Rajasthan में School & Coaching बंद करने की सूचना का सच सामने आया, पिछले दो दिन से सोशल मिडिया पर एक पत्र वायरल हुआ जिसमे कोचिंग & स्कूल बंद होने की जानकारी बताई गई थी, गृह विभाग राजस्थान ने पता लगाया तो सूचना झूठ निकली, सूचना वायरल करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है |

हम सभी जानते ही हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से खबरें रातो रात वायरल हो जाती हैं l कभी-कभी वायरल खबरों में सच्चाई होती है l लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ खबरें ऐसी भी वायरल हो जाती हैं जिनमें सच्चाई नहीं होती है l हाल ही में ही राजस्थान में भी एक ऐसी ही खबर सामने आई थी l दरअसल 5 दिसंबर 2021 को रात्रि से एक खबर वायरल की जा रही थी l जिसमें एक पत्र में यह लिखा हुआ था कि राज्य गृह विभाग के द्वारा राजस्थान में सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को कोरोनावायरस के कारण फिर से बंद करने के आदेश दिए गए हैं l

किसान Bank Account में दसवीं किश्त की राशि देखे

इस पत्र के अनुसार सभी शैक्षणिक संस्थानों और स्कूलों को सरकार के अगले आदेश तक सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति नहीं है l जब से यह पत्र वायरल हुआ था तभी से शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य लोग भी काफी चकित थे l क्योंकि राज्य सरकार के द्वारा न्यूज़पेपर में या फिर न्यूज़ चैनल के माध्यम से कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी l इसीलिए राज्य सरकार के द्वारा इस खबर की पुष्टि की जा चुकी है l आइए जानते हैं इस खबर में कितनी सच्चाई है l

Official जांच के पश्चात वायरल पत्र की खबर निकली झूठ

प्राप्त जानकारी के अनुसार जो पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया गया था वह बिल्कुल निराधार है l क्योंकि सरकार के द्वारा इसकी पुष्टि की जा चुकी है कि सरकार ने स्कूल व शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने से संबंधित कोई भी नोटिस जारी नहीं किया है l सरकार का यह कहना है कि यह पत्र किसी ने गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया है l जांच के पश्चात तिथि बिल्कुल साफ हो चुकी है l जिस प्रकार से आदेश दिया गया था लिखने के तरीके से साफ पता चलता है कि यह पत्र किसी के द्वारा जानबूझकर वायरल किया गया है l पत्र में काफी त्रुटि भी नजर आई है l

पटवारी भर्ती का परिणाम और कट-ऑफ लिस्ट

गृह विभाग के द्वारा वायरल पत्र के संबंध में अशोकनगर में दायर किया गया केस

वायरल पत्र की जांच के पश्चात अब पूरी स्पष्ट हो चुकी है l इसीलिए गृह विभाग के द्वारा अशोकनगर थाने में केस दायर किया जा चुका है l जिस व्यक्ति ने भी यह झूठी खबर फैलाई है उस व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा l इसीलिए अशोक नगर थाने में केस दायर करने के पश्चात सभी पुलिस की टीम यह जानकारी जुटाने में लग गई है कि यह पत्र कहां से वायरल हुआ है और इस पत्र को वायरल करने में किन लोगों का हाथ है l

Social Media Virul News

जैसे ही पुलिस के द्वारा इन आरोपियों को पकड़ा लिया जाएगा और आरोपी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी l विभाग का कहना है कि आए दिन कुछ आरोपियों के द्वारा ऐसी झूठी खबरें फैलाई जाती हैं l इन झूठी खबरों के कारण अन्य लोगों को काफी परेशानी होती है क्योंकि अधिकतर लोग इन वायरल खबर पर भरोसा कर लेते हैं l इसीलिए सरकार के द्वारा यह कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति ऐसी फर्जी खबरों पर भरोसा ना करें l जो भी जानकारी होगी वह सरकार के द्वारा अधिकारिक घोषणा के माध्यम से दे दी जाएगी l