3 अक्टूबर 2021 को दो पारियों में JEE Advance की परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे l जितने भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी प्रश्न पत्र तथा Provisional Answer Key का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि Answer Key के माध्यम से छात्रों को पहले ही इस बात का पता चल जाता है कि वह इस परीक्षा में पास होंगे या नहीं।
हाल ही में IIT Kharagpur के द्वारा JEE Advanced Exam के प्रश्नपत्र भी जारी कर दिए गए हैं | JEE Advanced Exam के बारे में तो आपको पता ही होगा की हमारे देश के जितने भी छात्र इंजीनियरिंग के बेहतरीन कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह हर साल JEE Advanced Exam में शामिल होते हैं।
इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को देश के Top Engineering Colleges में आसानी से दाखिला मिल पाता है l इस परीक्षा का आयोजन हर साल IIT Council के द्वारा करवाया जाता है। हमारे देश में जितनी भी कठिन परीक्षाओं का आयोजन होता है उन सभी में से एक जेईई एडवांस की परीक्षा भी है। इस परीक्षा का रिजल्ट सिर्फ 0.92 % ही रहता है l अब इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं जेईई एडवांस कितनी कठिन परीक्षा होती है।
आज 10 अक्टूबर 2021 को जारी होगी provisional JEE Advanced Answer Sheet
जेईई एडवांस परीक्षा के प्रश्न पत्र तो जारी कर दिए गए हैं l इन प्रश्न पत्र के माध्यम से परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने प्राप्त अंकों का अनुमान भी लगा सकते हैं l इसी के साथ साथ 05 October शाम 5:00 बजे सभी विद्यार्थियों के रिकॉर्डेड रिस्पांस भी जारी कर दिए थे l जितने भी छात्र जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल हुए हैं तो वह सभी इस परीक्षा की प्रोविजनल Answer Key का इंतजार भी बेसब्री से कर रहे हैं l

लेकिन अब उन्हें ज्यादा इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है l क्योंकि इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 10 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे जारी कर दी जाएगी l फिर सभी विद्यार्थी 11 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक प्रोविजनल आंसर की के लिए फीडबैक या कमेंट भी कर सकेंगे l बहुत बार आंसर की में कुछ गलतियां भी हो जाती हैं इसीलिए छात्रों को 1 दिन का समय फीडबैक तथा कमेंट करने के लिए दिया जाएगा l
JEE Advanced 2021 की फाइनल आंसर की जारी की जाएगी 15 अक्टूबर को
JEE Advanced 2021 की Final Answer key तथा Result 15 अक्टूबर 2021 को सुबह 10:00 बजे Official Website पर जारी कर दिए जाएंगे l
फिर विद्यार्थी आसानी से जेईई एडवांस वेबसाइट पर दिए गए Candidate Portal के माध्यम से अपने Recorded Response आसानी से निकाल सकेंगे। इसके लिए उन्हें सबसे पहले JEE Advanced 2021 की Official Website पर विजिट करना होगा l
वहां पर Candidate Portal दिखेगा। जब छात्र इस पोर्टल पर अपना Registration Number, Date Of Birth तथा Registered Mobile Number डालेंगे, तो फिर वह आसानी से Recorded Response को निकाल सकेंगे।
डाउनलोड JEE(Advanced) 2021 Question Papers
Paper 1 : Physics, Chemistry, Maths
Paper 2 : Physics, Chemistry, Maths

