इंडियन आर्मी में कैसे जाएं? – आर्मी की तैयारी कैसे करें? – भारतीय आर्मी कैसे ज्वाइन करें और इसकी तैयारी कैसे करें – आर्मी में कैसे जाये? – आर्मी जॉइन करने के लिए योग्यता महत्वपूर्ण एक्जाम – इंडियन आर्मी में सरकारी नौकरी कैसे प्राप्त करें?
हेलो दोस्तों स्वागत है। आप सबका हमारी वेबसाइट Result Uniraj पर आज हम जिस टॉपिक के बारे में बात करने जा रहे हैं। वह है कि भारतीय आर्मी में कैसे ज्वाइन करें। या हाउ टू जॉइन इंडियन आर्मी? बहुत सारे युवा यह जानना चाहते हैं, कि हम आर्मी कैसे जॉइन कर सकते हैं।
आर्मी जॉइन करने के लिए आपको बहुत सारे परीक्षणों से होकर गुजरना पड़ता है। हमने इस आर्टिकल के माध्यम से इंडियन आर्मी में कैसे जाएं या आर्मी की तैयारी कैसे करें से संबंधित सारी जानकारी दी है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
इंडियन आर्मी में कैसे जाएं? (How to Join Indian Army?)
भारतीय सेना को ज्वाइन करने के लिए आप को मुख्यतः तीन परीक्षाओं से होकर गुजरना पड़ता है। पहली है शारीरिक फिटनेस परीक्षा दूसरी है आम प्रवेश परीक्षा। तीसरी व्यव्हार की परीक्षा।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
Indian Army Physical Fitness Test (शारीरिक फिटनेस परीक्षा)
जो भी आवेदक इंडियन आर्मी को ज्वाइन करना चाहता है। उन्हें सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट यानी शारीरिक फिटनेस परीक्षा से होकर गुजरना पड़ता है। हम यहां पर शारीरिक फिटनेस परीक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। इसलिए इस जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
1.6 KM दौड़ (सोलह सौ मीटर की दौड़) –
ग्रुप 1 के अंतर्गत जॉइन करने के लिए यह दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होती है। जबकि ग्रुप 2 के लिए यह दौड़ 5 मिनट 41 सेकंड से लेकर 6 मिनट 20 सेकंड तक पूरी करनी होती है।
जो लोग पहाड़ी क्षेत्रों में रहते हैं, उनको दौड़ पूरी करने के लिए कुछ समय अतिरिक्त प्रदान किया जाता है। जैसे कि जो लोग 5000 फीट से लेकर 9000 फीट के बीच रहते हैं। उनको 30 सेकंड एक्स्ट्रा दिए जाते हैं और जो लोग 9000 फीट से लेकर 12000 फीट के बीच वाले क्षेत्रों में रहते हैं। उनको 120 सेकंड अतिरिक्त किए जाते हैं।
बीम पर पुश अप्स –
बीम पर 10 पुशअप्स लगाने पर 40 मार्क्स दिए जाते हैं। यदि आप 9 पुशअप्स लगा पाते हैं। तो आपको 33 मार्क्स दे देंगे और यदि 8 पुशअप्स लगाते हैं तो आपको 27 मार्क्स दिए जाएंगे।
9 फिट लंबी छलांग –
9 फीट लंबी छलांग के लिए कोई अंक नहीं दिए जाते परंतु यह पास करना आवश्यक है।
बॉडी बैलेंस –
बॉडी बैलेंस परीक्षा के अंतर्गत कोई भी अंक प्रदान नहीं किए जाते परंतु शहर मेरिट में आने के लिए पास करना अति आवश्यक है।
आर्मी की तैयारी कैसे करें? – भारतीय आर्मी कैसे ज्वाइन करें और इसकी तैयारी कैसे करें
सबसे पहले 1600 मीटर दौड़ पार करने के लिए तैयारी करें।
कुछ विद्यार्थी 1600 मीटर दौड़ को पास करने के लिए 7 से 8 किलोमीटर रोजाना दौड़ लगाते हैं। हम आपको यह सलाह देते हैं कि आप 7 से 8 किलोमीटर दौड़ने की बजाय 1600 मीटर दौड़ की प्रैक्टिस करें तो यह ज्यादा अच्छा होगा।
16 मीटर दौड़ का अभ्यास करते समय समय को ध्यान में रखना ना भूलें। अपनी घड़ी पर समय लगा कर ही 1600 मीटर दौड़ का अभ्यास करें।
शारीरिक परीक्षण की तैयारी करने के दौरान लिखित परीक्षा को नजरअंदाज ना करें। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान की तैयारी करने के लिए आप पिछले वर्षों के पेपर इंटरनेट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और एटीट्यूड प्रश्न पूछे जाएंगे।
भारतीय आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें
हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। अगर इस आर्टिकल से संबंधित आपका कोई प्रश्न है तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर देने की कोशिश करेंगे और अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे। धन्यवाद।


