IAS Awanish Sharan ने 13 बार Fail होने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, IAS Awanish Sharan ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक पोस्ट, 13 बार फेल होने के बाद बने थे अवनीश आईएएस ऑफिसर, दसवीं कक्षा और कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को दिया संदेश, किसी परीक्षा में Fail होना आपका भविष्य तय नहीं करता l

हम सभी जानते ही हैं कि आज के समय में लाखों-करोड़ों अभ्यर्थी सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी करते हैं l लेकिन ऐसे बहुत कम अभ्यर्थी होते हैं, जिनको सरकारी नौकरी मिल पाती है l आज के समय में कंपटीशन भी बहुत ज्यादा हो गया है l इसीलिए बहुत अभ्यर्थी ऐसे ही हैं, जिनका अच्छी तैयारी के बावजूद भी चयन नहीं हो पाता है l

ऐसे में बहुत अभ्यर्थी डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं और कई बार तो अभ्यर्थी इस तरह से टूट जाते हैं कि वह आत्महत्या करने तक का फैसला ले लेते हैं l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिप्रेशन का शिकार सिर्फ सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र ही नहीं बल्कि स्कूल में पढ़ाई करने वाले छात्र भी हो जाते हैं l

हाल ही में ही CBSE का रिजल्ट जारी किया गया है L जिसमें कुछ प्रतिशत अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनके अच्छे अंक नहीं आए हैं और जिस कारण वह काफी निराश हो चुके हैं L यदि ऐसे में अभ्यर्थियों को सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो वह आगे भविष्य में दुगनी मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए मोटिवेट हो सकते हैं I हाल ही में ही IAS Awanish Sharan के द्वारा सभी छात्रों को मोटिवेट करने के लिए एक पोस्ट की गई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है l चलिए जान लेते हैं इस पोस्ट की खास बात क्या है l

IAS अवनीश शरण ने ट्विटर पर Share किए अपने दसवीं के अंक

हाल ही में ही छत्तीसगढ़ कैडर के IAS Officer के द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई है l इसमें आईएएस ऑफिसर ने अपनी दसवीं कक्षा से लेकर आज तक जितनी भी सरकारी नौकरी की परीक्षाएं दी है, उन सब के बारे में जिक्र किया है l दरअसल IAS Awanish Sharan के द्वारा CBSE के छात्रों और ऐसे छात्र जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें Motivate करने के लिए यह पोस्ट की है l

IAS Awanish Sharan ने अपनी पोस्ट में दसवीं कक्षा के अंक से लेकर ग्रेजुएशन तक के अंक का जिक्र किया है l अवनीश शरण ने बताया कि उन्होंने दसवीं कक्षा में 44.7%, 12वीं कक्षा में 65%, ग्रेजुएशन में 60% अंक प्राप्त किए थे l इसके पश्चात आईएएस अवनीश शरण ने बताया की वह CDS, CPF की परीक्षा में फेल होने के साथ-साथ राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में वह 10 बार फेल भी हुए हैं l बार-बार फेल होने के बाद भी अवनीश शरण ने हिम्मत नहीं हारी और अंत में अपनी मंजिल तक पहुंच कर ही दम लिया l

आईएएस अवनीश शरण ने Candidates को मोटिवेट करने के लिए दिया संदेश

आईएएस अवनीश शरण ने हताश हुए सभी अभ्यर्थियों को मोटिवेट करने के लिए ट्विटर से संदेश दिया है l उन्होंने अपने दसवीं कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन और बाद की परीक्षाओं की परफॉर्मेंस के बारे में बता कर यह जानकारी दी है कि आपका भविष्य आपकी पिछली परीक्षाओं में आए अंक पर निर्धारित नहीं होता है l यदि आप सच्ची मेहनत और लगन से किसी भी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो उसे आप एक ना एक दिन अवश्य ही Crack जरूर करेंगे l

6th क्लास में फेल होने के बावजूद भी बनी IAS Officer

IAS Officer बनने के लिए छोड़ दी 9 सरकारी नौकरियां

Nisha Grewal केवल 23 साल की उम्र में बनी IAS Officer

Insights of IAS Preparation

ऐसे अभ्यर्थी जिनके 10वीं व 12वीं कक्षा में कम अंक आए हैं, उन्हें निराश होने की भी आवश्यकता नहीं है l क्योंकि यदि वह भविष्य में दुगनी मेहनत से तैयारी करेंगे, तो 1 दिन सफलता निश्चित रूप से मिलेगी l

साल 2009 में हुआ था IAS Awanish Sharan का चयन

जानकारी के मुताबिक साल 2009 में ही आईएएस अवनीश शरण का चयन यूपीएससी में हुआ था l चयन होने से पहले यह लगभग 10 बार प्रारंभिक परीक्षा में फेल हुए थे l इसके अलावा यह एक बार इंटरव्यू तक भी पहुंच गए थे l लेकिन अंतिम चयन से रह गए थे l

जिसके बाद उन्होंने फिर से प्रयास किया और 2009 में All India में 77 भी रैंक के साथ आईएएस ऑफिसर बनने का सपना पूरा किया l IAS Awanish Sharan ने जब से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तभी से आग की तरह Post Viral हो चुकी है l

हर जगह IAS Awanish Sharan के चर्चे हो रहे हैं और सभी अभ्यर्थी इनकी मेहनत और लगन से काफी इंस्पायर भी हुए l हम उम्मीद करते हैं कि जो भी कैंडिडेट आज फेल होने के कारण या कम अंक आने के कारण निराश है वह भविष्य में और भी ज्यादा मेहनत करेगा l एक दिन सफलता जरूर हासिल करेगा l