Delhi University में Admission लेने के लिए देना होगा Entrance Exam, अगर आप भी DU में प्रवेश लेना चाहते हो तो Entrance Test पास करने के लिए तैयारी में लग जाओ, Entrance Exam होने से राजस्थान प्रदेश की छात्रों को अधिक फायदा मिलने की संभावना बढ़ी |
Delhi University में Admission लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है जिसके माध्यम से यह पता चला है कि Under Graduation Courses में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा के अंको की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई हैं। अब से पहले छात्रों को 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के हिसाब से ही Under Graduation Courses में दाखिला दे दिया जाता था l
कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया में किया जाएगा बदलाव
इस नियम के अनुसार वह छात्र दाखिले से वंचित ही रह जाते थे जो मेहनत तो करते थे परंतु अधिक अंक नहीं ला पाते थे l मगर अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा, क्योंकि अब दाखिला 12वीं कक्षा के आधार पर नहीं बल्कि परीक्षा के आधार पर होगा। इसलिए अब Delhi University के द्वारा नियमों में बदलाव किया गया है, आगे हम आपको इस नए नियम के बारे में विस्तार से समझाते हैं।
Under Graduation Courses में दाखिला लेने के लिए, देनी होगी प्रवेश परीक्षा
हमारे देश के जो भी छात्र Delhi University में Under Graduation Courses में दाखिला लेना चाहते हैं, तो दाखिला लेने के लिए अब 12वीं कक्षा के अंको की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई हैं।
अब किसी भी छात्र को 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर UG Courses में दाखिला नहीं मिलेगा l UG Courses में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को CUCET या DUCET परीक्षा पास करनी होगी l Exam के आधार पर ही उम्मीदवारों को UG Courses में दाखिला दिया जाएगा।
इस बात को तो सभी जानते हैं कि CBSE Board के छात्र 12वीं कक्षा में आसानी से 90% से अधिक अंक हासिल कर लेते हैं। जो उम्मीदवार राज्य बोर्ड से पढ़ाई कर रहे हैं, तो वह इतने अंक हासिल नहीं कर पाते।
इस प्रकार के उम्मीदवार अब मेहनत करके अपनी मेहनत के बलबूते पर आसानी से Delhi University में दाखिला ले सकते हैं।
इसीलिए अब Under Graduation Courses में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा अनिवार्य कर दी गई हैं ताकि सभी योग्य उम्मीदवारों को Delhi University में Under Graduation Courses में दाखिला मिल पाए।
बता दें कि Delhi University में Under Graduation Courses के अंतर्गत अगले शैक्षणिक सत्र में केवल CUCET या DUCET में प्राप्त अंकों के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा।

Delhi University के फैसले से राजस्थान राज्य के छात्रों को होगा बड़ा फायदा
Delhi University के इस नए फैसले से राजस्थान राज्य के छात्रों का बहुत ही बड़ा फायदा होगा। क्योंकि राजस्थान राज्य उन राज्यों में से एक है जहां से सबसे अधिक छात्र Delhi University में दाखिले के लिए आवेदन करते हैं।
अब से पहले राजस्थान राज्य के जितने भी छात्र आवेदन करते थे तो उनमें से ज्यादातर CBSE Board के छात्रों को ही दाखिला मिल पाता था। क्योंकि CBSE Board के छात्रों के अंक 95% से अधिक आ जाते थे l
इसीलिए cutoff भी उसी हिसाब से बनती थी जिसकी वजह से 95% अंक हासिल करने वाले छात्रों को ही Delhi University में दाखिला मिल पाता था मगर अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा।
क्योंकि अब हर एक छात्र Delhi University में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेगा। यदि किसी छात्र के 70% अंक हैं, तो वह भी आसानी से entrance examinations में शामिल हो सकेगा।
राज्य बोर्ड के बहुत से ऐसे छात्र होते हैं जो पढ़ने में तो काफी अच्छे होते हैं मगर 70 से 80% से ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाते। परंतु जब उन्हें Entrance Exam की तैयारी करने का मौका दिया जाता है, तो उस समय वह सभी छात्र आसानी से उस Entrance Exam की तैयारी करके उसे पास कर सकते हैं।
इसीलिए अब Delhi University में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए Entrance Exam का आयोजन किया जाएगा।
