राजस्थान राज्य में विभिन्न भर्तियों को लेकर हाल कुछ ऐसा हैं कि, अब बेरोजगार उम्मीदवारों को धरना प्रदर्शन देना पड़ रहा हैं। सभी उम्मीदवारों ने यह घोषणा की हैं कि 23 मई को सुबह 10:00 बजे जयपुर में एकत्रित होंगे।
जयपुर में एकत्रित होकर सभी उम्मीदवार शहीद स्मारक से लेकर सिविल लाइंस फाटक तक धरना प्रदर्शन करेंगे ताकि उनकी विभिन्न मांगों को पूरा किया जा सकें। ऐसी कई भर्तियां है जो पिछले 7 से 8 साल से अटकी पड़ी है परंतु फिर भी उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है।
Computer Teacher Notes PDF
इसी वजह से बेरोजगार उम्मीदवारों के समय के साथ-साथ उनका भविष्य भी बर्बाद हो रहा हैं। आगे हम आपको बेरोजगार उम्मीदवारों की मांगों को लेकर पूरी जानकारी देते हैं ताकि हर एक व्यक्ति जान सके कि राजस्थान राज्य में उम्मीदवारों के भविष्य के साथ किस प्रकार खिलवाड़ किया जा रहा हैं।
RSMSSB VDO Mains Hand Written Notes के लिए फॉर्म भरे
राजस्थान राज्य के बेरोजगारों की विभिन्न मांगे
राजस्थान राज्य के बेरोजगार विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर 23 मई 2022 को सुबह 10:00 बजे जयपुर में स्थित शहीद स्मारक से लेकर सिविल लाइंस फाटक तक धरना प्रदर्शन करेंगे जैसे कि –
• राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 को अब तक पूरा नहीं किया गया हैं इस भर्ती को लेकर भी धरना प्रदर्शन होगा।
• पंचायती राज एलडीसी भर्ती 2013
• शिक्षक भर्ती 2012
• स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018
• तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में विशेष शिक्षकों के पद अधिक से अधिक निकालने की मांग को लेकर भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
• Rajasthan Veterinary Recruitment 2019 को जल्दी से जल्दी पूरी करने की मांग भी की जा रही हैं।
• युवा बेरोजगार आयोग बनाए जाने की मांग
• बेरोजगारी भत्ते में अनिवार्य की गई Internship को रद्द करने की मांग
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF

• वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016 की Pickup List जारी करने की मांग
• नगर निकायों तथा जलदाय विभाग में भर्तियों की विज्ञप्तियां जल्द ही जारी करने की मांग
• उम्मीदवारों के द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के विस्तृत सिलेबस के साथ-साथ वरिष्ठ अध्यापक भर्ती तथा स्कूल व्याख्याता भर्ती की परीक्षा तिथि भी जल्द से जल्द जारी करने की मांग की जा रही हैं।
• LDC, RAS, SI, PTI, कनिष्ठ अनुदेशक, जूनियर अकाउंटेंट, पंचायतीराज जीएन, रेडियोग्राफर लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक, सूचना सहायक, प्रोग्रामर, ईसीजी, नर्स ग्रेड 2, पुस्तकालयाध्यक्ष, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कॉलेज शिक्षा में पीटीआई, लाइब्रेरियन तथा कृषि अभियंता की भर्ती की मांग।
• उम्मीदवारों के द्वारा यह भी मांग की जा रही हैं कि सरकार के द्वारा फर्जी डिग्री, डिप्लोमा, खेल प्रमाण पत्र, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि के लिए भी सख्त से सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। ऐसा इसलिए ताकि जो उम्मीदवार फर्जीवाड़ा करते हैं तो उन्हें उसी के अनुसार सजा मिल सकें।
• सभी उम्मीदवारों की यह भी मांग है कि राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य की सभी सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में अपने राज्य के बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, क्योंकि ज्यादातर यही होता है कि दूसरे राज्यों के उम्मीदवार राजस्थान राज्य में आकर नौकरी करते हैं। इस वजह से राजस्थान राज्य के निवासी उम्मीदवार नौकरियों से वंचित रह जाते हैं।
• उम्मीदवारों के द्वारा सरकार से मंत्री सुभाष गर्ग का इस्तीफा लेने की मांग भी की जा रही हैं।
• सरकार के द्वारा Nursing Recruitment 2013 में अभ्यर्थियों के पक्ष में न्यायालय में नोटिस का जवाब नहीं दिया गया हैं। इसीलिए इसको लेकर भी मांग की जा रही है कि, सरकार को जल्दी से जल्दी अभ्यर्थियों के पक्ष में न्यायालय में नोटिस का जवाब देना होगा।
• उम्मीदवारों की यह भी मांग है कि सरकार को सभी प्रतियोगी भर्ती परीक्षा का आयोजन मेरिट लिस्ट के बेस पर नहीं बल्कि लिखित परीक्षा के माध्यम से करवाया जाना चाहिए।
• उम्मीदवारों की यह भी मांग हैं कि प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में शैक्षणिक योग्यता तथा जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता तथा आवेदन की अंतिम तिथि की अनिवार्यता खत्म करके दस्तावेज सत्यापन तक की अनिवार्यता की जानी चाहिए।
