Haryana Patwari & Gram Sachiv Bharti के उम्मीदवारों को Admit Card Download करने से पहले देना होगा जवाब, हरियाणा पटवारी & ग्राम सचिव परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को हाँ में जवाब देना पड़ेगा, Login Detail के माध्यम से 11 नवंबर 2021 से 15 नवंबर 2021 के बीच देना होगा जवाब,
Haryana Staff Selection Commission के द्वारा हर साल Patwari, Canal Patwari तथा Village Secretary Recruitment Exam का आयोजन किया जाता हैं। पटवारी का पद एक ऐसा पद है, जिसको पाने के लिए उम्मीदवार कई सालों तक मेहनत करते हैं तब जाकर वह पटवारी बन पाते हैं। Haryana Patwari Recruitment Exam सहित canal patwari तथा Village Secretary Recruitment Exam का आयोजन इसी साल होना हैं।

जितने भी उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के तहत आवेदन किया हुआ हैं, तो वह Admit Card जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। Admit Card को लेकर HSSC के द्वारा हाल ही में एक सूचना जारी की गई है l HSSC Latest Notice के अनुसार Admit Card जारी होने से पहले उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने होंगे, तभी उनके Admit Card जारी किए जाएंगे। अबकी बार HSSC के द्वारा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जो परीक्षाओं में शामिल हो रहे होंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, तो उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने के लिए हां में देना होगा जवाब
जो भी उम्मीदवार Patwari, Canal Patwari तथा Village Secretary Recruitment Exam में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें Admit Card के लिए पहले बोर्ड के द्वारा दिए गए लिंक के माध्यम से हां में जवाब देना होगा। अबकी बार उम्मीदवारों को पहले ही कंफर्म करना होगा कि वे परीक्षा में शामिल होंगे या नहीं। अब से पहले आयोग परीक्षा आयोजित होने से पहले इस बात का पता नहीं लगा पाता था कि परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल होंगे और कितने नहीं। परंतु अबकी बार इस भर्ती के आयोजन से पहले आयोग को पूरी जानकारी होगी कि कितने उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और फिर उसी के आधार पर उम्मीदवारों के Admit Card जारी किए जाएंगे।
HSSC Gram Sachiv Admit card 2021
यदि Candidates परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें Yes में जवाब देना होगा और अगर शामिल नहीं होना चाहते हैं, तो उन्हें No में जवाब देना होगा। एक बात याद रहे कि जो उम्मीदवार कोई भी जवाब नहीं देंगे, तो उनका Admit Card जारी नहीं किया जाएगा। इन विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं 26 ,27 और 28 दिसंबर 2021 को आयोजित होगी l इसीलिए उम्मीदवारों को बिना समय बेकार किए जल्दी ही अपना जवाब देना होगा।
Login Detail के माध्यम से 11 नवंबर 2021 से 15 नवंबर 2021 के बीच देना होगा जवाब
आयोग के द्वारा यह कहा गया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 11 नवंबर 2021 से लेकर 15 नवंबर 2021 तक के बीच Link Active किया जाएगा। इस Link के माध्यम से उम्मीदवारों को अपनी Login ID और Password की सहायता से Yes और No में जवाब देना होगा। जब सभी उम्मीदवार 15 नवंबर 2021 तक अपना जवाब दे देंगे, तो उसी के आधार पर HSSC के द्वारा एडमिट कार्ड अपलोड किए जाएंगे l
Haryana Police Women Constable Recruitment Exam 2021 में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए भी किया गया Link Active
हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 दिसंबर 2021 को हरियाणा के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में जो भी महिला उम्मीदवार शामिल होना चाहती हैं, तो उनके लिए भी आयोग के द्वारा Link Active कर दिया गया हैं। इसी Link के माध्यम से उन्हें पहले Yes और No में जवाब देना होगा, तभी उनके Admit Card जारी किए जाएंगे। हम आपको Yes/No जवाब देने के लिए Link उपलब्ध करवा रहे हैं l अपनी परीक्षा के आधार पर बहुत आसानी से उत्तर दे पाएंगे l
Click here-HSSC Patwari & Gram Sachiv website
