HSSC Patwari & Gram Sachiv परीक्षा रद्द हुई, HSSC ने जनवरी में होने वाली पटवारी और ग्राम सचिव परीक्षा को रद्द कर दिया गया, हरियाणा राज्य में सभी भर्ती परीक्षाएं अब CET के बाद ही होंगी, सामाजिक और आर्थिक मापदंड के अंतर्गत लागु होगा नया नियम |

Haryana Staff Selection Commission के द्वारा 7 January 2022 और 9 जनवरी 2022 को ग्राम सचिव, पटवारी व भूमि पटवारी की परीक्षा होनी थी। हाल ही में 1 जनवरी 2022 को HSSC के द्वारा अपनी Official website पर एक Notice जारी किया गया। नोटिस के माध्यम से यह सूचना दी गई कि इन परीक्षाओं को रद्द किया जाता है और साथ ही एक नया नियम बनाया गया हैं।

HSSC Patwari Syllabus 

नए नियम मुताबिक अब भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने से पहले इस सभी उम्मीदवारों को Common Eligibility Test पास करना होगा। इस कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन Haryana Staff Selection Commission के द्वारा ही करवाया जाएगा। जो भी Candidates परीक्षा में सफल हो जाएंगे, तो केवल वही Recruitment Exams में भी शामिल हो पाएंगे। अब आगे हम आपको New Rule से जुड़ी हर एक जानकारी देते हैं।

हरियाणा में सभी पदों की भर्तियां होंगी CET 2022 के बाद

नए नियम के मुताबिक हरियाणा राज्य में शिक्षक के पद को छोड़कर अन्य सभी पदों की भर्तियां का आयोजन CET के पश्चात ही होगा। Haryana Staff Selection Commission के द्वारा बताया गया कि परीक्षाएं रद्द करने का कारण भी यही हैं। इसी के साथ-साथ अब राज्य में Group C तथा Group D के 25000 से भी अधिक पदों पर भर्ती होनी है लेकिन इस भर्ती का आयोजन केवल CET Exam के बाद ही करवाया जाएगा। इसीलिए अब जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो उन्हें भी परीक्षा में शामिल होना होगा।

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

Patwari & Gram Sachiv Bharti के उम्मीदवारों को Admit Card Download करने से पहले देना होगा जवाब

HSSC Patwari & Gram Sachiv Exam News

अब से पहले आयोजित भर्ती प्रक्रिया में जारी रहेगा पुराना मापदंड

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा यह भी सूचना दी गई है कि जिस भर्ती के अंतर्गत लिखित परीक्षा आयोजित हो चुकी हैं व उसके परिणाम घोषित हो जाने के पश्चात दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी हो चुकी हैं, तो इस प्रकार की भर्तियों में पुराने मापदंड ही जारी रहेंगे। आयोग के द्वारा शिक्षकों के भी कुछ पद विज्ञापित किए हुए हैं परंतु उनकी परीक्षा नहीं हुई हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि, शिक्षकों के पद के लिए HTET व CTET आवश्यक होता हैं। इसीलिए HTET की परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को विज्ञापित पदों पर भी मौका मिल सकता हैं।

सामाजिक-आर्थिक मापदंड के अंतर्गत लागू होगा नया नियम

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उम्मीदवारों के द्वारा किए गए आग्रह पर यह फैसला लिया हैं कि, अब भविष्य में होने वाली सभी भर्तियों में सामाजिक आर्थिक मापदंड का नया नियम लागू होगा। अब से पहले भर्ती परीक्षाओं में सामाजिक-आर्थिक मापदंड के उम्मीदवारों को 10 अंक मिलते थे l मगर अब इन अंको को घटाकर 5% करने का फैसला लिया गया हैं। क्योंकि Sub-Inspector के साथ-साथ अन्य पदों की भर्तियों में सामाजिक-आर्थिक मापदंड के 10 अंक होने की वजह से इस प्रकार के उम्मीदवारों को नौकरीयां नहीं मिल पाती थी जो केवल 1 या 2 अंको से ही पीछे रहते थें। इसीलिए इस प्रकार के उम्मीदवारों ने Chief Minister Manohar Lal Khattar से आग्रह किया की, सामाजिक-आर्थिक मापदंड के अंकों को घटाकर कम कर दिया जाए ताकि कोई भी उम्मीदवार एक या दो अंको की वजह से नौकरी से वंचित ना रहें।

Haryana Gram Sachiv Admit Card 

  • हरियाणा सरकार के द्वारा सामाजिक-आर्थिक मापदंड के अंको को 5% करने का फैसला 30 दिसंबर 2021 को लागू कर दिया गया था। इसी के पश्चात यह भी फैसला लिया गया था कि जो भी पद विज्ञापित हैं या फिर आयोग के पास भेज दिए गए हैं l मगर विज्ञापित नहीं हुए हैं, तो उन सभी पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन केवल Common Eligibility Test के बाद ही किया जाएगा।