सरकार ने ब्लॉक किए 22 बड़े Youtube Channels, सोशल मीडिया के इस युग में बहुत से लोग इसका गलत उपयोग करते है, केंद्र सरकार ने ऐसी ही हरकत करने वाले करीब 22 Youtube Channels को Block किया है, देश के खिलाफ जानकारी देना कानूनी अपराध की श्रेणी में है |

यूट्यूब पर ऐसे कई चैनल मौजूद थे जो भारत के खिलाफ गलत जानकारियां फैलाते थें। इन Youtube Channels का मुख्य मकसद केवल भारत को बदनाम करना ही था इन्हीं यूट्यूब चैनलो को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं।

AC से भी ज्यादा ठंडी हवा देते हैं यें बेहतरीन Air-Cooler’s 

जानकारी के मुताबिक सरकार के द्वारा ऐसे सभी यूट्यूब चैनलों को Block कर दिया गया है जो कि भारत के बारे में गलत खबरें फैलाते थे। जिन Youtube Channels को Ban किया गया है तो उसमे पाकिस्तान के भी यूट्यूब चैनल शामिल हैं। यह सभी यूट्यूब के माध्यम से देश भर में भारत के बारे में गलत खबरें फैला रहे थें। आगे हम आपको उन सभी Youtube Channels की जानकारी देते हैं जिन्हें ब्लॉक करने के आदेश दिए गए हैं।

Emergency Power का इस्तेमाल करते हुए किया गया, यूट्यूब चैनल सहित Twitter तथा Facebook Account को ब्लॉक

• Ministry of Information and Broadcasting के द्वारा IT Rule 2021 के तहत Emergency Power का इस्तेमाल करते हुए 3 Twitter Account, 1 Facebook Account, एक News Website तथा 22 Youtube Channels को ब्लॉक करने के आदेश दे दिए हैं।

किसकी पावर ज्यादा है? आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) ऑफिसर में से

• जिन 22 यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया गया है उनके पास लगभग 260 करोड़ Viewership थी। इन सभी फेसबुक, ट्विटर तथा यूट्यूब अकाउंटस के माध्यम से विदेश नीति, पब्लिक ऑर्डर तथा भारत की सुरक्षा से जुड़े मामलों के बारे में गलत न्यूज़ दिखाई जाती थी।

• यह सभी गलत न्यूज़ फैलाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल इसलिए किया जाता था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को गलत जानकारियां देकर गुमराह किया जा सकें।

Indian Youtube Channels के द्वारा भी फैलाई जा रही थी, गलत जानकारी

• भारत सरकार के द्वारा पहली बार ऐसा फैसला लिया गया हैं कि एक साथ इतने Facebook Account को ब्लॉक किया हैं। दरअसल जो Youtube Channel गलत जानकारियां फैला कर लोगों को गुमराह कर रहे थें, तो उनमें 18 भारतीय तथा 4 Pakistani Youtube Channels शामिल थे जीन्हे अब Block कर दिया गया हैं।

YouTube पर देखें

• बता दें कि इन सभी YouTube Channels का इस्तेमाल देश में चल रहे विभिन्न मुद्दों पर Fake News फैलाने के लिए किया जाता था। खास तौर पर तो भारतीय सेना तथा जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर लोगों तक रोजाना गलत जानकारियां पहुंचाई जा रही थी।

• इसके अलावा विभिन्न Social Media Account के माध्यम से भी लोगों तक देश विरोधी कंटेंट पहुंचाए जा रहे थे। इसके अलावा जांच में यह भी पाया गया कि, इन सभी Youtube Channels पर Ukrain तथा Russia के युद्ध को लेकर भी गलत जानकारियां दी गई हैं ताकि लोगों को सच्चाई ना पता चले।

पाकिस्तान के द्वारा फैलाई जा रही थी, भारत के खिलाफ बिल्कुल गलत जानकारी

• जिन Youtube Channels को Block किया गया हैं तो उनमे बहुत से T.V Channels के Logo तथा Template का इस्तेमाल भी किया गया है। साथ ही इन यूट्यूब चैनल पर अपनी पोस्ट के Thumbnails में बहुत से TV Anchor की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है ताकि यूट्यूब पर वीडियो देखने वाला व्यक्ति गुमराह हो सकें।

अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना के तहत सेना में भी संविदा पर भर्ती होगी

• ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ मामलों में तो भारत के खिलाफ पाकिस्तान से ही Fake News चलाई जा रही थी। यदि हम पिछले साल से गिनती करें तो पिछले साल से लेकर अब तक लगभग 78 Youtube Channel सहित कई फेसबुक तथा ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक किया जा चुका है। इन सभी का मकसद केवल भारत की छवि खराब करना था।