Medanta IPO में 319 से 336 रुपए इश्यू प्राइस, Medanta IPO Today News, यदि आप मेदांता आईपीओ के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए जरूरी है, क्या मेदांता ग्रुप के IPO खरीदना फायदे का सौदा रहेगा या फिर नुकसान भी झेलना पड़ सकता है,
मेदांता एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल चैन बनाने वाली कंपनी है, जो कि मेदांता के नाम से जानी जाती है। मेदांता यानी कि Global Health कंपनी अभी अपना एक IPO लेकर आई है। इस कंपनी का टारगेट यह है कि यह IPO के जरिए 500 करोड़ रूपए जुटा ले। इसमें 500 करोड़ रुपए के तो प्रेस शेयर भी शामिल है। तो वहीं बाकी के शेयर offer for sale है। आपको बता दें इस कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस 319 से ₹336 है।
कंपनी इस IPO के जरिए जितनी भी धनराशि उठाएगी, उसमें से 375 करोड रुपए का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज चुकाने में करेगी। तो वही बाकी का पैसा Corporate Sector के कामों में लगाया जाएगा। कैसा है Global Health कंपनी का Business? क्या इसमें इन्वेस्ट करना सही रहेगा? इस कंपनी की Financial Situation कैसी है और इसके आगे बढ़ने की कितनी संभावना है? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको हमारे इस लेख में देने वाले हैं। यदि आप इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़िएगा।

Global Health का Business कैसा है?
सबसे पहले हम आपको बता दें इस कंपनी की स्थापना कार्डियोलॉजिस्ट नरेश त्रेहन ने 2009 में की थी। उस समय इन्होंने गुरुग्राम में अपना पहला हॉस्पिटल बनाया था। फिलहाल यह कंपनी उत्तर और पूर्वी भारत के 8 शहरों में 5 हॉस्पिटल और 6 क्लीनिक चला रही है। आपको बता दें 3 जून 2022 तक इस कंपनी के अस्पतालों में कुल 2467 बेड थे और डॉक्टर की संख्या 1300 से ज्यादा थी।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
Design entrance exams in India after class 12
डॉक्टर की सुंदर लिखाई के सामने प्रिंटिंग मशीन की लिखाई भी फेल
वहां पर लगभग 46 फ़ीसदी बेड भरे हुए रहते थे। लेकिन इस वर्ष 2022 में यह आंकड़ा बदल गया है। आपको बता दें, अब यहां पर 60% से भी ज्यादा बेड भरे हुए रहते हैं। तो वही हॉस्पिटल में मरीजों के रुकने की Average Limit 3.76 दिन हो चुकी है। इसके अलावा बात करें प्रति बेड Revenue की, तो वह औसतन ₹54547 का आया है।
आपको बता दे इस कंपनी की कमाई का 20 फ़ीसदी हिस्सा कार्डियोलॉजिस्ट थेरेपी से आया है l तो वहीं इंटरनेशनल पेशेंट्स से कंपनी के कुल Revenue का 11 से 12 फ़ीसदी हिस्सा रहा है। कोविड-19 महामारी से इसमें भारी गिरावट आ गई थी, महामारी बीतने के बाद भी यह आंकड़ा पहले स्तर पर नहीं पहुंच सका है, इसका मतलब यह है कि अभी सुधार की और भी गुंजाइश है।
कैसी है कंपनी की Financial Situation
आपको बता दें, वित्तीय वर्ष 2020 से 2022 तक कंपनी की कुल सेल्स 19955 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल Growth से increase हुई है। इसी दौरान इस कंपनी का प्रॉफिट भी लगभग 132% तक बढ़ गया है। जिससे यह साबित होता है कि कंपनी की Financial Situation काफी हद तक मजबूत है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022 में इस कंपनी का margin 22 परसेंट था, तो वहीं Planning Investment पर 16.3% का रिटर्न था।
कंपनी के Business के आगे बढ़ने की कितनी संभावना है?
सबसे पहले हम आपको बता दें मेदांता कंपनी के हॉस्पिटल गुड़गांव रांची और इंदौर जैसे महानगरों में है। अगर बात करें इन 3 शहरों से इस कंपनी के Annual Revenue की, तो इस कंपनी का कुल Annual Revenue का तीन चौथाई हिस्सा इन्हीं शहरों से होता है l यानी कि कंपनी का 75% Revenue इन्हीं तीन शहरों से होता है।
तो वहीं इस कंपनी ने लखनऊ और पटना जैसे महानगरों में अपने नए हॉस्पिटल खोले हैं, वहां पर भी यह कंपनी अच्छी खासी Growth कर रही है। इसके अलावा यह कंपनी नोएडा में छठे हॉस्पिटल खोलने पर काम कर रही है। उम्मीद यह है कि Global Health Company के द्वारा 2025 तक नोएडा में छठा हॉस्पिटल भी स्थापित कर लिया जाएगा।
आपको बता दें Global Health कंपनी के द्वारा ओपीडी फार्मेसी से होने वाला Revenue भी बढ़ता जा रहा है। Financial Year 2022 में यह Revenue 5 गुना बढ़ गया है और 54 करोड़ तक पहुंच गया है। IPO लॉन्च हो जाने के बाद इस कंपनी के वैल्यूएशन में करीब 4 गुना ग्रोथ होगी। जोकि हेल्थ केयर इंडस्ट्री के हिसाब से काफी बेहतरीन है।
Conclusion
हम मुख्य तौर पर कह सकते हैं कि Global Health कंपनी के IPO लॉन्च हो जाने के बाद यह कंपनी काफी अच्छी खासी Growth करने वाली है l इस कंपनी के पास पर्याप्त मात्रा में फंड हो जाएगा, जिसका इस्तेमाल यह अपने Business को बढ़ाने में करेगी। इसलिए आप इस कंपनी के IPO में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से हमने आपको मेदांता IPO (Global Health IPO) के बारे में डिटेल से इंफॉर्मेशन दी है। इसके अलावा हमने आपको बताया कि IPO लॉन्च हो जाने के बाद इसकी Growth कैसी रहने वाली है l उम्मीद है आपको हमारा यह लेख और इसके अंदर दी गई इंफॉर्मेशन पसंद आई होगी। अगर आपको हमारी यह देखा अच्छा लगा हो, तो आप इसको अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
