HPSSC ने भर्ती परीक्षाओं को स्थगित किया, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए HPSSC द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया, HPSSC विभाग द्वारा आगामी आदेश जारी कर परीक्षाओं की नई तिथि घोषित की जाएगी |

हमारे देश में कोरोनावायरस का संक्रमण फिर से तेजी से फैलना शुरू हो चुका है। इसी वजह से अलग-अलग सभी राज्यों की सरकार के द्वारा ही अपने राज्य की स्थिति देखते हुए नियम बनाए जा रहे हैं ताकि राज्य के लोगों को कोरोनावायरस से बचाया जा सके। इससे पहले भी डेढ़ साल तक कोरोनावायरस का खतरा रहा था जिसकी वजह से लोगों का काफी नुकसान हुआ था।

CTET 2021 की परीक्षा 17 & 21 जनवरी 2022 को होगी

कोरोनावायरस की वजह से निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों ने भी अपनी नौकरियां गवा दी थी जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था। अब देश के हालात थोड़े ठीक हुए ही थे कि, कोरोनावायरस का New Variant Omicron सामने आया है जिसकी वजह से सरकार को फिर से लोगों की सुरक्षा के लिए Corona Guidelines बनानी पड़ी हैं।

HPSSC Various Type Exams Postponed News

क्योंकि यह नया वेरिएंट पुराने वैरीअंट से कई गुना ज्यादा खतरनाक है l इसीलिए लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखना होगा। जबकि अधिकतर राज्यों में राज्य सरकार के द्वारा Night Curfew भी लगा दिए हैं। इसी के चलते Himachal Pradesh Staff Selection Commission ने भी एक अहम फैसला लिया हैं। अब जनवरी 2022 में कई भर्ती परीक्षाओं का आयोजन होना था l मगर हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा उन सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

अगले आदेशों तक नहीं होगा, विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन

  • कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए Himachal Pradesh Staff Commission ने अगले आदेशों तक विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया हैं। सभी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन अगले आदेशो कें मिलने तक बिलकुल भी नहीं किया जाएगा।

  • अबकी बार दूसरे राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी कोरोनावायरस का संक्रमण काफी तेजी से चल रहा है इसी वजह से हिमाचल सरकार के द्वारा यह आदेश दिए गए हैं।

  • कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा तो यह भी कहा गया है कि जब तक राज्य में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं पा लिया जाता हैं तो तब तक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

  • Himachal Staff Selection Commission के द्वारा परीक्षा स्थगित करने के आदेश 10 जनवरी 2022 को दिए गए हैं। वैसे तो हिमाचल प्रदेश में ऐसे लाखों उम्मीदवार हैं जो काफी लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए इंतजार कर रहे थे।

  • परंतु कोरोनावायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखकर तो यही लगता है कि अभी उन्हें थोड़े दिन और इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार के द्वारा सबसे पहले राज्य के लोगों की सुरक्षा देखी जाती हैं।

  • जब लोग सुरक्षित रहेंगे तो वह आसानी से परीक्षाओं में भी शामिल हो सकेंगे। यदि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच परीक्षा का आयोजन करवाया गया तो ऐसे में संक्रमण और भी ज्यादा तेजी से फैल सकता है।

Haj Yatra के लिए आवेदन 31 जनवरी 2022 तक होंगे

Exam Schedule Postponed होने के कारण, युवाओं की बढी परेशानी

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए Himachal Pradesh Staff Selection Commission के द्वारा Recruitment Exams Schedule तो स्थगित कर दिया है लेकिन इससे युवाओं की परेशानियां भी काफी हद तक बढ़ चुकी हैं। क्योंकि Clerk Recruitment Typing Test तो 11 जनवरी 2022 को आयोजित होना था मगर इससे पहले ही 10 तारीख को इसे स्थगित कर दिया गया।

इसके अलावा 12 और 13 जनवरी को Shorthand, 16 जनवरी को LDR Clerk Written Exam सहित विभिन्न परीक्षाएं होनी थी जिन की तिथि भी जारी हो चुकी थी। परीक्षाएं स्थगित होने की वजह से उम्मीदवारों की आस पूरी तरह टूट चुकी हैं क्योंकि पिछली बार भी उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था।

HPSSC Postponed Examinations Schedule 2022

Post Code

Recruitment Name

Exam Date

887

Clerk

11 January 2022

891

Steno typist

12-13 January 2022

925

LDR clerk bharti

16 January 2022

773

Junior scale stenographer

15 January 2022

803

Clerk

15 January 2022

913

Junior officer ( P & A )

21 January 2022

856

Scientific assistant voice analysis

21 January 2022

850

Lab assistant

21 January 2022

853

Scientific assistant

21 January 2022

855

Lab assistant

22 January 2022

834

Salesman

22 January 2022

922

Accountant

22 January 2022

902

Scientific assistant

22 January 2022

852

Scientific assistant

24 January 2022

897

Maintenance supervisor

24 January 2022