डॉक्टर की सुंदर लिखाई के सामने प्रिंटिंग मशीन की लिखाई भी फेल, केरल के एक डॉक्टर का Prescription हुआ वायरल, डॉक्टर की सुंदर हैंडराइटिंग देखकर लोगों को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ, डॉक्टर की लिखाई बिल्कुल प्रिंटिंग मशीन की लिखाई जैसी लग रही है |
हमारे देश में डॉक्टर को उनकी खराब Hand Writing की वजह से जाना जाता है। हमारे देश के डॉक्टरों की हैंडराइटिंग इतनी खराब है कि उनके ऊपर सोशल मीडिया पर मीम्स भी बनते रहते हैं। डॉक्टर जब हमें कुछ लिख कर देते हैं, तो वह हमारी समझ से बिल्कुल परे होते हैं, उसमें क्या लिखा है, वह तो हमें कभी पता ही नहीं लगता l
बस Medical Store पर जाकर उससे दवाई मिल जाती हैं। आपने डॉक्टर की खराब हैंडराइटिंग तो बेहद देखे होगी लेकिन क्या आपने किसी डॉक्टर की इतनी सुंदर हैंडराइटिंग देखी है जोकि Printing Machine की तरह दिखाई दे। आज हम आपको हमारे इस लेख में दिखाने वाले हैं कि कैसे डॉक्टर ने अपनी सुंदर हैंडराइटिंग से प्रिसक्रिप्शन लिखा हुआ है और अब डॉक्टर का यह प्रिसक्रिप्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है।
आखिरकार कैसी है डॉक्टर की Hand Writing और क्या है यह पूरी खबर, जानने के लिए आप हमारे इस लेख में अंत तक बने रहिएगा l तो चलिए अब हम आपको डॉक्टर की सुंदर हैंडराइटिंग से लिखे हुए प्रिसक्रिप्शन के बारे में डिटेल से बताते हैं।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

साफ पढ़ा जा सकता है डॉक्टर की सुंदर हैंडराइटिंग को
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह प्रिसक्रिप्शन 20 सितंबर 2022 का है l क्योंकि डॉक्टर ने खुद अपने सुंदर हैंडराइटिंग से इस पर्चे पर तारीख लिख रखी है। तो वही जिस लड़की का यह पर्चा है, वह 4 साल की है। जिसका नाम ADHVIKA है। यह सभी जानकारी डॉक्टर ने खुद अपने हाथों से इस परिचय में लिख रखी है और सभी जानकारी भी इस पर्ची में इस तरह से लिखी हुई है, कि आप उसको साफ पढ़ और समझ सकते हो।
अब NEET के बिना भी आप डॉक्टर बन सकेंगे
मृतक आश्रित की नौकरी दूसरी पत्नी से जन्मे बच्चे को भी मिल सकेगी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ केरल के डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन
अभी सोशल मीडिया पर यह पर्चा तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर डॉक्टर की सुंदर हैंडराइटिंग से लिखा हुआ यह प्रिसक्रिप्शन @thalapathiramki नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया। जो की जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
यह केरल के डॉक्टर की लिखावट है। यह इस पोस्ट के कैप्शन से पता चला है क्योंकि इस पोस्ट में क्या ऑप्शन में लिखा हुआ है,” केरल के डॉक्टर के हाथों की लिखावट “। केरल के इस डॉक्टर ने प्रिसक्रिप्शन में इतनी सुंदर तरीके से लिखा है कि इनकी हाथों की सफाई को देखकर आप भी हैरान रह जाओगे।
डॉक्टर की लिखावट पर Users के रिएक्शन
आपको बता दें यह पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा लगातार पसंद किया जा रहा है। लोग इसे Share कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग कमेंट करके डॉक्टर की सुंदर हैंडराइटिंग की तारीफ कर रहे हैं और अपनी अपनी राय दे रहे हैं। डॉक्टर के Prescription की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है,” यह देखकर मैं पूरी तरह से हैरान हो गया हूं”। तो वही एक दूसरे यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा है,” वाकई में बेहद सुंदर Hand Writing है। इसको देखकर तो ऐसा लग रहा है कि यह किसी Printing Machine से निकल कर आ रही है।”
सोशल मीडिया पर जो भी इस पोस्ट को देख रहा है वहीं हैरान है, कि आखिरकार एक डॉक्टर की लिखावट इतनी सुंदर कैसे हो सकती है। अमूमन डॉक्टर की लिखावट किसी को समझ नहीं आती और बेहद भद्दी लगती है, तो वहीं केरल के इस डॉक्टर ने इतनी सुंदर हैंडराइटिंग कैसे लिख दी। सभी के मन में किसी सवाल उठ रहा है।
इसीलिए इस पोस्ट को देखकर लोग अभी तक हैरान है। केरल के इस डॉक्टर ने अपनी सुंदर हैंडराइटिंग से सोशल मीडिया पर लाखों करोड़ों यूजर्स को अपना दीवाना बना लिया है। हर कोई इनकी सुंदर हैंडराइटिंग की तारीफ कर रहा है। केरल के इस डॉक्टर को देखकर भारत के और राज्यों के डॉक्टर को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और अपनी हैंडराइटिंग को ऐसा बनाना चाहिए जो कि लोगों के समझ में आ सके।
