मानव संसाधन विकास मंत्रालय जारी करेगा ऑनलाइन कक्षाओं की गाइडलाइन, प्रत्येक कक्षा के बीच 10 से 15 मिनट का ब्रेक होगा, HRD विभाग जारी करेगा दिशा-निर्देश, बच्चो के मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जायेगा
नई सूचना-02 जुलाई 2021-:मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पिछले साल कक्षा एक से बारहवीं तक के लिए ऑनलाइन कक्षा हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गए थे, लेकिन इस बार ऑनलाइन कक्षाओं से संबंधित कोई सूचना जारी नहीं की गई है |
ऑनलाइन कक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए शुरू होने वाली ऑनलाइन कक्षाओं के दिशा-निर्देशों की जानकारी बताएगी | कोरोना महामारी की वजह से देश में सभी प्राइवेट और सरकारी विधालयों में बच्चो की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई है |
बिना परीक्षा पास-स्नातक और स्नातकोत्तर के विधार्थी बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट होंगे | |
NEET और JEE Main परीक्षा स्थगित हुई-अब सितम्बर माह में होंगी दोनों परीक्षाएं |
जिससे बच्चो का कोर्स समय पर करवाया जा सके और नया सत्र भी समय पर शुरू हो सके | लेकिन इसके लिए किसी ने भी ऑनलाइन कक्षाओं के लिए कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किये | सभी विधालय बच्चो को पाठ्यक्रम पूरा करवाने में लगे हुए है |

ऐसे में केंद्र सरकार जल्द बच्चो के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगी | जिससे प्रत्येक कक्षा के लिए समय निर्धारित किया जायेगा | विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चो को स्क्रीन पर कम समय बिताने और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जायेगा | इंटरनेट के उपयोग के लिए विधार्थियों की तीन श्रेणी बनाई गई है | अधिक जानकारी के लिए इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
तीन श्रेणी में बांटा विधार्थियों को-
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) द्वारा जल्द ही ऑनलाइन कक्षाओं के लिए दिशा-निर्देशों की सूचना जारी की जाएगी | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केजी से कक्षा 12वीं तक के बच्चो को तीन श्रेणी में बांटा गया है | यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको इंटरनेट पर होने वाली ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में बताएगी कि कौनसी कक्षा के लिए कितना समय मिलेगा |
कक्षा का नाम | इंटरनेट पर समय |
केजी | अधिकतम 30 मिनट |
पहली से आठवीं के लिए | 30 मिनट से 45 मिनट की 2 कक्षाएं होंगी |
9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के लिए | 30 मिनट से 45 मिनट की 4 कक्षाएं प्रस्तावित |
प्रत्येक कक्षा के बाद ब्रेक मिलेगा | 10 से 15 मिनट तक |
पाठ्यक्रम पूरा करने के पीछे नहीं भागे-
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने अपनी गाइडलाइन में शिक्षकों और विधालयो को कहा कि आप केवल पाठ्यक्रम पूरा करवाने के पीछे नहीं दौड़े | उन्होंने कहा कि बड़ी कक्षाओं के बच्चो को प्रत्येक कक्षा के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट का ब्रेक दिया जाये |
गाइडलाइन बनाने में एचआरडी ने अभिभावकों से मिले सुझावों को भी ध्यान में रखा है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई राज्यों ने तो केंद्र सरकार से दिशा-निर्देश मिलने से पहले ही कक्षाएं शुरू हो चुकी है | ऑनलाइन कक्षाओं के लिए विशेषज्ञ समिति सोमवार तक अपनी रिपोर्ट सौपेंगी |
ऑनलाइन कक्षाओं से संबंधित पूछे जाने वाले सवाल?
क्या ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान बच्चो को कक्षा के अलावा भी अन्य गतिविधि के लिए ध्यान दिया जायेगा?
हाँ जी, योगाभ्यास तथा अन्य प्रोजेक्ट्स में भी बच्चो को शामिल करने का प्रस्ताव है |
केजी के लिए अधिकतम कितने समय की कक्षा होगी?
अधिकतम 30 मिनट की हो सकती है|
केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश कब जारी किये जायेंगे?
जल्द ही जारी करने की संभावना है|
क्या यह दिशा-निर्देश केवल ऑनलाइन कक्षा के लिए ही होंगे?
हाँ जी, कोरोना में लगने वाली ऑनलाइन कक्षाओं के लिए ही जारी किये जायेंगे|
