राजस्थान सरकार की सरकारी नौकरी को लेकर ऐतिहासिक घोषणा- राजस्थान की लगभग सभी भर्ती परीक्षाओ से Interview ख़त्म, RAS सहित 4 अन्य परीक्षाओ में Interview होगा लेकिन maximum marks weightage कुल अंकों का अधिकतम 10 प्रतिशत रहेगा |

प्रदेश की कई बड़ी भर्तियां ऐसी हैं, जिनमें लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाता है l हम सभी जानते हैं कि इस समय प्रदेश में हर भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े से संबंधित मामले सामने आते रहते हैं l इसी तरह जिन भर्ती में Interview होता है, उन्हें भी धांधली होने के अत्यधिक चांस रहते हैं l

जो उम्मीदवार पात्र होते हैं, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया ही नहीं जाता है l अब ऐसे में इंटरव्यू बेरोजगार युवाओं के लिए काफी समस्या खड़ी कर रहा था l इस संबंध में बेरोजगारों ने शहीद स्मारक पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया l हाल ही में ही इसी आंदोलन से एक अहम जानकारी सामने निकल कर आ रही है, जो राजस्थान की बड़ी भर्ती में इंटरव्यू की प्रक्रिया से संबंधित है l चलिए जान लेते हैं कि सरकार के द्वारा इस संबंध में क्या फैसला लिया गया है l

Rajasthan Ki bhartiyo Me Interview Khatm
Rajasthan Ki bhartiyo Me Interview Khatm

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने दिया बड़ा बयान

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के बेरोजगार युवा अलग-अलग भर्ती से संबंधित जुड़े कई मामलों के कारण अपनी मांगों को लेकर शहीद स्मारक पर 23 मई 2022 को पहुंचे थे l इस आंदोलन में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर वेटिंग लिस्ट जारी करने और राजस्थान की भर्तियों में इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म करने के संबंध में यह दो मुद्दे अहम थे l

23 मई 2022 को बीती रात उपेन यादव ने अपने टि्वटर हैंडल अकाउंट से यह सूचना दी है कि राज्य सरकार के द्वारा उनकी कुछ मांगों को मान लिया गया है l सरकार के द्वारा राजस्थान की कई बड़ी भर्ती में इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म करने का फैसला लिया गया है l उपेन यादव ने यह भी कहा कि यह फैसला ऐतिहासिक फैसला है और बेरोजगारों के जज्बे और आंदोलन के कारण ही यह सब मुमकिन हो पाया है l

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी किया नोटिस

23 मई 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक के पश्चात कई मुद्दों पर फैसला लिया है l राज्य सरकार के द्वारा यह फैसला बढ़ती धांधली को देकर और युवाओं के मन में इंटरव्यू को लेकर शंकाओं को दूर करने के लिए लिया गया है l

Rajasthan Suchna & Jansampark Vibhag Notice
Rajasthan Suchna & Jansampark Vibhag Notice

उक्त सेवा नियमों के अंतर्गत आने वाले पदों के लिए आयोग/Board / नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा जितनी भी भर्तियां की जाएंगी उनमें इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा l

इन परीक्षाओं में देना होगा इंटरव्यू

राजस्थान राज्य और अधिनस्थ सेवा नियम 1999 में इंटरव्यू के प्रावधान वाले पदों एवं कुछ विशिष्ट सेवा नियमों में आगामी समय में भी इंटरव्यू की प्रक्रिया को रखा गया है l लेकिन पहले के मुकाबले इंटरव्यू की प्रक्रिया को पूरा पारदर्शिता से करवाने का भी प्रयास किया जाएगा l

इसी संबंध में साक्षात्कार का वेटेज कुल अंकों का सिर्फ 10% तक ही रहने वाला है l जानकारी के मुताबिक इंटरव्यू अब सिर्फ आरएएस, राजस्थान अधीनस्थ सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती में और संवाद कौशल के पदों पर की जाने वाली भर्ती में ही होगा l

कई सालों से अटकी पड़ी भर्तियों को भी जल्द से जल्द किया जाएगा पूरा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में यह फैसला भी लिया है कि पिछले कई सालों से जो भर्ती अटकी हुई है, उनका भी जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा l रीट भर्ती 2018 में रिक्त पदों पर फिर से Waiting List भी जल्द जारी की जा सकती है l इसके अलावा भी कई भर्तियों से संबंधित फैसले लिए गए हैं, जिन पर आगामी समय में जल्द ही कार्यवाही की जाएगी l