Forest Development Corporation में 154 पद सृजित होंगे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने Forest Development Corporation में 154 नए पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है, अगर किसान की फसल का नुकसान होता है तो गिरदावरी होगी |
राजस्थान सरकार के द्वारा Forest Development Corporation में भर्ती करने के लिए मंजूरी दे दी हैं। राजस्थान सरकार ने Eco Tourism Policy के अंतर्गत राजस्थान राज्य Forest Development Corporation के संचालन के लिए हाल ही में 154 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन पदों का सृजन वन विकास निगम के मुख्यालय के साथ ही सूरतगढ़, उदयपुर, अजमेर, जयपुर तथा बीकानेर में स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विशेष गिरदावरी, गन्ना खरीद मूल्य में बढ़ोतरी तथा जल संचय योजना के लिए भी विशेष निर्णय लिए गए हैं जिनके बारे में हम आगे विस्तार से जानेंगे।
राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएँ टाली जा सकती है
नए पद सृजित करने के लिए राज्य वन विकास निगम के निजी निक्षेप खाते में हस्तांतरित करने को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा January से March 2022 तक इन 154 पदों के वेतन, भत्ते तथा निगम की अन्य गतिविधियों एवं कार्यालय व्यय के लिए 24 करोड़ 93 लाख 9 हजार रुपए की राशि वन विभाग के संबंधित बजट मदो से Rajasthan State Forest Corporation के निजी निक्षेप खाते में हस्तांतरित करने को मंजूरी भी दे दी हैं।

फसल का नुकसान होने पर होगी गिरदावरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के विभिन्न जिलों में जारी शीतलहर, पाले एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए किसानों को राहत देने के लिए तुरंत ही विशेष गिरदावरी कराने के निर्देश दे दिए हैं। अब राज्य के विभिन्न जिलों में फसलों को हुए नुकसान की जो भी सूचना मिली हैं उसी के आधार पर विशेष गिरदावरी कर जल्दी से जल्दी रिपोर्ट भिजवाने के भी निर्देश दिए गए हैं और उसी रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्यवाही भी की जाएगी। अब से पहले किसान फसल का नुकसान हो जाने के कारण बहुत ज्यादा परेशान थे l मगर अब सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान कर दिया है।
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में Academic Index के 10% अंक जुड़ेंगे |
गन्ने की कीमत बढ़ाने से किसानों को होगा फायदा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सत्र 2021-22 के लिए Ganganagar Sugar Mill द्वारा गन्ने की खरीद मूल्य में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। अब अगेती किस्म के गन्ने को 360 रुपए प्रति क्विंटल, मध्यम श्रेणी के गन्ने को 350 रुपए प्रति क्विंटल तथा पछेती किस्म के गन्ने को 345 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय से काश्तकारों को लगभग 5 करोड रुपए प्रति पिराई सत्र की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।
जिला परिषदों को राशि जारी करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी जल संचय योजना के लिए 302 करोड रुपए का अतिरिक्त प्रावधान करके जिला परिषदों को यह राशि जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। यह मंजूरी मिलने की वजह से राजस्थान राज्य में बारिश के पानी का ज्यादा से ज्यादा संचयन, संरक्षण तथा उपलब्ध जल स्त्रोतों का ठीक ढंग से उपयोग किया जा सकेगा।
