IIT Kharagpur ने जेईई एडवांस परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है | अब counselling की प्रक्रिया 16 October 2021 से शुरू हो रही है | josaa में 6 राउंड में काउंसलिंग होगी |

जेईई एडवांस की परीक्षा IIT Kharagpur के द्वारा 3 अक्टूबर को देश के 229 से अलग-अलग शहरों में 2 पारियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में देश के कोने कोने से वें छात्र शामिल हुए थे जो देश के सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं।

देश के जो भी छात्र इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो वें अपनी मेहनत और लगन के बल पर जेईई की परीक्षा को पास करके आईआईटी तथा एनआईटी कॉलेजों में दाखिला लेते हैं। यह परीक्षा कोई आम परीक्षा नहीं होती बल्कि इस परीक्षा को बहुत ही कम विद्यार्थी पास कर पाते हैं।

हर साल 5 लाख से भी ज्यादा छात्र जेईई की परीक्षा में शामिल होकर इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने का सपना देखते हैं, मगर जिन छात्रों का चयन होता है उनकी संख्या सिर्फ हजारों में होती है। JEE Advanced Exam की Answer Key काफी दिनों पहले जारी कर दी गई थी l जिसके माध्यम से छात्रों ने अपने अंको का भी अनुमान पहले से ही लगाया हुआ है।

23 आईआईटी कॉलेजों की 14463 सीटों पर मिलेंगे दाखिले JEE Advanced से

  • कल 15 अक्टूबर के दिन जेईई एडवांस परीक्षा के परिणाम घोषित हो जाने के पश्चात जितने भी छात्र परीक्षा में सफल होंगे, तो उन्हें 23 अलग-अलग आईआईटी कॉलेजों की 14463 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। JEE Advanced Exam कुल 360 अंकों की हुई थी, जिसमें पेपर – 1 180 अंक और पेपर – 2 भी 180 अंक का था।

JEE Advanced Exam Result 2021

  • अगर हम पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो पिछले साल काउंसलिंग में लगभग 48204 विद्यार्थी सफल हुए थे। इनमें से सामान्य श्रेणी के 18028 विद्यार्थी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 5140 विद्यार्थी, ओबीसी जाति के 9349 विद्यार्थी, अनुसूचित जाति के 7869 तथा अनुसूचित जनजाति के 2818 छात्र मौजूद थे।

JEE Advanced Cut-off Marks 2021

JEE Advanced 2021 Cutoff 2021 (Qualifying)

Rank List

Minimum Marks inEach Subject

Minimum AggregateMarks

Common rank list (CRL)

6

63

OBC-NCL rank list

5

56

GEN-EWS rank list

5

56

SC rank list

3

31

ST rank list

3

31

Common-PwD rank list (CRL-PwD)

3

31

OBC-NCL-PwD rank list

3

31

GEN-EWS-PwD rank list

3

31

SC-PwD rank list

3

31

ST-PwD rank list

3

31

Preparatory course (PC) rank lists

0

9

Cut-off Table Source

JEE Advanced Cut off 2021 (For Inclusion in Rank List)

Category

Minimum percentage of marks in each Subject

Minimum Percentage of Aggregate marks

Common rank list (CRL)

5.00%

17.50%

OBC-NCL rank list

4.50%

15.75%

GEN-EWS rank list

4.50%

15.75%

SC rank list

2.50%

8.75%

ST rank list

2.50%

8.75%

Common-PwD rank list (CRL-PwD)

2.50%

8.75%

OBC-NCL-PwD rank list

2.50%

8.75%

GEN-EWS-PwD rank list

2.50%

8.75%

SC-PwD rank list

2.50%

8.75%

ST-PwD rank list

2.50%

8.75%

Preparatory course (PC) rank lists

0.75%

2.625%

Cut-off Table Source

कटऑफ के कम जाने का एक मुख्य कारण यह भी है कि अबकी बार पेपर काफी मुश्किल आया था, उसी वजह से कटऑफ कम गई हैं। इसके अतिरिक्त आईआईटी कॉलेजों में सीटों की संख्या भी बढ़ा दी गई है l इसी वजह से कटऑफ कम जा सकती है।

काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी 16 अक्टूबर से

जैसे ही जेईई एडवांस परीक्षा के परिणामों की घोषणा होगी तो उसी के अगले दिन काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी, जो कि 16 अक्टूबर 2021 से लेकर 24 नवंबर 2021 तक चलेगी। इस काउंसलिंग के 6 राउंड होंगे और इन्हीं के माध्यम से छात्रों को कॉलेजों में सीटें मिलेंगी।