Rajasthan RTE Private School admission Process, RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन कैसे करे, प्राइवेट विधालयों में फ्री प्रवेश के लिए क्या दस्तावेज जरुरी है, राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट क्या है-http://rajpsp.nic.in/PSP3/Home/home.aspx
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान राज्य के सभी गैर सरकारी विधालयों में RTE (RTE Rajasthan School Admission 2020-2021)अधिनियम के अंतरगत निःशुल्क सीट्स पर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी बताएगी |
कार्यालय निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, राजस्थान (बीकानेर) ने निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अंतर्गत गैर सरकारी विधालयों में निःशुल्क प्रवेश के संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है |
दुर्बल वर्ग एवं असुविधाग्रस्त समूह के बालक इसके लिए आवेदन कर सकते है | प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विभाग द्वारा कुछ गाइडलाइन जारी की है | उसके तहत प्राइवेट विधालयों में कक्षा में कुल विधार्थियों की संख्या कि 25% सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा | प्रवेश प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
राजस्थान RTE के तहत मिलने वाले प्रवेश की जानकारी देखे-
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको आरटीई के तहत राज्य के प्राइवेट विधालयों में मिलने वाले निःशुल्क प्रवेश की जानकारी एक सारणी के माध्यम से समझा रही है | इसके लिए विभाग ने एक निश्चित टाइम दिया है | जिसके अंदर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे |
विवरण/ गतिविधि | टाइम फ्रेम | दायित्व निर्धारण |
विधालय प्रोफाइल अपडेट करना | जुलाई 2021 | —— |
अभिभावको के द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | जुलाई 2021 | संबंधित अभिभावक |
ऑनलाइन लॉटरी द्वारा प्रवेश हेतु बालकों का वरीयता कर्म निर्धारण करना | जुलाई 2021 | राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा |
अभिभावकों द्वारा लॉटरी उपरांत इच्छित विधालय में उपस्थित होकर प्रवेश हेतु रिपोर्ट करना | | अगस्त 2021 | संबंधित अभिभावक |
बालकों का विधालय में प्रवेश | अगस्त 2021 | संबंधित निजी विधालय |
निःशुल्क प्रवेशित बालकों एवं शेष 75% सीट्स पर प्रवेशित बालको की वेब पोर्टल पर एंट्री | अगस्त 2021 | संबंधित निजी विधालय |
एंट्री लेवल कक्षा में प्रवेश-निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 एवं राज्य नियमों के प्रावधानों की पालना में प्रत्येक निजी विधालय को अपने विधालय की एंट्री लेवल कक्षा में उस कक्षा में प्रविष्ट कुल बालकों की संख्या के 25% की सीमा तक दुर्बल वर्ग एवं असुविधाग्रस्त समूह के बालको को निःशुल्क प्रारंभिक शिक्षा हेतु प्रवेश देना होगा |
निःशुल्क प्रवेश के लिए पात्रता-
RTE अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क सीट्स पर प्रवेश के लिए बालकों की पात्रता की शर्ते निम्न प्रकार है-
Rajasthan Govt Mahatma Gandhi English Medium School Admission Open 2021 | National Test Abhyas app for NEET & JEE Main || NTA अभ्यास ऐप |
बालक गैर सरकारी विधालय के आस-पास के परिक्षेत्र में निवास करने वाला होना चाहिए |
बालक दुर्बल वर्ग या असुविधाग्रस्त समूह से संबंधित होना चाहिए |
सत्र 2020-21 में आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया में सत्र 2019-20 के अनुरूप ही वार्ड परिसीमन प्रभावी रहेगा तथा उसी के आधार पर ही सम्पूर्ण प्रवेश प्रक्रिया संचालित होगी | इस प्रक्रिया में वर्तमान में प्रवेशित विधार्थियों के भविष्य में वार्ड के बदलने पर भी उसका आरटीई प्रवेश वार्ड-संख्या के बदलाव के कारण निरस्त नहीं किया जा सकेगा |
