EPFO में पत्नी का नाम जोड़ना अनिवार्य हुआ, अगर आपका EPFO अकाउंट है और अपने नॉमिनी का नाम नहीं जुड़वाया तो आपका पैसा डूब सकता है, EPFO में नॉमिनी का नाम जुड़वाना क्यों अनिवार्य है |
कर्मचारी भविष्य निधि एक ऐसी निधि है जो आपके बुढ़ापे को सुरक्षित करती हैं। जब आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट संस्थान में नौकरी करते हैं, तो आपके मासिक वेतन का कुछ हिस्सा ईपीएफओ में जमा किया जाता है और उतना ही हिस्सा सरकार ईपीएफओ में जमा करती है।
Computer Teacher Notes PDF
घर बैठे ही EPFO Exit Date Update कर सकेंगे
इसका फायदा यह होता है कि आपको Retirement के बाद किसी भी तरह की पैसों की तंगी नहीं होती और आपकी मासिक Pension भी आती रहती है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है की जब तक आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट संस्था में जॉब करते हैं, तो अगर आपने उस दौरान अपने पीपीएफ अकाउंट(PPF Account) में किसी को भी नॉमिनेट नहीं किया है और आपकी किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो आपके पैसों का क्या होगा।

इसीलिए जब भी आप किसी सरकारी संस्थान या प्राइवेट संस्थान में नौकरी कर रहे हो, तो उसी समय आप ईपीएफओ में जाकर Nomination कर सकते हैं। आप अविवाहित हैं तो आप परिवार के किसी भी सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप विवाहित हैं तो आप अपनी पत्नी को ईपीएफओ में नॉमिनेट कर सकते हैं।
ईपीएफओ में नॉमिनेशन कैसे करते हैं?
अगर आप किसी प्राइवेट या सरकारी संस्थान में जॉब करते हैं और अब तक आपने अपना नॉमिनी नहीं बनाया है, तो आप जल्द से जल्द नॉमिनी की प्रक्रिया को पूरा कर दीजिए। क्योंकि कहीं ऐसा ना हो कि आपकी मृत्यु के पश्चात आपकी मेहनत का पैसा डूब जाए। चलिए हम आपको बताते हैं कि नॉमिनी किस प्रकार बनाते हैं।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
सबसे पहले आप EPFO की Official Website-https://www.epfindia.gov.in पर जाएं और Services Section में For Employ के विकल्प पर क्लिक करें।
अब आप UAN/Online services( OTCS/OTCP) पर क्लिक करें।
अब UAN Number और Password डालकर LogIN करें। लॉग इन करने के बाद आपको होम पेज पर मैनेज टैब का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने कई सारे विकल्प आ जाएंगे जिनमें से आपको नॉमिनेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने इस स्क्रीन पर Provided Details का ऑप्शन आएगा अब आपको जिसका भी नॉमिनेशन करना है, उसकी डिटेल भरे।
एक से ज्यादा परिवार के सदस्य को भी नॉमिनी ऐड कर सकते है। किस नॉमिनी के हिस्से में कितना अमाउंट आएगा इसके डिक्लेरेशन के लिए आप नॉमिनेशन डिटेल्स पर क्लिक करें।
डिटेल्स भरने के बाद आप सेव इपीएफ नॉमिनेशन पर क्लिक करें l इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
इस ओटीपी को OTP Box में डाल कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपका ऑनलाइन नॉमिनेशन कंप्लीट हो गया है।
ईपीएफओ में नॉमिनेशन का फायदा क्या होता है
यदि आप नौकरी पेशा व्यक्ति हैं और आपका Permanent Provident Fund Account है और अभी तक आपने अपने प्रोविडेंट फंड खाते में नॉमिनेशन नहीं किया है, तो इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। क्योंकि यह भी परिवार की सुरक्षा के लिए काफी जरूरी है।
मोदी सरकार ने EPFO Account में डाले पैसे
इसमें सबसे महत्वपूर्ण हैं Deposit Employee Deposit Linked Insurance Scheme के माध्यम से मिलने वाली 7 लाख रुपए तक की इंश्योरेंस की सुविधा है, जो EDLI के द्वारा हर खाताधारक को 7 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस कवर प्रदान करती है।
ईपीएफओ से नॉमिनी लिंक होने पर अगर खाता धारक की मृत्यु भी हो जाती है, तो उसको Insurance Claim आसानी से मिल जाते हैं। यदि नॉमिनी ईपीएफओ में ऐड नहीं होता तो क्लेम के पैसे मिलने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है l इसलिए ईपीएफओ में नॉमिनेशन करना बहुत जरूरी है।
आप की मृत्यु के बाद आपकी ईपीएफओ का पैसा किसको मिलेगा
आपका अगर आप किसी प्राइवेट या सरकारी संस्थान में जॉब करते हैं और आप अविवाहित हैं l आपने किसी परिवार के सदस्यों को नॉमिनेट कर रखा है और जॉब करते-करते आपका विवाह हो गया है, तो विवाह के बाद वह नॉमिनेशन इनवैलिड हो जाता है l इसीलिए आपको दोबारा से Nomination करना होता है।
विवाह के बाद आपको जल्दी से जल्दी अपनी पत्नी को नॉमिनी बना देना चाहिए। जिससे कि आपकी पत्नी को आपकी मृत्यु के बाद आपके ईपीएफ का पैसा मिल सकें।
यदि किसी कारणवश अगर आपने शादी के बाद nomination चेंज नहीं किया, तो आप की मृत्यु के बाद आपकी EPFO का पैसा आश्रित माता-पिता को दे दिया जाएगा या परिवार में बराबर-बराबर बांट दिया जाएगा।
क्या पत्नी के अलावा परिवार के दूसरे सदस्यो को भी कर सकते हैं, ईपीएफओ में nominate
ईपीएफओ की गाइडलाइन के अनुसार ई नॉमिनेशन के लिए सरकारी या प्राइवेट किसी भी तरह के कर्मचारी सिर्फ अपने परिवार को ही नॉमिनी बना सकता है।
अगर प्रोविडेंट फंड खाताधारक का परिवार नहीं है, तो उसे ईपीएफओ के द्वारा किसी को भी नॉमिनेट करने की छूट दी जाती है। लेकिन परिवार होते हुए आप किसी दूसरे व्यक्ति को नॉमिनेट कर रहे हैं, तो ईपीएफओ के द्वारा आपका नॉमिनेशन रद्द कर दिया जाएगा।
