14वें ओवर में ही GT ने किया प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई, IPL 2022 Top 4 में गुजरात टाइटंस ने अपनी जगह बनाई, आईपीएल में पॉइंट को लेकर मचा घमासान, लखनऊ की टीम गिरी औंधे मुंह,

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के प्ले ऑफ में गुजरात टाइटंस ने अपनी जगह पक्की कर ली है। इस सीजन के प्ले ऑफ में अपनी जगह बनाने वाली गुजरात पहली टीम बन गई है।

कल खेले गए टॉप 2 टीमों के बीच मुकाबले में गुजरात ने बेहतरीन अंदाज में लखनऊ को हरा कर प्ले ऑफ में जगह बनाई है। अब बाकी की बची हुई टीमें टॉप 4 में आने के लिए एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी।

उमरान मलिक ने रचा ipl में इतिहास

औंधे मुंह गिरी लखनऊ

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेले गए लो स्कोर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने लखनऊ के सामने 145 रनों का छोटा लक्ष्य रखा। लेकिन लखनऊ की टीम इस छोटे लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही और पूरी की पूरी टीम मात्र 82 रनों पर ढेर हो गई।

GT qualified for the play-offs in the 14th over itself

टीम अपने पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और इस मुकाबले को 62 रनों के बड़े अंतर से गंवा बैठी। इसी के साथ गुजरता की टीम 14वें ओवर में ही प्ले ऑफ में क्वालीफाई कर गई।

गुजरात टाइटंस vs लखनऊ सुपर जाएंट्स

गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल एक मात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 50 से ज्यादा रन बनाए। शुभमन गिल ने 49 गेंदों नें नाबाद 63 रनों की पारी खेली। इनके अलावा डेविड मिलर ने 24 और राहुल तेवतिया ने 16 गेंदों में नाबाद 22 रनों का योगदान दिया।

देखिए IPL के फ्लॉप खिलाड़ी का सुपर हिट डांस

जवाब में उतरी लखनऊ की टीम की ओर से दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। दीपक के अलावा आवेश खान ने 21 और क्वीटंन डिकॉक ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में राशिद खान ने 3.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

IPL Points Table  

IPL Points Table में एक बार फिर गुजरात टाइटन्स टॉप पर पहुंच गई है। इस जीत से पहले लखनऊ की टीम सबसे ऊपर चल रही थी। हांलाकि दोनों टीमें के 16-16 अंक थे लेकिन बेहतर नेट रनरेट होने के कारण लखनऊ टॉप पर बनी हुई थी।

IPL प्ले ऑफ और फाइनल मैच का Schedule जारी हुआ

लेकिन अब गुजरात ने लखनऊ को हरा कर 18 अंक अपने कर लिए है। और अब टीम टॉप पर है। इसी के साथ गुजरात ने आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

प्ले ऑफ क्वालीफाई

आईपीएल 2022 के प्ले ऑफ के लिए टॉप चार में से एक टीम फाइनल हो गई है। अब बाकी के बचे हुए तीन प्लेस के लिए अब 8 टीमों में घमासान देखने को मिलेगी। बता दें कि मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।

IPL के बीच पठान और मिश्रा के बीच छिड़ा घमासान

IPL Points Table पर नजर दौड़ाई जाए तो मौजूदा समय में आईपीएल 2022 के प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका लखनऊ सुपर जाएंट्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास सबसे ज्यादा है। इन तीनों टीमें के पास 14 या इससे ज्यादा अंक हैं। IPL Points Table में लखनऊ के पास अभी 16, राजस्थान और बैंगलोर के खाते में 14-14 अंक हैं।

अब होगा घमासान

प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स को बाकी के सभी मैच जीतने होंगे और साथ में ये भी उम्मीद करनी होगी की जो टीमें उनसे ऊपर है वो अपने मैच हार जाए। फिलहाल दोनों टीमों के पास अभी 14-14 तक पहुंचने की संभावना हैं।

इनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना तभी संभव होगा, जब इन टीमों के हिसाब से बाकी टीमों के नतीजे आएं। ऐसे में यही हो सकता है कि राजस्थान और बैंगलोर अपने बाकी के एक भी मैच न जीतें और दिल्ली समेत हैदराबाद और पंजाब भी सिर्फ 14-14 अंक तक पहुंच पाएं। इस स्थिति में नेट रन रेट के आधार पर केकेआर और सीएसके के पास क्वालीफाई करने का मौका होगा।