CBSE CTET 2021 की परीक्षा 17 & 21 जनवरी 2022 को होगी, सीबीएसई द्वारा CTET की स्थगित हुई परीक्षा पुनः 17 और 21 जनवरी 2022 को आयोजित करवाई जाएगी, CBSE द्वारा CTET Exam के Admit Card भी जारी किये गए |

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( CTET ) का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) के द्वारा करवाया जाता है। साल 2021 में 16 दिसंबर 2021 व 17 दिसंबर 2021 को CTET Exam का आयोजन होना था मगर कई कारणों से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। जितने भी उम्मीदवार CTET Exam से जुड़े हैं, तो वह काफी दिनों से परीक्षा की नई तिथि जारी होने का इंतजार कर रहे थें। CBSE Board के द्वारा हाल ही में CTET Exam 2021 की नई तिथि जारी कर दी है साथ ही परीक्षा के Admit Card भी जारी कर दिए हैं। CTET 2021 की नई तिथि से संबंधित पूरी जानकारी हम आगे की पोस्ट में आपको देते हैं।

CTET 2021 से संबंधित Notice जारी हुआ

CBSE CTET 2021 admit card link

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी 17 जनवरी 2022 व 21 जनवरी 2022 को

  • CBSE Board के द्वारा जारी किए गए Exam Shedule के मुताबिक CTET 2021 का आयोजन अब 17 जनवरी 2022 और 21 जनवरी 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन देश भर में इसी तारीख को किया जाएगा। बोर्ड के द्वारा परीक्षा से संबंधित schedule अपनी Official Website पर भी जारी कर दिया गया है जिसको आप सभी आसानी से देख सकते हैं। CTET Exam में पहली बार ऐसा होगा कि बोर्ड के द्वारा इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन ही किया जाएगा।

CBSE CTET 2021 के Admit Card जारी हुए

  • बोर्ड के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 16 दिसंबर 2021 को होने वाली द्वितीय पारी की परीक्षा अब 17 जनवरी 2022 को सुबह 9:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। बिल्कुल इसी तरह 17 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाली पहली पारी की स्थगित की गई परीक्षा अब 21 जनवरी 2022 को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी व दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

तकनीकी कारणों की वजह से हुई थी परीक्षा स्थगित

  • सीटीईटी परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से शुरू हुई थी जो कि 13 जनवरी 2022 को संपन्न हुई हैं। जब पहले दिन 16 दिसंबर 2021 को परीक्षा का आयोजन हुआ, तो उस समय तो कोई दिक्कत नहीं आई लेकिन Technical Reasons की वजह से दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे वाली दूसरी पारी की परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई। जिसके पश्चात अगले दिन 17 दिसंबर को भी तकनीकी कारणों की वजह से ही यह परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई। इसीलिए 17 दिसंबर को भी सुबह और दोपहर की पारी में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। जबकि 20 दिसंबर 2021 से लेकर 13 जनवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं में कोई भी बदलाव नहीं किया गया।

CBSE CTET Mock Test 

  • अब बोर्ड के द्वारा केवल उन्हीं परीक्षाओं जारी किया है जो 16 और 17 दिसंबर 2021 को आयोजित नहीं हो पाई थी।

Admit Card कर दिए गए हैं जारी

  • 17 जनवरी 2022 और 21 जनवरी 2022 के दिन जो भी उम्मीदवार CTET Exam में शामिल होंगे, तो उनके प्रवेश पत्र CBSE Board के द्वारा Official Website पर जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड के द्वारा सभी उम्मीदवारों से यह अनुरोध भी किया गया है कि वह जल्द ही अपने Admit Card Download कर लें और साथ ही Exam Schedule भी देख लें। बोर्ड के द्वारा जारी किए गए Exam Schedule के अनुसार ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। साथ ही परीक्षा से संबंधित जो नियम बनाए गए हैं उन नियमों का भी पालन करना होगा।

  • सभी उम्मीदवार जब CBSE Board की Official Website ctet.nic.in पर Visit करेंगे, तो उन्हें Home Page पर ही CTET Exam Admit Card का विकल्प दिख जाएगा l उस पर क्लिक करके आसानी से CTET Admit Card Download कर सकते हैं।