IAS Saumya Sharma Success Story, 23 साल की उम्र में IAS बनी Saumya Sharma ने बचपन में सुनने की शक्ति खो दी थी, Saumya Sharma फिर भी हौसले से बन कर दिखाया आईएएस ऑफिसर, बिना कोचिंग के हासिल की 9वी रैंक, चलिए जानते हैं किस प्रकार से इन्होंने की है UPSC Civil Service की तैयारी l
वैसे तो आपने बहुत बार ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा, जो खराब परिस्थितियां होने के कारण भी अपना एक मुकाम हासिल करते हैं हैं l आज हम आपको जिसके बारे में बताने वाले हैं, उनकी कहानी जरा हटके है l आज हम आपको सौम्या के बारे में बताने वाले हैं l इन्होंने जिस प्रकार से अपने मेहनत के बल पर एक मुकाम हासिल किया है, वह सच में काबिले तारीफ है l
वैसे तो लाखों अभ्यर्थी UPSC Civil Service की तैयारी करते हैं l लेकिन उनमें से सिर्फ कुछ ही अभ्यर्थी होते हैं, जो यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को पास कर के मुख्य परीक्षा तक पहुंच पाते हैं l चलिए जान लेते हैं, आखिर क्यों IAS Saumya Sharma आजकल काफी सुर्खियों में बनी हुई है l
सिर्फ 16 वर्ष की उम्र में खो दी थी सुनने की शक्ति
आपने बहुत सारे ऐसे मामले देखे होंगे जिसमें अभ्यर्थी शारीरिक रूप से असमर्थ होने के कारण जीवन में वह मुकाम हासिल नहीं कर पाता जो वह करना चाहता है l लेकिन सौम्या शर्मा दूसरे अभ्यर्थियों के लिए आज एक मिसाल बन गई है l दरअसल जब सौम्य शर्मा 16 वर्ष की थी, तो उन्होंने अपने सुनने की शक्ति खो दी थी l एक दिन अचानक ही इन्हें सुनाई देना बंद हो गया था l
IAS Saumya Sharma के परिवार ने सौम्या का काफी इलाज करवाया, लेकिन यह कोई नहीं जान सका की आखिर Saumya को हुआ क्या था l सौम्या शर्मा सिर्फ Hearing Head की मदद से ही सुन पाते हैं l इन्होंने इतनी बड़ी मुश्किल के बाद भी पढ़ लिखकर आईएएस ऑफिसर बनने कि ठानी l
आपकी जानकारी के लिए बता की जानकारी के लिए बता दें कि सौम्या शर्मा शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज थी l इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा खत्म करने के पश्चात National Law School में अपना एडमिशन भी करवा लिया l जब सौम्या शर्मा अपने कोर्स के अंतिम वर्ष में थी, तो इन्होंने UPSC की परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर दिया और उन्होंने इतनी अच्छी तैयारी की कि 23 साल की उम्र में ही इन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली I
SELF Study से ही सौम्या ने पास किया यूपीएससी की परीक्षा
आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां एक तरफ आज के समय में बड़े-बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट से कोचिंग लेने के बाद भी लाखों अभ्यर्थी UPSC Civil Service Pre Exam भी पास नहीं कर पाते l वही सौम्या शर्मा ने किसी भी इंस्टिट्यूट से कोचिंग नहीं लीl IAS Saumya Sharma ने बिना किसी Coaching के यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, Mains Exam और इंटरव्यू दिया l
तीनों में ही इनकी परफॉर्मेंस शानदार रही l IAS Saumya Sharma ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कोचिंग नहीं ली थी l उन्हें बचपन से ही Newspaper पढ़ने का काफी शौक था l इसलिए रोजाना न्यूज़पेपर पढ़ती थी और इसके अलावा उन्होंने UPSC Pre & Main Exam Test Series दी थी l ज्यादा से ज्यादा टेस्ट सीरीज देने के कारण कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है और आपकी तैयारी अच्छी होती है l जिससे आप परीक्षा में भी अच्छी Performance कर पाते हैं l
सौम्या शर्मा ने नहीं मानी कभी हार
IAS Saumya Sharma से जब एक इंटरव्यू में उनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यूपीएससी की तैयारी के समय उन्हें काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था l लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी l उन्होंने बताया कि जब वह यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाली थी, तो उस दौरान उन्हें काफी ज्यादा बुखार था l

102 डिग्री बुखार होते हुए भी सौम्या मुख्य परीक्षा देने पहुंची l सौम्या शर्मा की हालत इतनी खराब थी कि उन्होंने एक ही दिन में तीन तीन बार ड्रिप चढ़ाई गई थी ताकि परीक्षा में वह अच्छी परफॉर्मेंस कर सके l
आपको जानकर हैरानी होगी की परीक्षा में लंच ब्रेक के समय भी उन्हें सलाइन ड्रिप दी गई थी I इतनी मुश्किलों में भी सौम्य शर्मा ने मुख्य परीक्षा दी और काफी ज्यादा अच्छे अंक भी हासिल करें l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौम्या शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में Over all India में 9th Rank हासिल की है l यह 2017 बैच की यूपीएससी सिविल सर्विस ऑफिसर है l
सौम्या शर्मा ने अभ्यर्थियों को दिए कुछ टिप्स
जो भी Candidates यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सौम्य शर्मा ने कुछ टिप्स भी दिए हैं l उन्होंने कहा कि यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने के लिए स्टडी मटेरियल को चुनना सबसे बड़ी चुनौती है l IAS Saumya Sharma के अनुसार यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी करने से पहले ही सभी अभ्यर्थी यह डिसाइड कर लें कि उन्हें किन पुस्तकों में से पढ़ना है l
IAS Awanish Sharan ने यूपीएससी कैंडीडेट्स के लिए दिए 5 Trick
IAS Awanish Sharan ने 13 बार Fail होने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत
यदि अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी के दौरान और परीक्षा तक बार-बार पुस्तके बदलेंगे, तो उनकी तैयारी अच्छी नहीं होगी और इस वजह से वह UPSC Pre Exam भी पास नहीं कर पाएंगे l
इसीलिए सभी अभ्यर्थी सोच समझकर ही किताबों का चयन करें ताकि उन्हें बाद में परेशानी ना हो l IAS Saumya Sharma ने कहा कि अपने हाथों से नोट्स बनाना बहुत जरूरी है l क्योंकि परीक्षा के दौरान हम सिर्फ नोट्स से ही रिवीजन कर सकते हैं l
बेहतर यही होगा कि ज्यादा पुस्तके ना रखें l कुछ लिमिटेड पुस्तकें, मानक पुस्तकें रखी जाए और उनको बार-बार रिवाइज पढ़ा जाए और उनमें से नोट्स बनाए जाएं l
परीक्षा के दौरान अधिक से अधिक बार बनाए गए Notes की रिवीजन करें और जितनी Limited Books से आप तैयारी करेंगे, उतनी ज्यादा ही आपकी परफॉर्मेंस बेहतर होती जाएगी l आप में सेल्फ कॉन्फिडेंस भी आएगा और इसीलिए आप परीक्षा में भी बेहतर Perfomance कर पाएंगे l
