PNB द्वारा FD पर ब्याज दर बढ़ाई गई, PNB Highest FD Rates, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा फिर से ब्याज दर बढ़ाई गई, PNB में नयी फिक्स्ड डिपॉजिट रेट 26 अक्टूबर से लागू हो गई है, महंगाई को काबू करने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा लिया गया है फैसला, Senior Citizens को नॉर्मल रेट से 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिलेगा, चलिए इस पोस्ट के जरिए पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं l

अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक (pnb) के ग्राहक है, तो यह खबर आपके लिए है। पीएनबी द्वारा एक हफ्ते में ही दूसरी बार FD पर ब्याज दर बढ़ाई गई है। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा यह बढ़ोतरी 2 करोड रुपए से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर किया गया है। बता दे कि नयी फिक्स्ड डिपॉजिट रेट 26 अक्टूबर से लागू हो गई है। हालांकि पिछली फिक्स डिपॉजिट रेट में बढ़ोतरी 19 अक्टूबर को की गई थी।

महंगाई को काबू करने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा लिया गया है फैसला।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Reserve Bank Of India (RBI) ने मई महीने से लेकर अब तक रेपो रेट को 4 बार बढ़ाया है। जिस वजह से अब तक रेपो रेट मे 1.90% की बढ़ोतरी हो गई है। यह फैसला बढ़ती महंगाई की वजह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लिया गया है। RBI द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के बाद देश के विभिन्न प्राइवेट तथा सरकारी बैंकों द्वारा फिक्स डिपाजिट (FD )की रेट बढ़ाई गई है। ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा पैसा बैंकों में जमा किया जा सके।

इसलिए सरकारी बैंक पीएनबी द्वारा हफ्ते में ही 2 बार FD की ब्याज दर बढ़ाई गई है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा मुनाफा के चक्कर में बैंकों में अपना पैसा जमा कर दें। ताकि लोगों के हाथों में पैसा कम किया जा सके। क्योंकि जब तक लोगों के पास पैसा रहेगा, तो market में महंगाई बढ़ती रहेगी, लोग सामान खरीदते रहेंगे। इसलिए इस पैसे को कम करने के लिए ही रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई। जिसके बाद विभिन्न बैंकों द्वारा भी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया गया।

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

PNB ने शुरू की WhatsApp Banking Service

PNB ने अपने ग्राहकों को किया खुश

SBI, PNB और IDBI Bank Interest Rate में हुआ बड़ा बदलाव

PNB द्वारा Cheque Payment के नियम में बदलाव किया गया

PNB New Interest Rate

अब 46 दिन से लेकर 90 दिन की एफडी पर 4.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है, कि अब 46 दिन से लेकर 90 दिन की एफडी पर 4.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। यानी ब्याज दर में 75 BPS की बढ़ोतरी की गई है। जबकि 180 दिन से लेकर 1 साल से कम तक उम्मीदवारों को FD पर 5.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। जबकि पहले इसी अवधि में 5 प्रतिशत ब्याज देने की बात कही गई थी।

इसके अलावा 1 साल से लेकर 599 दिनों तक सभी पीएनबी ग्राहकों को FD पर 6.30 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। जो कि पहले 5.70 प्रतिशत तय किया गया था।

Senior Citizens को नॉर्मल रेट से 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

Punjab National Bank द्वारा एफडी के ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी विभिन्न सालों के लिए की गई है। जिसमें 2 साल से लेकर 3 साल तक के लिए फिक्स डिपाजिट में मिलने वाली ब्याज दर 6.25% हो गई है। जबकि 3 साल से लेकर 10 साल तक के लिए ब्याज दर में 6.10 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।

हालांकि ऊपर बताई गई यह सभी FD की ब्याज दर नॉर्मल लोगों के लिए है। जबकि सीनियर सिटीजन के लिए 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा। इसमें senior citizen को 4% से लेकर 7.50% तक ब्याज दिया जाएगा। हालांकि सुपर सीनियर सिटीजन के लिए एफडी के ब्याज दरों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। अब सुपर सीनियर सिटीजन को 4.30% से लेकर 7.80% ब्याज मिलेगा।