दुर्बल वर्ग या असुविधाग्रस्त समूह में कौन होता है-
दिनांक 18 मई 2020 के अनुसार दुर्बल वर्ग में निम्लिखित सम्मिलित है-
दुर्बल वर्ग-ऐसे बालक जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपयों या उससे कम है |
असुविधाग्रस्त समूह-दिनांक 18 मई 2020 के अनुसार असुविधाग्रस्त समूह में निम्नलिखित सम्मिलित है-
अनुसचित जाति के बालक |
अनुसूचित जन जाति के बालक |
अनाथ बालक |
HIV अथवा कैंसर से प्रभावित बालक अथवा HIV अथवा केंसर से प्रभावित माता-पिता /संरक्षक के बालक |
युद्ध विधवा के बालक |
निःशक्त बालक जो कि निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण सहभागिता) अधिनियम 1995 की परिभाषा में सम्मिलित हो |
पिछड़ा वर्ग या विशेष पिछड़ा वर्ग के ऐसे बालक जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपयों या उससे कम है |
ऐसे बालक जिनके अभिभावक का नाम राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग/ शहरी विकास विभाग द्वारा तैयार की गई B.P.L. सूची में सम्मिलित है |
प्रवेश के लिए कक्षा के अनुरूप आयु की पात्रता-
अगर आप निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले रहे हो तो, पहले आप यह जरूर देख ले की आपके बच्चे की आयु कक्षा में प्रवेश के अनुरूप है या नहीं | इसके लिए हमारी टीम आपको फर्स्ट कक्षा की आयु के बारे में बता रही है |
आपका बच्चा कक्षा First (पहली) कक्षा में प्रवेश ले रहा है, तो उसकी आयु 5 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 7 वर्ष से कम होनी चाहिए |
निःशुल्क प्रवेश हेतु जरुरी प्रमाण पत्र-
बालक/ अभिभावक के निवास के संबन्ध में संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र मान्य होगा |
डबल वर्ग एवं असुविधाग्रस्त समूह से संबंधित प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ हुआ चाहिए |
निःशुल्क प्रवेश हेतु आयु के साबुत के लिए दस्तावेज | (आधार कार्ड, अस्पताल/ सहायक नर्स और दाई (A.N.M.) रजिस्टर/ अभिलेख/ आँगनबाड़ी अभिलेख) |
RTE के तहत निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया-
अभिभावक विधालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे | इसके लिए हमारी टीम आपको कुछ आसान स्टेप्स बता रही है |
सबसे पहले आप प्राइवेट स्कूल का वेब पोर्टल विजिट करे |
यहाँ से देखे-प्राइवेट स्कूल पोर्टल की जानकारी-http://rajpsp.nic.in/PSP3/Home/home.aspx
Home page
उसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा |
Enter detail
फिर आप बालक एवं स्वयं के संबंध में पात्रता संबंधी आवशयक सूचनाएं प्रविष्ट करे (आवेदन में मोबाइल नंबर प्रविष्ट करना अनिवार्य है) |
उसके बाद आपको एप्लीकेशन आईडी व पासवर्ड प्राप्त होंगे |
इस एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर आप लॉगिन कर सकेंगे |
Login
लॉगिन करने के बाद बालक व स्वयं के बारे में विस्तृत सूचना प्रविष्ट करे |
Online application form
ऑनलाइन आवेदन के समय बालक/ माता-पिता के नाम की वर्तनी, प्रवेश हेतु कक्षा, जन्म तिथि व अन्य सूचनाएं सावधानीपूर्वक प्रविष्ट करे |
Select school
अभिभावक एक बार ही ऑनलाइन सूचनाएं प्रविष्ट कर, अपने परिक्षेत्र के अधिकतम 15 इच्छित विधालयों का चयन कर सकता है |
Print application form
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आप पोर्टल पर भरी गई सूचनाओं को लॉक कर प्रिंट जरूर लेवे |
यहाँ से देखे-राजस्थान आरटीई के तहत निःशुल्क प्रवेश की जानकारी
नोट-दोस्तों अगर आपको निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया के बारे में कोई भी जानकारी पूछनी हो तो, आप कमेंट कर सकते है-धन्यवाद
