इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय निशक्त जन ( विकलांगता ) योजना 2021 के लिए आवेदन कैसे करें / इस योजना का लाभ उठाने के लिए कौन – कौन से दस्तावेज चाहिए / क्या पात्रता है / प्रतिमाह कितनी राशि मिलेगी, सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस पोस्ट में।
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय निशक्त जन ( विकलांगता ) योजना 2021 :-भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले निःशक्तजनों को आर्थिक सहायता प्रदाय करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना संचालित की जा रही है। योजना का क्रियान्वयन एवं संचालन सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना प्रदेश में 01-04-2009 से प्रारंभ की गई है योजनांतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले निःशक्तजनों को भारत सरकार के मद से पेंशन राशि का भुगतान किया जाता हैा
इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन | |
मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना | मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें |
राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धावस्था (वृद्धजन) सम्मान पेंशन योजना | मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना |
योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता :-
आवेदक की आयु 08 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
आवेदक को भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानदंड के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले परिवार से संबंधित होना चाहिए।
आवेदक दिव्यांग व्यक्ति होना चाहिये, जिसकी नि:शक्तता का प्रतिशत 80 या उससे अधिक हो।
प्रतिमाह देय वित्तीय लाभ :-
महिला :-
08 से 55 साल तक की महिला के लिए | 750/- |
55 से75 साल की महिला के लिए | 1250/- |
पुरुष :-
08 से 55 साल तक के पुरुष के लिए | 750/- |
55 से75 साल के पुरुष के लिए | 1250/- |
योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:
1 आधार कार्ड होना चाहिए।
2. बैंक अकाउंट होना चाहिए।
3. भामाशाह कार्ड।
4. वोटर कार्ड।
5. 80% से ऊपर का विकलांगता का प्रमाण पत्र।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें :
Visit official website
जो भी विकलांगता पेंशन योजना के लिए आवेदन करना चाहते है उसको http://www.nsap.nic.in/ दिए गए वेबसाइट पर क्लिक करना होगा |
Home page
वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा |
Click application form
अब आप यहां पर दिए गए इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना एप्लीकेशन फॉर्म पर जल्दी से क्लिक करें |
Download application form
एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें |
Enter required details
दोस्तों हम आपसे एप्लीकेशन फॉर्म में जो भी जानकारी पूछी गई है उसको ध्यानपूर्वक भरें |
Form cancel
जानकारी भरते समय ध्यान दें कि कोई भी त्रुटि ना हो यदि आप कोई भी गलती करते हैं तो आपका फॉर्म कैंसिल हो जाएगा |
Click submit button
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें|
इंदिरा गाँधी निशक्त जन (विकलांगता) पेंशन योजना के बारे में जानने के लिए PDF पाएं।
ऐसे ली जा सकती है पेंशन :-
1. इमित्र कियोस्क या एस एस ओ आईडी से आवेदन|
2. आवेदन का सत्यापन तहसीलदार या नायब तहसीलदार और नगर निगम के दवारा किया जायेगा |
3. पेंशन की स्विकरती एसडीओ या बीडीओ की ओर से की जाएगी |
4. बैंक खाता, मनीऑर्डर या पोस्ट ऑफिस के जरिये दी जाएगी राशि|
इंदिरा गाँधी राष्ट्रिय वर्धावस्था पेंशन योजना से सम्बंधित कुछ प्रश्न :-
क्या APL वाले apply कर सकते है?
हाँ जी कर सकते है बस उनके पास विकलांगता का प्रमाण पत्र होना चहिये।
इंदिरा गाँधी राष्ट्रिय विकलांगता पेंशन योजना में अप्लाई करने के लिए official वेबसाइट क्या है?
http://sspy-up.gov.in/IndexHANDICAP.aspx
इस योजना में आवेदन करने के लिए कितने प्रतिशत तक विकलांगता का प्रमाण पत्र होना चाहिए?
80% तक का या उससे अधिक का होना चाहिए।



