मोदी सरकार किसानों के खाते में 6000 रूपये जल्द डालेगी, केंद्र सरकार जल्द ही PM Kisan Samaan Nidhi Yojana की 11वीं किस्त किसानों के खाते में डालेगी, PM Kisan Samaan Nidhi Yojana का लाभ लेने से पहले किसान को अपने खाते की e-KYC पूरी करवानी होगी |

PM Kisan Samaan Nidhi Yojana के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। इस योजना के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में सालाना 6000 रुपए की राशि डाली जाती हैं। इस योजना की अब तक 10 किस्ते किसानों के बैंक अकाउंट में आ चुकी हैं अब 11वीं किस्त बाकी है।

गरीब परिवारों ने रसोई गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करवाने से मुँह मोड़ा

Kisan Samaan Nidhi Yojana की 11वीं किस्त को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस भी जारी किया गया हैं। सभी किसानों को इस बारे में सूचित किया गया है कि उन्हें जल्द ही एक अधूरा कार्य पूरा करना होगा तभी उनके बैंक खाते में किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त आ पाएगी।

PM Kisan Samaan Nidhi Yojana 11th Kist news

हमारे देश में करोड़ों किसान ऐसे हैं जिन्हें इस योजना के माध्यम से लाभ मिल रहा हैं। यदि वह इस कार्य को पूरा नहीं करते हैं तो अब उन्हें आगे आर्थिक सहायता भी नहीं मिल पाएगी। आगे हम आपको बताते हैं कि आपको 11वीं किस्त लेने के लिए क्या करना होगा।

जल्द ही करवानी होगी, e-KYC पूरी

• PM Kisan Samaan Nidhi Yojana की 10 किस्ते तो किसानों के बैंक खाते में पहुंच चुकी हैं। लेकिन अब 11वीं किस्त के लिए सभी को e-KYC करवानी होगी ऐसे बहुत कम किसान हैं जिन्होंने ई केवाईसी करवाई हैं।

• इसीलिए किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले सभी किसानों के लिए पहले ही सूचना जारी की गई है कि, उन्हें जल्दी से जल्दी ई केवाईसी करवानी होगी। क्योंकि किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं की किस्त तभी आएगी जब e-KYC हो जाएगी।

PM Kisan 11th Instalment लेने से पहले 31 मई 2022 तक Ekyc करवानी होगी

• किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर 4 महीने में 2000 रुपए की राशि प्रदान की जाती हैं। ऐसा इसलिए ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के किसान इस आर्थिक सहायता से कृषि से जुड़े छोटे-मोटे कार्य कर सकें।

e-KYC के लिए, 31 मई तक दिया गया है समय

जिन किसानों ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत e-KYC नहीं करवाई हैं, तो उन्हें ईकेवाईसी करवाने के लिए 31 मई 2022 तक का समय दिया गया है। यदि आप अंतिम तिथि तक e-KYC नहीं करवाते हैं, तो आपके बैंक खाते में किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी नहीं आ पाएगी।

E KYC करवाना का आसान तरीका जाने

e-KYC एक साधारण सी प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत आपको अपने बैंक अकाउंट के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज अटैच कराने होंगे।

इस प्रकार करवाएं e-KYC

• आप e-KYC करवाने के लिए अपने नजदीकी किसी भी Common Service Center पर जा सकते हैं। यह e-KYC की प्रक्रिया बहुत ही सरल है जो सीएससी सेंटर के द्वारा केवल कुछ ही मिनटों में पूरी कर दी जाएगी।

• जरूरी नहीं है कि e-KYC करवाने के लिए आपको CSE Center पर ही जाना पड़ेगा। बल्कि आप घर बैठकर भी ऑनलाइन माध्यम से e-KYC कर सकते हैं।

• Online e-KYC करवाने के लिए आपको PM Kisan Yojana के Official Portal पर जाना होगा।

• Official Portal के होम पेज पर ही आपको Kisan Corner Tab पर क्लिक करना होगा।

• जब आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने काफी सारे विकल्प आएंगे। उनमें से आपको PM Kisan Samaan Nidhi Yojana eKYC के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

जानिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment किस दिन जारी होगी

• अब आपके सामने एक New Page खुल जाएगा। यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का नंबर डालना है और फिर Search Tab पर क्लिक करना है।

• अब आपके उस मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जो कि आधार कार्ड से रजिस्टर हैं। आपको इस ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में डालकर Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।

• अब आपने सफलतापूर्वक PM Kisan Samaan Nidhi Yojana eKYC Process को पूरा कर लिया हैं। आखिर में आपको इसका एक प्रिंट आउट भी निकलवा लेना है।