Exam के बाद OMR Sheet भरने का झांसा देकर पैसे लूटने वाले बदमाशों का गिरोह Police गिरफ्त से दूर, Competition Exam में OMR Sheet भरने का झाँसा देने वाला गिरोह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है, Police के मुताबिक अधिकतर बदमाशों की पहचान हो चुकी है |

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं को लेकर दिन प्रतिदिन धोखाधड़ी बढ़ती ही जा रही है, जिसकी वजह से हर एक भर्ती परीक्षा में कोई ना कोई मामला सामने आ ही जाता हैं। हाल ही में 23 अक्टूबर 2021 और 24 अक्टूबर 2021 को पटवार भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसमें यह मामला सामने आया कि बहुत से उम्मीदवारों से भर्ती परीक्षा के बाद OMR sheet दोबारा भरने के बहाने लाखों रुपए की ठगी कर ली गई।

उम्मीदवारों से यह कहा गया था कि परीक्षा हो जाने के पश्चात उन्हें OMR sheet फिर से भरने का मौका दिया जाएगा l वें अपनी मर्जी से सही प्रश्नों का उत्तर देकर सही अंक प्राप्त कर सकेंगे l इसीलिए लालच में आकर उम्मीदवार अपने साथ लाखों रुपए लेकर उस होटल में पहुंचे थें, जहां पर बदमाशों ने पहले ही कमरा किराए पर लिया हुआ था।

Negative Marking के बारे में सोच कर उम्मीदवार हुए परेशान

जब सभी उम्मीदवार होटल में एकत्रित हुए तो उसी दौरान बदमाशों के द्वारा नकली पुलिस बनकर उम्मीदवारों से लगभग 28 लाख रुपए लूटे गए हैं। इस बात को अब 2 दिन हो गए हैं, लेकिन 2 दिन में भी Police Administration बदमाशों का पता लगाने में नाकामयाब साबित हो रही हैं। वैसे तो पुलिस प्रशासन के द्वारा अलग-अलग ग्रामीण इलाकों और जिलों में तलाश की जा रही हैं l लेकिन फिर भी इस लूट में शामिल बदमाश पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर हैं।

गिरोह में शामिल ज्यादातर बदमाशों की हो चुकी है पहचान

  • डीसीपी रिचा तोमर जी के द्वारा यह बताया गया कि पुलिस के द्वारा गिरोह में शामिल अधिकतर बदमाशों की पहचान कर ली गई हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए वैशाली नगर SP Rai Singh Beniwal तथा भांकरोटा SHO Ravindra Pratap Singh के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें भी गठित की गई हैं, ताकि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाए। इन बदमाशों को पकड़ने के पश्चात ही इस गिरोह के मास्टरमाइंड का खुलासा भी हो सकता हैं। हम आपको बता दें कि लूट से संबंधित रिपोर्ट सीकर के निवासी राकेश कुमार के द्वारा ही भांकरोटा थाने में दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब भी 23 अक्टूबर 2021 को अपनी पत्नी को patwari recruitment exam दिलाने के लिए गए थे, तो वहीं पर उनकी मुलाकात रविंद्र चारण ने मिट्ठू मेघवाल तथा कमल कुमार जाट से करवाई थी और उन्होंने ही उनसे 12 लाख रुपए में दोबारा OMR Sheet भरने का सौदा किया था।

VDO Bharti से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी हुई

  • इसी के पश्चात 31 अक्टूबर 2021 को बदमाशों के द्वारा पीड़ित राकेश कुमार को भांकरोटा चौराहे के पास बुलाया गया। जहां से वे उसे और उसकी पत्नी को काली स्कॉर्पियो में बिठाकर होटल ले गए। होटल पहुंचने के कुछ ही समय के पश्चात खुद ही उन्होंने नकली पुलिस बंद कर छापा मार दिया और वहां पर मौजूद 3 लोगों से लगभग 28 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।