अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना के तहत सेना में भी संविदा पर भर्ती होगी, Agneepath Recruitment Admission Scheme के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में देखे, Indian Army में भी अब contract पर होगी भर्ती |

हमारे देश के जितने भी युवा बचपन से ही सेना में भर्ती होना चाहते हैं, तो वह अब आसानी से सेना में भर्ती हो सकेंगे। हमारे देश के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए कई चरणों से होकर गुजरना पड़ता था परंतु अब बेरोजगार युवा आसानी से सेना में भर्ती हो सकेंगे।

भारतीय सेना में कैसे जाए-सम्पूर्ण जानकारी देखे

अच्छी बात तो यह है कि देश के युवा जल सेना, वायु सेना तथा थल सेना इन तीनों में ही भर्ती हो सकेंगे। दरअसल यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। यदि उम्मीदवार अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो फिर उन्हें स्थाई भी किया जा सकता हैं। आगे हम आपको संविदा सैनिक भर्ती 2022 की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

Agneepath Recruitment Admission Scheme

सरकार के द्वारा लागू की जा रही हैं, “अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना”

• हमारे देश के जो नौजवान सेना में भर्ती होने की ख्वाहिश रखते हैं, तो उनके लिए सरकार “अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना” लागू कर रही हैं। अग्निपथ प्रवेश योजना को वर्ष 2017 में रिटायर हुए डॉक्टरों की वापसी करवाने के लिए लागू किया गया था। इस योजना के तहत भारत की तीनों सेनाओं में युवाओं को 3 साल के लिए सैनिक के रूप में भर्ती किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को इस योजना के तहत सेना में भर्ती किया जाएगा तो उन्हें अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा।

SSC CHSL के Handwritten Notes की PDF

• इस बात को तो हम सभी जानते हैं कि भारतीय सैनिकों की रिटायरमेंट तथा पेंशन को लेकर सरकार पर काफी ज्यादा बोझ रहता है। अब यदि सरकार संविदा के आधार पर सैनिकों की भर्ती करती हैं, तो उससे सरकार पर रिटायरमेंट तथा पेंशन को लेकर भी बोझ नहीं रहेगा। साथ ही सैनिकों का भी सेना में भर्ती होने का सपना पूरा हो जाएगा।

सेना की नौकरी के बाद, Corporate Sector में जा सकेंगे युवा

• जरूरी नहीं है कि जो भी नौजवान अग्निवीर के रूप में भर्ती होंगे, तो उन्हें 3 साल के बाद निकाल दिया जाएगा। यदि नौजवान अग्निवीर के रूप में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें स्थाई कर दिया जाएगा।

SSC CGL Handwritten Notes PDF

• यदि अग्निवीर के रूप में कार्य करने वाले जवान अपनी नौकरी का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद Corporate Sector में नौकरी करना चाहते हैं, तो वह आसानी से नौकरी कर सकेंगे।

पिछले 3 सालों से नहीं हुई हैं, सेना में भर्ती

• भारत की तीनों सेनाओं में लगभग पिछले 2 सालों से भर्ती नहीं की गई हैं जिस वजह से सेनाओं में कुल मिलाकर सवा लाख से भी अधिक पद खाली पड़े हुए हैं। आपको पता ही होगा कि कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण सभी भर्ती परीक्षाएं निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों का सेना में भर्ती होने का सपना टूट चुका था।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा के Handwritten Notes की PDF

• इसी को देखते हुए अधिक से अधिक बेरोजगार नौजवानों के लिए भारतीय सेना में अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना लागू की गई है।

इस प्रकार तैनात होंगे, संविदा सैनिक

• जो भी उम्मीदवार Agni Veer के रूप में भारतीय सेना के लिए चयनित होंगे, तो उन्हें कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी और कड़ी Training के बाद उन्हें जम्मू कश्मीर तथा पूर्वोत्तर में तैनात किया जाएगा। इस प्रकार के सैनिकों का मुख्य कार्य केवल खुफिया जानकारी जुटाना, सूचना टेक्नोलॉजी ( IT ) तथा आतंकी गतिविधियों से निपटना होगा।

REET Level-2 Handwritten Notes की PDF

• हमारे देश में ऐसे ही लाखों उम्मीदवार होंगे जिनका सपना केवल सेना में भर्ती होने का ही था, परंतु पिछले 2 सालों में उन्हें अपना सपना छोड़कर अन्य सेक्टरों में भागना पड़ा है। इस प्रकार के उम्मीदवार भी अब फिर से सेना में भर्ती हो सकेंगे, क्योंकि आईटी तथा अन्य प्रोफेशनल्स युवाओं को भी अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना के तहत भर्ती किया जाएगा।