Rajasthan Scooty Yojana 2022, Kali Bai Bhil Medhavi Chatra Scooty Yojana के तहत पुनः शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई, अब छात्राएं स्कूटी योजना के लिए 15 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकती है,

आप सभी ने Kali Bai Bhil Medhavi Chatra Scooty Yojana के बारे में तो सुना ही होगा। इस योजना के माध्यम से राजस्थान राज्य की छात्राओं को Free Scooty प्रदान की जाएगी। यह योजना राजस्थान राज्य की गरीब वर्ग की मेधावी छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। जिन छात्राओं को 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बस या ऑटो में कॉलेज जाना पड़ता था तो वह अब अपनी खुद की स्कूटी से कॉलेज आ जा सकेंगी।

हाल ही में इस योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना दी गई है। सूचना के माध्यम से यह पता चला है कि आवेदन का पोर्टल फिर से खोल दिया गया हैं। इसके अलावा जिन छात्राओं की अंतिम सूची जारी की गई थी, तो उन्हें भी अब तक स्कूटी नहीं मिली हैं जिस वजह से छात्राएं काफी परेशान भी हैं। आगे हम आपको Rajasthan Free Scooty Yojana 2022 के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हैं।

Rajasthan Scooty Yojana 2022

1,665 छात्राओं को स्कूटी ना मिलने के कारण, छात्राएं हैं मायूस

• सत्र 2020 21 में आवेदन एवं वरीयता में आने वाली छात्राओं को स्कूटी के लिए आवेदन किए हुए काफी दिन हो चुके हैं परंतु अब तक इन्हें स्कूटी नहीं मिल पाई है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की ओर से जांच के बाद लगभग 1,665 छात्राओं की अंतिम सूची जारी की गई थी।

• इन सभी छात्राओं को स्कूटी मिलनी थी परंतु पूरा सत्र खत्म होने के बावजूद भी इन छात्राओं को स्कूटी वितरित नहीं हो सकी हैं। इसी वजह से राज्य की छात्राएं काफी ज्यादा मायूस भी हैं। इसीलिए अब विभाग के द्वारा स्कूटी का वितरण जल्द ही शुरू किया जाना चाहिए ताकि छात्राओं की मायूसी दूर हो सकें।

आर्थिक पिछड़ा वर्ग में आवेदन के लिए, खोला गया पोर्टल

Kali Bai Bhil Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 के तहत आर्थिक पिछड़ा वर्ग में ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल पुनः खोल दिया गया हैं। अब पोर्टल के माध्यम से 15 जुलाई 2022 तक आवेदन किए जा सकेंगे।

विभाग के द्वारा जारी की गई, छात्राओं की स्थाई सूची

• हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक सत्र 2020 21 में Kali Bai Bhil Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 के अंतर्गत आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान के द्वारा Permanent List जारी कर दी गई है।

• अब सभी छात्राओं के द्वारा दी गई आपत्तियों से विभाग को भी सूचित किया जा रहा है। इसके बाद आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के द्वारा ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा की छात्राओं को कितने दिन तक स्कूटी वितरित हो जाएगी।

• छात्रों को स्कूटी वितरित करने से पहले इसकी अधिकारिक सूचना भी दी जाएगी जो की Official Website पर ही दी जाएगी इसीलिए छात्राओं को ऑफिशियल वेबसाइट भी देखते रहना होगा।

योजना के अंतर्गत Merit के आधार पर दी जाती हैं, छात्राओं को Free Scooty

• Kali Bai Bhil Medhavi Chatra Scooty Yojana के तहत SC / ST / OBC तथा अन्य अल्पसंख्यक समूह की छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी दी जाती हैं। यह स्कूटी केवल उन बालिकाओं को दी जाती है जो कि कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करती हैं।

• इस योजना के तहत Rajasthan Board से पढ़ाई करने वाली बालिकाओं को तभी स्कूटी दी जाती है जब उनके कम से कम 65% अंक हों। इसके अलावा CBSE Board की छात्राओं को कम से कम 75% अंक हासिल करने पड़ते हैं तब जाकर उन्हें मुफ्त में स्कूटी मिलती हैं।

• जो छात्राएं 12वीं कक्षा के पश्चात Graduation में दाखिला ले लेती हैं तो केवल उन्हीं को ही Kali Bai Bhil Medhavi Chatra Scooty Yojana का लाभ मिलता है

• मुफ्त स्कूटी प्राप्त करने के लिए छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय भी ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना हैं।

• आपकी जानकारी के लिए बता दें की जरूरी नहीं है कि जिन छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल किए हैं तो उन्हीं स्कूटी मिलती हैं। Free Scooty के लिए बोर्ड की परीक्षाओं के अंकों के अतिरिक्त जाति व वर्ग के आधार पर Merit List बनाई जाती है। फिर उसी के आधार पर Commissionerate College Education के द्वारा Cut-off भी जारी की जाती है इसके पश्चात ही छात्राओं को Scooty दी जाती हैं।