 PNB 600 days FD Scheme दिवाली के मौके पर लागू की गई।

दिवाली के मौके पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा PNB 600 days FD scheme लागू की गई है। इसके जरिए जो भी पीएनबी के ग्राहक एफडी में पैसा जमा करेंगे, उनको काफी अच्छी ब्याज दरों पर return दिए जाएंजरिए

यानी अब ग्राहकों को 6.50% से लेकर 7.30% तक ब्याज का ऑफर दिया जाएगा। जो कि लोगों के लिए काफी अच्छे अवसर हैं। जो भी ग्राहक एफडी में पैसा जमा करने वाले हैं या जमा कर चुके हैं, उनके लिए Punjab National Bank बहुत बड़ी खुशखबरी दिवाली के मौके पर लाया है। इससे अब लोगों को पंजाब नेशनल बैंक में एफडी के रूप में अच्छा इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा।

पिछले एक हफ्ते में ही पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ब्याज दर 2 बार क्यों बढ़ाई गई है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक सरकारी बैंक है। इसलिए सरकारी गाइडलाइंस को मानना पंजाब नेशनल बैंक के लिए बहुत जरूरी है। दिवाली से पहले मार्केट में लोगों के सामने कई सारे offers आए थे। जिसकी वजह से लोगों द्वारा मार्केट में अलग-अलग सामान खरीदे जाने लगे थे। इससे मार्केट में विभिन्न सामानों की महंगाई बढ़ने लगी। क्योंकि लोगों द्वारा उनको ज्यादा मात्रा में खरीदा जाने लगा था।

बढ़ती खरीदारी को देखते हुए, बाजार में महंगाई दर आसमान छूने लगी। क्योंकि सामानों की अपेक्षा खरीदारों की संख्या ज्यादा थी। इसलिए Reserve Bank Of India द्वारा महंगाई को काबू करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई। जिसकी वजह से देशभर के विभिन्न बैंकों द्वारा FD में ब्याज दर के रेट बढ़ा दिए गए।

इसी वजह से पंजाब नेशनल बैंक द्वारा भी एफडी में ब्याज रेट बढ़ाए गए थे। क्योंकि Punjab National Bank सरकारी बैंक है, इसलिए सरकार की चुनौतियों को दूर करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 1 हफ्ते में दो बार एफडी में ब्याज दर मे इजाफा किया गया। जिससे लोग ज्यादा एफडी में ब्याज मिलने की वजह से इन्वेस्टमेंट कर सकें।

अब PNB में Salary Account खुलवाने पर मिलेगा 20 लाख रुपए तक का फायदा

PNB Patanjali Credit Card 2022 से मिलेगा 10 लाख रुपए तक का बीमा

Check Bounce से संबंधित सरकार लाने जा रही है नया नियम

Credit Card Payment से लेकर Mutual Fund तक होंगे बड़े बदलाव

अगर market से पैसा बैंकों में लाना है, तो ग्राहकों को कुछ ना कुछ फायदा जरूर देना पड़ेगा। इसी वजह से लोगों द्वारा अलग-अलग बैंकों में फिक्स डिपॉजिट के रूप में अपने पैसे जमा किए जाते हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा रिटर्न लोगों को मिल सके।

शादी सीजन की वजह से भी RBI द्वारा रेपो रेट को बढ़ाया गया है।

अक्टूबर माह के बाद अक्सर शादी सीजन चलता है। जिसमें विभिन्न प्रकार के आभूषण खरीदने की भारी मांग रहती है। इसलिए दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों और शादी सीजन की वजह से मार्केट में ज्यादा नहीं गई हो गई थी। उस को काबू करने के लिए आरबीआई द्वारा repo rate को बढ़ाया गया है।

क्योंकि आभूषण में जैसे गोल्ड की खरीद तैयारी ज्यादा होती है, इस वजह से गोल्ड के दाम सातवें आसमान पर ना पहुंच जाए, इन वज़ह को ध्यान में रखते ही RBI द्वारा रेपो रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया है।