शादी में दूल्हे को मिठाई की जगह दिए गए नींबू के डिब्बे, महंगाई के इस दौर में निम्बू के भाव भी आसमान को छू रहे है, गुजरात में एक शादी के दौरान भी रिश्तेदारों ने दूल्हे को मिठाई के डिब्बे नहीं देकर निम्बू के डिब्बे दिए, निम्बू के डिब्बे देने का विडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ |

जब भी किसी व्यक्ति की शादी होती है तो उसे सभी जान पहचान के लोग रिश्तेदार, दोस्त व शादी में मौजूद अन्य व्यक्ति किसी ना किसी प्रकार का तोहफा तो देते ही हैं। कभी-कभी तो ऐसा भी मामला सामने आता हैं कि दूल्हे को शादी में ऐसा बेशकीमती तोहफा दे दिया जाता है जो कि सबके लिए मिसाल बनकर रह जाता है।

UP के एक ही परिवार के चार भाई बहन बने IAS-IPS Officer

जब भी किसी व्यक्ति की शादी होती हैं तो, सबसे ज्यादा जरूरी मिठाई ही होती हैं। शादी चाहे गरीब की हो या फिर अमीर की इन दोनों की ही शादी बिना मिठाई के पूरी नहीं हो सकती हैं। हाल ही में गुजरात से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर एक व्यक्ति को सोच में डाल दिया हैं।

दरअसल मामला यह हैं कि शादी के दौरान दूल्हे को मिठाई के डब्बे की जगह पर नींबू के डब्बे दिए गए। इसके बाद किसी को भी यह समझ नहीं आया कि, दूल्हे को नींबू के डब्बे क्यों दिए जा रहे हैं। आगे हम आपको लोगों के द्वारा ऐसा करने की वजह बताते हैं।

इस कारण दिए गए, मिठाई की जगह नींबू के डब्बे

• आज के समय में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। यदि हम पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें, तो वह तो अब धीरे-धीरे करके इतनी ज्यादा बढ़ रही हैं कि आने वाले समय में लोग पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों को छोड़कर केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियों तथा स्कूटर की तरफ भाग रहे हैं।

• जिस प्रकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, तो उसी तरह हर एक चीज की कीमतें बढ़ रही हैं। आज से दो-तीन साल पहले हर एक सब्जी भी काफी सस्ती हुआ करती थी। परंतु अब सब्जियों की कीमत में भी इतना ज्यादा इजाफा देखा जा रहा है कि, गरीब लोग तो हरी सब्जी खाने की भी नहीं सोचते हैं।

• गुजरात के राजकोट में एक शादी समारोह में शादी के दौरान दूल्हे को मिठाई के डिब्बों की जगह सभी ने नींबू के डिब्बे दिए हैं। नींबू के डिब्बे देने के पीछे मुख्य कारण यही हैं कि, आजकल नींबू की कीमत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। इसी वजह से गरीब लोग तो नींबू का जूस पीने या फिर उसका इस्तेमाल करने की भी नहीं सोच सकते हैं।

मोदी सरकार ने LPG Gas Cylinder की Subsidy के लिए बनाई नई योजना

• शादी में दूल्हे को मिठाई की जगह पर नींबू के डिब्बे देने के पीछे सभी लोग केवल यही दिखाना चाहते हैं कि, हमारे देश में महंगाई काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं इसलिए सरकार को अब महंगाई के विषय पर नजर डालनी चाहिए।

Twitter पर Viral हुई थी, शादी की वीडियो

• गुजरात के राजकोट में हुई जिस शादी की हम बात कर रहे हैं उस शादी की वीडियो Twitter पर Viral हुई हैं जो कि न्यूज़ चैनल के द्वारा वायरल की गई हैं। इस वीडियो में दूल्हा पीला कुर्ता और सफेद पजामा पहने बैठा हुआ है और सभी लोग उसे मिठाई के डिब्बों में नींबू डालकर दे रहे हैं।

• इस वीडियो में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी नींबू के डब्बे देती हुई नजर आ रही हैं। अगर अंदाजा लगाया जाए तो एक डब्बे में लगभग 1 किलो नींबू होंगे बिल्कुल इसी तरह शादी में उपस्थित हैं। ज्यादातर हर एक व्यक्ति के द्वारा मिठाई के डिब्बों की जगह पर केवल नींबू के डिब्बे ही दिए गए हैं।