मोदी सरकार ने EPFO Account में डाले पैसे, केंद्र सरकार ने Employees Provident Fund Organisation के Account में पैसे डाले, केंद्र के कर्मचारियों को 8.50% की ब्याज की दर से दिए पैसे, कर्मचारी SMS & Missed call के माध्यम से अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हो |

मोदी सरकार के द्वारा हाल ही में ही 24.07 करोड़ लोगों के Employees Provident Fund Organisation Account में पैसे Transfer कर दिए गए हैं। जो भी कर्मचारी अपने EPFO Account में पैसे आने का इंतजार कर रहे थे, तो उनके लिए यह बहुत ही बड़ी खुशखबरी होगी कि अब मोदी सरकार के द्वारा उनके बैंक खातों में पैसे डलवा दिए गए हैं।

PF से पैसा निकालने लिए WhatsApp नंबर से करे मैसेज-

सभी कर्मचारी इस पैसे को आसानी से चैक भी कर सकते हैं। हाल ही में EPFO के द्वारा अपने Official Twitter Handle पर भी इस बात की जानकारी दी गई कि 24.07 करोड़ लोगों के Bank Accounts में Financial Year 2020-21 में ब्याज का पैसा डाल दिया गया हैं। यदि आप भी यह ब्याज का पैसा देखना चाहते हैं, तो नीचे हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे जिसके माध्यम से आप EPFO के द्वारा भेजी गई ब्याज की राशि को चेक कर सकते हैं।

कर्मचारियों को 8.50 % की दर से दिया गया है पीएफ का ब्याज

मोदी सरकार के द्वारा सभी कर्मचारियों को उनके बैंक खातों में पीएफ के ब्याज की राशि 8.50% के हिसाब से दी गई हैl यह राशि लगभग 24.07 करोड़ लोगों के बैंक खातों में डाली गई है l जो भी व्यक्ति इस ब्याज की राशि को देखना चाहते हैं तो वह कई तरीकों से इस राशि को देख सकते हैं l

मात्र एक क्लिक से जाने Provident Fund Account Status

Account Balance SMS के माध्यम से

  • आप SMS के माध्यम से भी EPFO की ब्याज की राशि देख सकते हैं। इसके लिए आपको EPFO के साथ अपने Register Mobile Number से 7738299899 पर EPFO UAN LAN लिखकर भेजना हैं।

EPFO Account me dale paise
  • LAN का मतलब भाषा होता है इसकी जगह पर आप ENG और HIN भी लिख सकते हैं।

Missed Call के माध्यम से चेक कर सकते हैं बैलेंस

EPFO से जुड़े कर्मचारी केवल Missed Call के माध्यम से भी EPFO Account Balance जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने Registered Mobile Number से 011-22901406 पर Missed Call करनी है और फिर आपके Mobile Number पर SMS आएगा उसमें आपको EPFO Account Show हो जाएगा। फिर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको कितनी ब्याज की राशि मिली है।

SMS के माध्यम से चेक करे Balance 

Online Website के माध्यम से –

  • EPFP से जुड़े सभी कर्मचारी Online Portal के माध्यम से भी EPFO Balance दे सकते हैं। इसके लिए आपको EPF Passbook Portal पर विजिट करना होगा और यहां पर अपने UAN Number तथा Password के माध्यम से Log in करना होगा। यदि किसी कर्मचारी ने अब से पहले ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से बैलेंस चेक नहीं किया हैं, तो उसको पहले LogIN Id बनानी होगी।

  • LogIN ID आपका UAN Number ही रहता हैं बस आपको Password रखना होता है। LogIN ID के माध्यम से जब आप EPF Passbook Portal पर visit करेंगे तो, वहां पर आपको Download / View Passbook के नाम से एक Link दिखाई देगा, आपको इस पर Click करना हैं। अब आपके सामने Passbook में खुल जाएगी, उसमें आप EPF Account Balance देख सकते हैं।

Umang Application के माध्यम से भी देख सकते हैं EPF Account Balance

  • UMANG App Download करने के पश्चात आपको EPFO Link पर क्लिक करना है और फिर आपको Employee Centric Services के Link पर क्लिक करना हैं।

  • अब आपको EPF Passbook Link दिखाई देगा, इस पर क्लिक करने के पश्चात आपको अपना UAN Number तथा Password डालना है। फिर आपके Registered Mobile Number पर एक OTP आएगा इस OTP को दर्ज करने के पश्चात आप आसानी से EPF Account Balance देख सकते हैं।