Higher Education के लिए DU में आए 5 लाख आवेदन, उच्च शिक्षा के लिए CUET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई को समाप्त होगी, इस बार पांच लाख से अधिक छात्र अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा देंगे, जानिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदनों की संख्या |
देश के जो भी छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे अनेकों केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उनके लिए Common University Entrance Test का आयोजन करवाया जाता हैं। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के तहत आवेदन की प्रक्रिया काफी दिन पहले शुरू की गई थी |
Computer Teacher Notes PDF
CUET 2022 के लिए अब तक 7 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
जिसके बाद अब सभी उम्मीदवार केवल 22 मई शाम 5:00 बजे तक ही आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन शुल्क जमा कराने के लिए रात 11:50 तक का समय दिया गया है। यदि हम आवेदन की संख्या को देखें तो दाखिला लेने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन Delhi University के लिए प्राप्त हुए हैं।
आवेदन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ज्यादातर छात्र केवल दिल्ली विश्वविद्यालय में ही दाखिला लेना चाहते हैं। आगे हम आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त सभी विश्वविद्यालयों में आवेदन संख्या का विवरण देने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी देते हैं।
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए प्राप्त हुए, आवेदनो का विवरण
• सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से सबसे पहले नंबर पर Delhi University के अलग-अलग कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए लगभग 5 लाख छात्रों ने आवेदन दिया हैं। जबकि दूसरे नंबर पर Banaras Hindu University में दाखिला लेने के लिए लगभग 3.1 लाख आवेदन आए हैं।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
CUET 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
• यदि हम तीसरे नंबर पर बात करें तो तीसरे नंबर पर University of Allahabad में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन तीनों ही केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए कूल मिलाकर करीब 10 लाख आवेदन आ चुके हैं।
• इन विश्वविद्यालयों के अतिरिक्त अन्य नौ केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 50-50 हजार आवेदन आए हैं।
स्टेट यूनिवर्सिटी में प्राप्त आवेदन की संख्या
यदि हम State Universities के लिए प्राप्त आवेदन की बात करें तो डॉक्टर BR Ambedkar University के लिए अभी तक 1 लाख से भी अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
Dr APJ Abdul Kalam University, Lucknow के लिए 70 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि 18 निजी विश्वविद्यालयों में से 6 विश्वविद्यालयों के लिए 40-40 हजार आवेदन स्वीकार हुए हैं।
आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं, आवेदनों की संख्या
• University Grant Commission के चेयरमैन जगदीश कुमार जी का कहना हैं कि, लगभग 7 लाख छात्रों का Registration तो हो चुका हैं जिनमें से 5 लाख छात्रों ने परीक्षा की फीस भी जमा करा दी हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने से पहले फीस जमा करवाने वाले उम्मीदवारों की संख्या 9 लाख तक भी पहुंच सकती हैं।
CUET 2022 के नियमों में हुआ बदलाव
• अभी तक प्राप्त हुए आवेदनों की संख्या देखकर तो ऐसा ही लगता है कि, आने वाले 2 दिनों में आवेदन की संख्या में पहले से भी ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा।
परीक्षा एजेंसी के पास हैं, एक और बड़ी परीक्षा की जिम्मेदारी
• Common University Entrance Test का आयोजन National Testing Agency के द्वारा करवाया जाता हैं। इस प्रवेश परीक्षा में छात्रों की आवेदन की संख्या को देखते हुए यह भी कहा जा सकता हैं कि, यह एंट्रेंस टेस्ट JEE Main Exam के बराबर हो जाएगा।
• ऐसा इसलिए क्योंकि JEE Main के एक सेक्शन में लगभग 7 से 8 लाख छात्र बैठते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पास JEE के अतिरिक्त CUET की भी जिम्मेवारी है इसीलिए अब की बार NTA की जिम्मेदारी काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। अबकी बार परीक्षा एजेंसी को परीक्षाओं को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए पहले से भी ज्यादा ध्यान रखना होगा।
इस बार 5 लाख से भी अधिक छात्र देंगे, अंग्रेजी में परीक्षा
• CUET के तहत आवेदन प्राप्त होने पर यह देखा गया कि, इस परीक्षा को English Language में देने के लिए लगभग 5.65 लाख छात्रों ने अंग्रेजी का विकल्प चुना हैं। जबकि 1.61 लाख छात्रों ने हिंदी मीडियम का विकल्प चुना है।
• यदि हम क्षेत्रीय भाषाओं की बात करें तो क्षेत्रीय भाषाओं में भी काफी अधिक छात्रों ने रुचि दिखाई है। लगभग 6.50 हजार छात्र बंगाली भाषा तथा डेढ़-डेढ़ हजार छात्र मलयालम और तमिल भाषा में परीक्षा देंगे।
2.79 लाख छात्रों ने किया हैं Chemistry Subject का चयन
CUET 2022 के तहत आवेदन प्राप्त होने पर यह देखा गया है कि Top 5 Subject में से सबसे पहले नंबर पर तो अंग्रेजी हैं। अंग्रेजी के पेपर का चयन लगभग 6 लाख छात्रों ने किया है। जबकि Chemistry का चयन 2.79 लाख छात्रों ने किया है। इसके अतिरिक्त हिंदी का चयन 2.14, गणित 2.68 तथा Physics Subject का चयन 2.58 लाख छात्रों ने किया है।
Click here-CUET 2022 Official website
