HTET 2021 के आवेदन शुरू हुए, Haryana TET Exam 2021 के लिए Online Form भरने की Last date 10-12-2021 तक है, आवश्यक पात्रता रखनी वाले Candidates हरियाणा टेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है, अधिक जानकारी देखे-http://haryanatet.in/
अगर कोई उम्मीदवार किसी भी राज्य में सरकारी शिक्षक बनना चाहता हैं, तो सरकारी शिक्षक बनने से पहले उस राज्य का Teacher Eligibility Test पास करना होता हैं। हर राज्य में अलग-अलग Teacher Eligibility Test होते हैं और अलग अलग नाम से होते हैं l जैसे कि राजस्थान में RTET, उत्तर प्रदेश में UPTET, मध्य प्रदेश के लिए MP TET होता हैं। ठीक इसी प्रकार हरियाणा राज्य में सरकारी शिक्षक बनने के लिए HTET को पास करना होता हैं।
HTET 2021 Syllabus & Exam Patteern
हर साल सभी राज्यों के द्वारा सरकारी शिक्षकों के लिए नौकरियां निकाली जाती है l यह नौकरियां केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलती हैं, जो Teacher Eligibility Test को पास करते हैं। हाल ही में Board of Secondary Education Haryana के द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है l Official Notification के माध्यम से यह सूचना दी गई है कि Haryana Teacher Eligibility Test 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हरियाणा के निवासी के साथ-साथ दूसरे राज्य के उम्मीदवार भी HTET Exam 2021 के तहत आवेदन दे सकेंगे।
HTET के लिए 10 नवंबर 2021 से शुरू हो चुके हैं आवेदन
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा ( HTET ) के तहत आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2021 से शुरू की जा चुकी है l जो भी इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, तो वह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l HTET Exam 2021 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 10 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया है l Last Date Of HTET Online Application से पहले सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा कराना होगा।
Htet Official Website Link | |
Htet Expected Exam Date | December 2021 – January 2022 |
Htet Admit Card Issue Expected Date | December 2021 – January 2022 |
HTET Notification link |
HTET Exam 2021 के लिए शैक्षणिक योग्यता
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के तहत सभी Level के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जैसे कि –
Level 1 ( प्राथमिक शिक्षक )
जिन उम्मीदवारों ने Primary Education / Special Education या D.El.Ed में 2 वर्ष का Diploma किया हुआ है, तो वह HTET Exam 2021 के लिए आवेदन दे सकते हैं।
जो उम्मीदवार Primary education / Special Education या D.El.Ed के 2 वर्ष के Diploma में अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं तो वह भी HTET Exam 2021 के लिए आवेदन दे सकते हैं। उम्मीदवार के कम से कम 50% अंक होने चाहिए, तभी वह आवेदन करने के लिए योग्य होंगे।
Level 2 ( प्रशिक्षित स्त्रातक शिक्षक )
जिन उम्मीदवारों ने 50% अंकों के साथ B.Ed या Special B.Ed Degree हासिल की हुई है, तो वह आवेदन के योग्य हैं।
12वीं कक्षा के पश्चात जिन उम्मीदवारों ने 4 वर्ष की B.A. B.Ed, B.Com B.Ed और B.sc B.ed डिग्री हासिल की हुई है, तो वह भी आवेदन करने के योग्य हैं।
Level 3 ( पोस्ट ग्रेजुएट टीचर )
Post Graduate Teacher के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ B.Ed Degree के साथ-साथ संबंधित विषय में Master’s Degree भी होनी चाहिए। तभी उम्मीदवार Post Graduate Teacher के लिए योग्य माने जाएंगे। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए आप Official Notification भी पढ़ सकते हैं।

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आयु सीमा
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा ( HTET ) के लिए 18 वर्ष से लेकर 38 वर्ष तक के उम्मीदवार पात्र होते हैं। OBC Category के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट तथा SC/ST Caste के आवेदकों को आयु में 5 साल की छूट दी जाती है।
आयु सीमा में दी गई छूट के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए HBSE Official Notification For HTET 2021 अवश्य पढ़ें l
HTET Exam 2021 के लिए आवेदन शुल्क
लेवल | General / OBC Category | Sc/ST and Ph Category |
Level 1 | 1000 रुपए | 500 रुपए |
Level 1 और Level 2 दोनों के लिए | 1800 रुपए | 900 रुपए |
Level 1, Level 2 और Level 3 तीनों के लिए | 2400 रुपए | 1200 रुपए |
HTET Exam 2021 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
HTET Exam 2021 की आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2021 से शुरू हो चुकी है l इच्छुक उम्मीदवार Board of Secondary Education, Haryana की Official Website के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको बहुत से जरूरी दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ेगी। जैसे आपके शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, फोटो, आधार कार्ड, हस्ताक्षर जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि।
जिन उम्मीदवारों को अपने आप आवेदन करने में समस्या आएगी, तो वह किसी भी Common Service Centre के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
