PNB द्वारा Cheque Payment के नियम में बदलाव किया गया, अगर आपका खाता Punjab National Bank तो आपको बैंक में चेक देते समय ध्यान रखना होगा, 4 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएगा Punjab National Bank में PPS System,

शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो चेक से पेमेंट नहीं करता होगा l हमें कभी ना कभी तो Cheque से पेमेंट करने की जरूरत पड़ ही जाती हैं। खास तौर पर जो खुद का व्यवसाय करते हैं, तो उन्हें तो बार-बार चेक से पेमेंट करने की आवश्यकता पड़ती है। यदि आप Punjab National Bank के ग्राहक हैं तो फिर तो आपको चेक पेमेंट से संबंधित ही इस नए नियम के बारे में पता होना बहुत ही जरूरी हैं। 

PNB में Salary Account खुलवाने पर मिलेगा 20 लाख रुपए तक का फायदा

पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा अपने ग्राहकों के पैसों की सुरक्षा को देखते हुए चेक पेमेंट से संबंधित नया नियम लागू किया हैं। अब से पहले बहुत से ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो चुकी है, मगर अब इस नियम के लागू होने के बाद किसी भी ग्राहक के साथ चेक पेमेंट से संबंधित धोखाधड़ी भी नहीं हो पाएगी। आगे हम आपको PNB Cheque Payment New Rule के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

4 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएगा PPS System

  • Punjab National Bank के द्वारा ग्राहकों कि पैसों की सुरक्षा के लिए 4 अप्रैल 2022 से PPS System लागू कर दिया जाएगा, PPS System का मतलब Positive Pay System होता है। पीपीएस सिस्टम के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति चेक के माध्यम से 10 लाख रुपए या फिर उससे अधिक की पेमेंट करता हैं, तो उसके लिए PPS Confirmation करवाना अनिवार्य है। क्योंकि कंफर्मेशन ना होने की स्थिति में आपका चेक वापस भी किया जा सकता है।

PNB Patanjali Credit Card 2022

  • इस नए नियम के अनुसार अब Account Holder को Cheque जारी करने के पश्चात बैंक को पूरी जानकारी देनी होगी l जैसे कि लाभार्थी का नाम चेक अमाउंट, चेक डेट, चेक नंबर, अकाउंट नंबर आदि। यह नियम सभी के लिए बनाया गया है इसलिए पंजाब नेशनल बैंक के सभी ग्राहकों को इस नियम का पालन करना होगा। बता दें कि अब से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा भी PPS System लागू किया जा चुका है ताकि ग्राहको को धोखाधड़ी से बचाया जा सकें।

बैंक को इस प्रकार दे सकते हैं सभी जानकारी

यदि आप चेक से पेमेंट कर रहे हैं तो आप बैंक को Net Banking, SMS, Mobile Banking या ATM के माध्यम से भी सभी जानकारी दे सकते हैं।

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

How to Get MMID Code for All Bank

यदि आप पहले ही सभी जानकारी बैंक को दे देते हैं, तो उसके बाद आपका चेक आसानी से क्लियर हो जाता हैं, क्योंकि आपकी जानकारियों के अनुसार ही Cheque को बैंक के द्वारा Cross Cheque किया जाता है। यदि आपके द्वारा बताई गई जानकारी और चेक में भरी हुई जानकारी में कुछ भी गड़बड़ी दिखती है, तो उस स्थिति में चेक को तुरंत ही रिजेक्ट कर दिया जाता हैं।

हेल्पलाइन नंबर से ले सकते हैं अधिक जानकारी

पंजाब नेशनल बैंक के जितने भी ग्राहक PPS System के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहता हैं, तो वह टोल फ्री नंबर 1800-103-2222 या 1800-180-2222 पर कॉल कर सकते हैं या फिर बैंक की Official Website पर भी विजिट करके उन्हें पीपीएस सिस्टम से संबंधित हर एक जानकारी प्राप्त हो जाएगी।