जिले के उच्च अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता के लिए मंदिर ट्रस्ट की और से एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए गए है |

Mehandipur Balaji मंदिर की आरती-

श्री हनुमान जन्मोत्सव, मंगलवार व्रत, शनिवार पूजा, बूढ़े मंगलवार और अखंड रामायण के पाठ में प्रमुखता से गाये जाने वाली आरती है

Khatu Shyam Ji Daily Darshan Online Booking

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा।
संकट मोचन स्वामी, तुम हो रनधीरा ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

पवन पुत्र अंजनी सूत, महिमा अति भारी।
दुःख दरिद्र मिटाओ, संकट सब हारी ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

बाल समय में तुमने, रवि को भक्ष लियो।
देवन स्तुति किन्ही, तुरतहिं छोड़ दियो ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

कपि सुग्रीव राम संग मैत्री करवाई।
अभिमानी बलि मेटयो कीर्ति रही छाई ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

जारि लंक सिय-सुधि ले आए, वानर हर्षाये।
कारज कठिन सुधारे, रघुबर मन भाये ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

शक्ति लगी लक्ष्मण को, भारी सोच भयो।
लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

रामहि ले अहिरावण, जब पाताल गयो।
ताहि मारी प्रभु लाय, जय जयकार भयो ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

राजत मेहंदीपुर में, दर्शन सुखकारी।
मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत इन्द्र हर्षित, मनवांछित फल पावे ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

Timings of Mehandipur Balaji Mandir

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको Mehandipur Balaji मंदिर की आरती का समय बता रही है | अगर आप Mehandipur Balaji मंदिर की आरती में शामिल होना चाहते हो तो, आपको निर्धारित समय पर पंहुचना होगा | Mehandipur Balaji मंदिर के खुलने का समय सुबह 07 बजे से शाम 09 बजे तक का रहता है |

सुबह की आरती का समय-6AM TO 6:30AM

शाम की आरती का समय-6PM TO 7PM

Mehandipur Balaji मन्दिर के दर्शन करे-

नोट-दोस्तों अगर आपको मेहन्दीपुर बालाजी मंदिर दर्शन से संबंधित कोई भी जानकारी पूछनी हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो-धन्यवाद